जोसेफ और सैमी विवाद में कूदे विवियन रिचर्ड्स, आपसी सम्मान बहाल करने की अपील की

पोर्ट ऑफ स्पेन, 5 अगस्त . पाकिस्तान के खिलाफ चल रही 2 टेस्ट मैचों की सीरीज में नहीं खेलने को लेकर लेकर वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ और हेड कोच डैरन सैमी आमने-सामने हैं. विवाद की वजह से दोनों के पेशेवर और निजी रिश्ते भी खराब हुए हैं. यह वेस्टइंडीज क्रिकेट के लिए अच्छा नहीं है. टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सर विवियन रिचर्ड्स ने अल्जारी जोसेफ और डैरेन सैमी से आपसी विवाद सुलझाने की अपील की है.

सर विवियन रिचर्ड्स ने बुधवार को एंटीगुआ ऑब्जर्वर से कहा, ‘मुझे पक्का नहीं पता कि रिश्ते इतने खराब क्यों हो गए हैं. जब वह सेंट लूसिया फ्रेंचाइजी के साथ थे, तब दोनों के बीच बहुत अच्छे रिश्ते थे. इसे फिर से शुरू करने की कोशिश करना जरूरी होगा. हम कभी-कभी गलत कदम उठाते हैं. कभी-कभी लोगों के पेशेवर करियर में रुकावट आती है. इसे ठीक किया जा सकता है.”

रिचर्ड्स ने सैमी के सार्वजनिक बयान पर एतराज जताते हुए कहा कि यह जरूरी नहीं था. इस कहानी के दो पहलू हैं.

पूरे मामले पर गौर करें, तो पाकिस्तान के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम की घोषणा के समय हेड कोच डैरेन सैमी ने कहा था कि अल्जारी जोसेफ ने इस सीरीज में अपने चयन के लिए मना किया था, इसलिए वह टीम में नहीं थे.

अल्जारी जोसेफ ने सैमी के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी थी और इसे ‘विवादास्पद और बिना किसी संदर्भ’ वाला बताया था. जोसेफ ने एंटीगुआ ऑब्जर्वर के गुड मॉर्निंग जोजो स्पोर्ट्स शो में स्पष्ट रूप से कहा था कि उन्होंने दो मैचों की सीरीज से बाहर रहने का फैसला इसलिए किया क्योंकि उनका शरीर पीठ के निचले हिस्से में बार-बार होने वाले स्ट्रेस फ्रैक्चर के कारण लंबे समय तक चोट से बाहर रहने के बाद टेस्ट क्रिकेट खेलने की मुश्किलों के लिए तैयार नहीं था.

जोसेफ ने कहा था कि सैमी को यह समझना चाहिए था कि उनके बयान का सार्वजनिक रूप से क्या असर पड़ेगा.

पीएके