
मुंबई, 9 अगस्त . एक्ट्रेस सुरभि चंदना ने एक्ट्रेस और महिला सेलिब्रिटीज के बीच एग्स फ्रीज़ करने के बढ़ते ट्रेंड पर अपनी राय दी.
से खास बातचीत में सुरभि ने कहा कि हालांकि वह उन सभी महिलाओं का समर्थन करती हैं जो अपने एग्स फ्रीज करने का फैसला करती हैं, लेकिन उन्हें खुद ऐसा करने की जरूरत महसूस नहीं होती, क्योंकि वह चीजों को उनके नैचुरल तरीके से होने देने में विश्वास रखती हैं.
‘नागिन’ एक्ट्रेस से पूछा गया, “आजकल बहुत सी एक्ट्रेस अपने एग्स फ्रीज करवा रही हैं. इस पर आपकी क्या राय है?”
इस पर जवाब देते हुए सुरभि ने अपनी बहन का उदाहरण दिया, जिन्होंने बिना किसी मेडिकल मदद के 39 साल की उम्र में मां बनने का अनुभव लिया.
उन्होंने को बताया, “मेरी बहन ने 39 साल की उम्र में एक बेटे को जन्म दिया. वह अब दो साल का है – और यह एक नॉर्मल डिलीवरी थी. मैं भी इसमें विश्वास रखती हूं, और जो लोग एग्स फ्रीज करना जरूरी समझते हैं, बहुत अच्छी बात है, लेकिन जैसा कि मेरी गायनेकोलॉजिस्ट ने मुझे बताया था, अगर आप ऐसा करती हैं तो बहुत ज्यादा हार्मोनल असंतुलन हो सकता है.”
“मुझे लगता है कि हर बच्चा अपनी किस्मत लेकर इस दुनिया में आता है. मुझे नहीं पता कि क्या होगा, लेकिन मुझे लगता है कि मेरी बहन, जिसकी नौकरी में बहुत ज्यादा ट्रैवल करना पड़ता है और जिसका शरीर बहुत ज्यादा तनाव से गुजरता है, अगर वह नैचुरली बच्चे को जन्म दे सकती है, तो मैं भी नैचुरल तरीका ही अपनाना चाहती हूं.”
सुरभि ने आगे माना कि उन्हें अभी भी एग्स फ्रीज करने की प्रक्रिया से जुड़े हार्मोनल असंतुलन से थोड़ा डर लगता है.
उन्होंने कहा, “मुझे नहीं पता कि हम कब प्लान करेंगे, लेकिन यह सही समय आने पर होगा. जब भी ऐसा होगा, यह भगवान का तोहफा होगा.”
काम की बात करें तो, सुरभि ने अपने होम बैनर ‘फील गुड स्टूडियोज’ के तहत नए बालाजी डिजिटल शो ‘इश्क दम और इडली रसम’ के साथ प्रोड्यूसर के तौर पर डेब्यू किया है.
–
पीआईएम/एएस