प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा से भारत की भूमिका निर्धारित होगी : गौरव वल्लभ

नई दिल्ली, 29 अगस्त . भाजपा नेता गौरव वल्लभ ने शनिवार को से बातचीत में विभिन्न पहलुओं पर अपना पक्ष रखा.

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान की यात्रा सेंट्रल एशिया में भारत की भूमिका को निर्धारित करने की दिशा में अहम भूमिका निभाएगी. इससे हमारे सेंट्रल एशिया से पुराने संबंध और ज्यादा प्रगाढ़ होंगे. एससीओ को बने 25 साल हो चुके हैं. ऐसी स्थिति में भारत का रुख एससीओ को लेकर पूरी तरह से साफ है कि आतंकवाद और अतिवाद के लिए दुनिया में कोई स्थान नहीं है. दूसरी बात, हर देश को दूसरे देश की संप्रभुता का सम्मान करना चाहिए. आगामी दिनों में सेंट्रल एशिया में भारत की भूमिका कैसी रहने वाली है, इसका निर्धारण इस यात्रा में होगा. इस यात्रा से नए-नए रोजगार का सृजन होगा, नए अवसरों का सृजन होगा, जिससे विकास को एक नई गति मिलेगी. यह यात्रा भारत के एमएसएमई से संबंधित कई दरवाजों को खोलने का काम करेगी.

उन्होंने राहुल गांधी को आदतन झूठा बताया. भाजपा नेता ने कहा कि वो सुबह से लेकर शाम तक झूठ ही बोलते हैं. इसके लिए वो कई बार जगह-जगह जाकर अपनी बातों को लेकर अदालत में माफी भी मांग चुके हैं. राहुल गांधी जिस तरह से हल्द्वानी के मुद्दे का जिक्र कर रहे हैं, मैं साफ कर देना चाहता हूं कि वो पूरी तरह से झूठ बोल रहे हैं. मेरा उन्हें सुझाव रहेगा कि वो झूठ बोलना बंद कर दें. जिस हल्द्वानी वाली घटना की बात राहुल गांधी कर रहे हैं, वहीं के वाल्मिकी समाज के लोग कह रहे हैं कि राहुल गांधी झूठ बोल रहे हैं. वो राजनीतिक प्रपंच फैलाने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि उन्हें वर्ग विशेष का वोट मिल सके.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिष्ठा को कम करने का काम किया. यूपीए शासन में 2004 से 2014 के दौरान दलित समुदाय पर अत्याचार होते थे, उसे देश भूला नहीं है और अफसोस की बात है कि इसे लेकर हमारे पास कोई रिपोर्ट भी नहीं है. मेरा राहुल गांधी को यही सुझाव रहेगा कि वो झूठ बोलना बंद करें. झूठ की गूंज से बाहर निकलिए और सत्य की गूंज को पहचानिए.

उन्होंने ममता बनर्जी को लेकर कहा कि उन्हें यह समझना होगा कि पश्चिम बंगाल में संविधान का शासन है. अब राज्य में डबल इंजन के विकास का शासन है. विकास की राजनीति का शासन है. अब एंटी इंडस्ट्री का शासन खत्म हो चुका है. अब ममता बनर्जी को सपनों की दुनिया से बाहर निकलना चाहिए. अब बंगाल की जनता ने घुसपैठियों के साथ और घुसपैठियों के विकास वाले शासन को खत्म कर दिया है.

एसएचके/एबीएम