
पटना, 9 जुलाई . जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के बाहुबली विधायक अनंत सिंह के आवास के पास एक संदिग्ध हालात में एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई. मृतक के चेहरे पर चोट के निशान थे. पुलिस अधिकारियों ने हत्या की आशंका जताई है. फिलहाल, शव को कब्जे में लेकर पुलिस टीम जांच में जुटी हुई है.
शुरुआती जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह पुलिस को सचिवालय थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति का संदिग्ध हालात में शव पड़ा होने की सूचना मिली थी. इसके बाद पुलिस और एफएसएल टीमें मौके पर पहुंचीं. टीमों ने जांच पड़ताल की और सबूत इकट्ठा किए.
क्षेत्र के दरोगा राजेंद्र उरांव ने समाचार एजेंसी को बताया कि गेट नंबर-15 के पास पुल के नीचे संदिग्ध परिस्थितियों में एक शव मिला. इस बारे में उन्हें सूचना दी गई थी. मौके पर पहुंचने के बाद शव को कब्जे में लिया गया.
पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक के मुंह पर चोट के निशान हैं. प्रथम दृष्टता यह माना जा सकता है कि हत्या के कारण शव को यहां फेंका गया है. उन्होंने बताया कि अभी मृतक की पहचान नहीं हुई है. फिलहाल, सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर हम मामले की जांच कर रहे हैं.
डीएसपी अनु कुमारी ने को बताया कि शव मिलने की सूचना गुरुवार सुबह प्राप्त हुई. सभी का सत्यापन किया जा रहा है. साक्ष्य सामने आने के बाद घटना के बारे में विस्तार से जानकारी दी जा सकती है.
उन्होंने कहा कि एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया गया था. टीम ने पूरी जांच पड़ताल की है. उसकी रिपोर्ट आने के बाद सही कारणों के बारे में पता चल पाएगा.
–
डीसीएच/