बांकीपुर उपचुनाव को लेकर बोले दिलीप जायसवाल- भाजपा को समर्थन देगी जनता

पटना, 3 जुलाई . बांकीपुर उपचुनाव को लेकर बिहार सरकार में मंत्री दिलीप जायसवाल की प्रतिक्रिया सामने आई है.

से बात करते हुए दिलीप जायसवाल ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बांकीपुर विधानसभा से बहुत लोकप्रिय विधायक रहे, लगातार उन्होंने उस क्षेत्र में विकास का काम किया है. बांकीपुर की जनता नितिन नवीन को प्यार करती है और उसको भाजपा से भी प्यार है. आज बिहार में भाजपा-एनडीए की सरकार है. केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार है. विकसित पटना और विकसित बांकीपुर के लिए जो भी उम्मीदवार होंगे उनका भाजपा को समर्थन मिलेगा.

प्रशांत किशोर को लेकर दिलीप जायसवाल ने कहा कि कौन खड़ा होगा, इससे हम लोगों को कोई मतलब नहीं है. बांकीपुर भाजपा का गढ़ है और वहां के लोग भाजपा को समर्थन देंगे.

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की ओर से मंत्रियों और अधिकारियों को दिए गए निर्देश पर दिलीप जायसवाल ने कहा कि हमारी ओर से भी लगातार यही बात कही जा रही है कि मंत्री और विधायक जनता से चुने गए जो भी जनप्रतिनिधि हैं, सब लोगों को समाज में इस बात का संदेश देना चाहिए कि हम ईमानदारी से काम करते हैं. जब जनप्रतिनिधि ईमानदार होंगे तो निश्चित तौर से नौकरशाहों के ऊपर इसका काफी प्रभाव पड़ता है. इससे भ्रष्टाचार से मुक्ति का जो सपना देखा गया है, वह पूरा हो पाएगा.

तेजस्वी यादव के विदेश यात्रा और कानून-व्यवस्था को लेकर दिलीप जायसवाल ने कहा कि उनको विदेश का लॉ एंड ऑर्डर देखना चाहिए. मेरा मानना है कि वे लॉ एंड ऑर्डर देखने ही विदेश जा रहे होंगे. बिहार की कानून-व्यवस्था बहुत अच्छी है.

तेजस्वी यादव के विदेश जाने को लेकर जदयू नेता नीरज कुमार ने से कहा कि तेजस्वी यादव विपक्ष के नेता और राजनीतिक पर्यटक हैं. लालू यादव जहां से चले थे, बेटे ने उनको वहीं पहुंचा दिया. तेजस्वी यादव की यही कार्यक्षमता है. लालू यादव बीमार हैं और पुत्र यात्रा पर निकल गए. यह घोर कलयुग है.

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के भरत तिवारी के परिजनों से मिलने पर जदयू नेता नीरज कुमार ने कहा कि भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में मुख्यमंत्री की ओर से ज्यूडिशियल कमीशन का गठन किया गया है. हर किसी को अपनी संवेदना व्यक्त करने का अधिकार है. लेकिन राज्य सरकार अपना काम कर रही है.

एसडी/एएस