
मुंबई, 28 जुलाई . भारतीय शेयर बाजार मंगलवार के कारोबारी सत्र में सपाट खुला. सुबह 9:28 पर सेंसेक्स 32 अंक की मामूली तेजी के साथ 76,861 और निफ्टी 6 अंक की बढ़त के साथ 24,002 पर था.
शुरुआती कारोबार में बाजार में तेजी का नेतृत्व आईटी शेयर कर रहे थे. सूचकांकों में निफ्टी आईटी 2 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ टॉप गेनर था. इसके बाद निफ्टी रियल्टी, निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी मीडिया, निफ्टी सर्विसेज, निफ्टी हेल्थकेयर और निफ्टी फार्मा हरे निशान में थे.
दूसरी तरफ निफ्टी इंडिया डिफेंस, निफ्टी एनर्जी, निफ्टी पीएसई, निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी इंडिया मैन्युफैक्चरिंग, निफ्टी कमोडिटीज, निफ्टी इन्फ्रा, निफ्टी मेटल और निफ्टी ऑटो लाल निशान में थे.
लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी सीमित दायरे में कारोबार हो रहा था. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 2 अंक की मामूली तेजी के साथ 62,307 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 60 अंक की कमजोरी के साथ 19,062 पर था.
सेंसेक्स पैक में टीसीएस, टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, एचसीएल टेक, एचयूएल, एशियन पेंट्स, इटरनल, सन फार्मा, इंडिगो, आईटीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट, एलएंडटी और बजाज फिनसर्व गेनर्स थे. बीईएल, एनटीपीसी, पावर ग्रिड, एसबीआई, टाटा स्टील, टाइटन, भारती एयरटेल, ट्रेंट, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक और एमएंडएम लूजर्स थे.
वैश्विक बाजारों में मिलाजुला कारोबार हो रहा है. टोक्यो, शंघाई, हांगकांग और सोल लाल निशान में थे. अमेरिकी शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुआ था, जिसमें डाओ जोन्स 0.51 प्रतिशत की तेजी देखी गई थी.
जानकारों ने कहा कि बाजार में जारी हल्की तेजी को बनाए रखने की क्षमता रखने वाले कई सकारात्मक कारक मौजूद हैं. हालांकि, यह तेजी लगातार और एकसमान रहने की संभावना नहीं है. बीच-बीच में मुनाफावसूली और बाजार में सुधार देखने को मिल सकता है.
अमेरिका ईरान के बीच हमले रुकने से कच्चे तेल की कीमतों में कमजोरी बनी हुई है और बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड का दाम 85 डॉलर प्रति बैरल के नीचे आ गया है. वहीं, डब्ल्यूटीआई क्रूड 82 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बना हुआ है.
–
एबीएस