सरकार दवाओं और अन्य कामों के लिए गोमूत्र खरीदने की योजना बना रही यूपी सरकार : मंत्री धर्मपाल सिंह

लखनऊ, 11 अगस्‍त . यूपी के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने गायों के कल्याण की योजनाओं और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार दवाइयों और अन्य कामों के लिए गोमूत्र खरीदने की योजना बना रही है.

दरअसल, उत्तर प्रदेश सरकार ने बुलंदशहर में गौमूत्र खरीदने की योजना के तहत बताया कि 10 रुपए लीटर में इसे खरीदा जाएगा. योजना के तहत 300 महिलाओं को शेयरहोल्‍डर बनाया जाएगा. इससे, 2 रुपए प्रति लीटर मुनाफा मिलेगा.

धर्मपाल सिंह ने से बातचीत के दौरान कहा कि देसी गाय का दूध अमृत के समान होता है. इसके साथ ही गाय के गोबर और गोमूत्र पर भी काम कर रहे हैं. अब गौ मूत्र खरीद कर उससे दवाइयां बनाने का काम किया जाएगा और अन्‍य उपयोग में इस्‍तेमाल किया जाएगा.

‘हर घर तिरंगा यात्रा’ पर मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा, “हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा. असल में, देश अब दुनिया में सबसे बेहतर बनने की ओर बढ़ रहा है. साथ ही, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है. यह तिरंगा यात्रा ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ के विजन को साकार करने में मदद करेगी.”

इसी बीच, समाजवादी पार्टी की सांसद सांसद रुचि वीरा ने उत्तर प्रदेश में गोमूत्र खरीदने की योजना पर प्रदेश सरकार की जमकर आलोचना की. रुचि वीरा ने गोमूत्र खरीदने की योजना पर से कहा कि मुझे यह कहते हुए शर्म आती है कि एक तरफ हम विश्‍व गुरु बनने की बात कर रहे हैं और दूसरी तरफ सभी सामान व मशीनरी की खरीद चीन और विदेशों से कर रहे हैं. वहीं, हमारी सरकार गौमूत्र योजना पर अटकी हुई है. मुद्दों से ध्‍यान भटकाने के लिए ये सब किया जा रहा है.

उन्‍होंने कहा कि सत्ता पक्ष को छात्रों की पढ़ाई, देश के विकास और नौजवानों के रोजगार पर बात करनी चाहिए. स्‍वास्‍थ्‍य और देश की सुरक्षा पर काम होना चाहिए.

एएसएच/पीएम