एसआईआर के माध्यम से लोकतंत्र को बर्बाद किया गया, अब बचा क्या है: पप्पू यादव

पटना, 16 अगस्त . पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने वंदे मातरम विवाद, एसआईआर वोटर-लिस्ट टाइमलाइन, नक्सलवाद को खत्म करने पर पीएम मोदी की टिप्पणी, रांची छात्र विरोध पर राहुल गांधी की चुप्पी और तेजस्वी यादव के नियोजित राजभवन मार्च पर प्रतिक्रिया दी है.

से बातचीत करते हुए एसआईआर को लेकर पप्पू यादव ने कहा कि किसकी बात की जा रही है, जिसने एसआईआर के माध्यम से लोकतंत्र को बर्बाद किया और संविधान की मूल ताकत को खत्म किया. अब बचा क्या है, सरकार तो जबरदस्ती बना ली गई.

‘वंदे मातरम’ पर भाजपा की ओर से सवाल खड़ा किए जाने पर पप्पू यादव ने कहा कि भाजपा को जो बोलना है, वो बोलेगी. हर आदमी को स्वतंत्रता है. इनकी ओर से बच्चों को डराया जाता है. जिसने संविधान और झंडे को नहीं माना, राम को भगवान मानने से इनकार कर दिया, वंदे मातरम के बारे में उनकी ओर से बोला जा रहा है. इनको समझ नहीं आ रहा है कि जेन-जी ने हिंदू-मुसलमान, पिछड़े-अगड़े को खत्म कर दिया. भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं है.

नक्सलवाद को लेकर पीएम मोदी के भाषण पर पप्पू यादव ने कहा कि कौन है नक्सली? जेन-जी के आंदोलन के बाद इन्हें नक्सली कहां से नजर आया. हिंदुस्तान के बौद्धिक लोगों को गाली दी गई है. इनको माफी मांगनी चाहिए.

रांची में छात्रों की ओर से किए जा रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर पप्पू यादव ने कहा कि इस मामले पर राहुल गांधी की ओर से एक बार नहीं 10 बार बोला जा चुका है. उनकी ओर से बातचीत की गई है. मुख्यमंत्री की ओर से कार्रवाई की गई है. भाजपा के कहने से कुछ नहीं होगा, क्योंकि बच्चे संतुष्ट हैं.

एसडी/वीसी