जीवन विज्ञान में चीनी पत्रिका ‘वीटा’ का पहला मुद्रित प्रकाशन जारी

बीजिंग, 12 अगस्त . जीवन विज्ञान में चीनी पत्रिका ‘वीटा’ का पहला मुद्रित प्रकाशन बुधवार को जारी किया गया.

बताया जाता है कि ‘वीटा’ का शब्द लैटिन से व्युत्पन्न है. इसका चीनी अर्थ है ‘वीटा’. ‘वीटा’ श्रृंखला की पत्रिकाओं में ‘वीटा’ शीर्षक मुख्य जर्नल और कई उप पत्रिकाओं में शामिल हुआ है. इसे “ओपन अलायंस फॉर लाइफ साइंसेज” से संबंधित विश्वविद्यालयों और संस्थानों ने मिलकर बनाया है.

गौरतलब है कि चीन के भीतरी इलाके और हांगकांग व मकाओ के 15 उच्च स्तरीय विश्वविद्यालयों व अनुसंधान संस्थानों की पहल पर “ओपन अलायंस फॉर लाइफ साइंसेज” की स्थापना वर्ष 2025 में हांगकांग में हुई थी. अब इसमें भीतरी इलाके, हांगकांग व मकाओ के 39 विश्वविद्यालय और संगठन शामिल हैं. यह गठबंधन उच्च स्तरीय वैज्ञानिक पत्रिका और अंतर्राष्ट्रीय वैज्ञानिक डेटा का खुला मंच बनाने में जुटा हुआ है.

शैक्षणिक स्तर के हिसाब से ‘वीटा’ को तीन टॉप अंतर्राष्ट्रीय जर्नल्स और उनके सब-जर्नल्स के मुकाबले बेंचमार्क किया गया है और जीवन विज्ञान में चीन का प्रथम श्रेणी जर्नल श्रृंखला बनाया जाएगा.

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

एबीएम/