
सहारनपुर, 18 अगस्त . ‘वंदे मातरम’ विवाद को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा सोनिया गांधी पर की गई टिप्पणी पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस को देशभक्ति का प्रमाण देने की आवश्यकता नहीं है.
अमित शाह ने कहा था कि सोनिया गांधी को शर्म आनी चाहिए, इस पर इमरान मसूद ने कहा कि शर्म आपको आनी चाहिए जो आपने दिल्ली छात्र अंदोलन के दौरान बच्चों पर लाठियां चलवाईं और बिहार में छात्रों पर एके47 से फायरिंग की गई.
इमरान मसूद ने से बातचीत के दौरान अमित शाह पर हमला बोलते हुए कहा, “आपको शर्म आनी चाहिए कि आपने इस देश का क्या हाल कर दिया है?”
विरोध-प्रदर्शनों में बच्चों के इस्तेमाल को लेकर योग गुरु बाबा रामदेव के बयान पर भी इमरान मसूद ने तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, “बाबा जी, आपका उद्योग अच्छा चल रहा है. अपना उद्योग चलाइए. बच्चों को शिक्षा लायक आप छोड़ोगे कहां?”
इमरान मसूद ने कहा, “देश की जवानी खतरे में नहीं है. देश के युवा तो देश के काम के लिए तैयार हैं. भाजपा इसे बर्बाद कर रही है.”
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एसआईटी द्वारा चंपत राय और अनिल मिश्रा को क्लीन चिट दिए जाने पर भी इमरान मसूद ने सवाल उठाए. उन्होंने कहा, “सईयां कोतवाल है तो डर किस चीज का, उन्हें तो हर मामले में क्लीन चिट मिलनी ही थी.”
वहीं, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा द्वारा शादी की जवाबदेही, बच्चों के कल्याण और माता-पिता की सुरक्षा से जुड़े व्यापक सामाजिक कानून पैकेज की घोषणा का इमरान मसूद ने समर्थन किया. उन्होंने कहा, “यह अच्छी बात है. हर चीज का विरोध करने की जरूरत नहीं है.” उनका कहना है कि अगर कोई कदम समाज के हित में है तो उसका स्वागत होना चाहिए. विपक्ष हर चीज का मुद्दा बनाकर विरोध करने में यकीन नहीं रखती है.
–
पीआईएम/वीसी