
बीजिंग, 2 मई . चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) ने हाल में अमेरिका के न्यूयॉर्क में सिएरा लिओन के राष्ट्रपति जूलियस माडा बायो का इंटरव्यू किया.
इस मौके पर बायो ने कहा कि सिएरा लिओन और चीन के बीच संबंधों का आधार मज़बूत है और विकास की गति तेज है. इसका मूल आधार पारस्परिक सम्मान है. इसी लिए द्विपक्षीय संबंध और भी आगे बढ़ सकते हैं. चीन ने साबित किया है कि वह सिएरा लिओन का सबसे विश्वसनीय साझेदार है.
बायो ने कहा कि सिएरा लिओन में 10 लाख से अधिक लोग सीधे तौर पर मत्स्य उत्पादन गतिविधियों में लगे हुए हैं. बुनियादी संस्थापनों के बिना मत्स्य पालन के लाभ में काफी कमी आएगी. चीन ने कोई सतही काम नहीं करता, बल्कि सिएरा लिओन के लिए सभी सहायक सुविधाओं से सुसज्जित एक मछली पकड़ने का बंदरगाह बनाया. इससे न सिर्फ़ मछुआरों को ज्यादा लाभ मिल सकता है, बल्कि सरकार भी अधिक राजस्व प्राप्त कर सकती है. ऐसा बुनियादी संस्थापन चीन से आया उपहार है. इसका मूल्य पैसों में नहीं मापा जा सकता.
बायो ने आगे कहा कि चीन एक बहुत विशाल बाजार है और महत्वपूर्ण बात है कि चीन ने स्पष्ट रूप से राजनयिक सम्बंध वाले अफ्रीकी देशों पर शून्य टैरिफ की नीति लागू की. यह हमारे रिश्ते का बिल्कुल सटीक प्रतिबिंब है. चीन अपना विकास करते हुए साझेदारों के साथ मिलकर आगे बढ़ता है. इससे पूरी दुनिया और शांत बनेगी. चीन हमेशा खुले रवैये से अन्य देशों की सहायता करता है. पिछले 50 सालों में चीन में मिली उपलब्धियों का अनुभव हमारे लिए सीखने योग्य है.
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
–
डीकेपी/