
सांता क्लारा, 23 जून . अल्जीरिया ने सैन फ्रांसिस्को बे एरिया स्टेडियम में ग्रुप ‘जे’ के मैच में जॉर्डन को 2-1 से हराकर फीफा विश्व कप 2026 के नॉकआउट राउंड में जगह बनाने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है.
मैच में पहला गोल कर बढ़त बनाने वाली जॉर्डन बाद की अवधि में कमजोर पड़ गई, जबकि अल्जीरिया ने दूसरे हाफ में 2 गोल करते हुए मैच अपने पक्ष में कर लिया. इस हार के साथ ही जॉर्डन विश्व कप से बाहर हो गया है.
फीफा की रिपोर्ट के मुताबिक अल्जीरिया और जॉर्डन दोनों ने अपने शुरुआती मैच गंवाए थे. ऐसे में यह मैच दोनों टीमों के लिए नॉकआउट स्टेज के लिहाज से बेहद अहम था. अल्जीरिया ने धैर्य और करिश्माई खेल दिखाते हुए मैच अपने नाम कर अगले स्टेज की अपनी संभावना बरकरार रखी है.
मैच में गोल के साथ ही इस विश्व कप में गोल करने वाला अल्जीरिया 44वां देश बन गया.
जॉर्डन की तरफ से पहले हाफ के 36 वें मिनट में निजार अल-राशदान ने गोल मारा, जबकि अल्जीरिया की तरफ से 69 वें मिनट में नाधीर बेनबौली ने और 82वें मिनट में अमीन गौरी गोल मारा.
इस नतीजे के साथ, अर्जेंटीना अब ग्रुप जे का विजेता बन गया है.
गति विजेता अर्जेंटीना ने विश्व कप 2026 में अब तक 2 मैच जीते हैं और दोनों ही मैचों में लियोनेल मेसी के करिश्माई प्रदर्शन के दम पर बड़ी जीत हासिल की है.
अर्जेंटीना ने अल्जीरिया को 3-0 से हराया था. तीनों ही गोल मेसी ने किए थे. दूसरे मैच में अर्जेंटीना ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया, इस मैच में भी दोनों गोल मेसी ने किए थे. इन दो गोलों के माध्यम ने मेसी विश्व कप में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए थे.
–
पीएके