पटौदी परिवार के राखी उत्सव में सैफ, सारा, सोहा के साथ करीना कपूर भी हुईं शामिल

मुंबई, 28 अगस्त . एक्ट्रेस करीना कपूर खान इस साल पटौदी परिवार के राखी सेलिब्रेशन में अपने पति सैफ अली खान, ननद सोहा और सबा, और सैफ के बच्चों सारा अली खान और इब्राहिम के साथ शामिल हुईं.

सोहा ने सोशल मीडिया पर रक्षाबंधन सेलिब्रेशन की कुछ झलकियां शेयर कीं. जहां पटौदी परिवार के सभी सदस्य त्योहार के माहौल के हिसाब से पारंपरिक कपड़ों में पोज देते दिखे, वहीं बेबो कैजुअल ब्लू टी-शर्ट और खुले बालों में एकदम रिलैक्स्ड लुक में नजर आईं.

इसमें एक बेहतरीन फैमिली फोटो भी थी, जिसमें इब्राहिम, तैमूर और जेह अपनी राखियां दिखाते हुए नजर आए. इब्राहिम और तैमूर दोनों की कलाइयों पर एक जैसी फुटबॉल-थीम वाली राखियां बंधी थीं.

तस्वीरों में सोहा अपने भाई सैफ के गाल पर प्यार से किस करती हुई भी दिखीं. सोहा की बेटी इनाया की भी तस्वीर सामने आई, जिसमें वह अपने कजिन इब्राहिम को राखी बांध रही थीं.

अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते हुए सोहा ने लिखा, “जो लोग हमें प्यार, सुरक्षा और अपनापन महसूस कराते हैं, उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं.”

इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए सबा ने कमेंट किया, “लव यू सिस और भाई को भी! जिन लोगों ने इसे खास बनाया… हैप्पी राखी!”

इसके अलावा, सारा ने भी सोशल मीडिया के जरिए अपने भाई इब्राहिम के साथ रक्षाबंधन सेलिब्रेशन की झलक दिखाई. भाई-बहन की यह जोड़ी घर में बने मंदिर के सामने पोज देती दिखी, जहां भगवान गणेश की मूर्ति रखी थी. पूजा की थाली पकड़े हुए इब्राहिम सारा के गाल पर किस करते नजर आए.

वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना जल्द ही मेघना गुलजार की फिल्म ‘दायरा’ में नजर आएंगी. हाल ही में सोशल मीडिया पोस्ट में बेबो ने बताया कि एसीपी अजूनी कोहली का किरदार निभाने की वजह से उन्हें उन सच्चाइयों को गहराई से समझने का मौका मिला, जिनका सामना लोग शायद हमेशा नहीं करना चाहते.

इस फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन लीड रोल में नजर आएंगे और ‘दायरा’ इस साल 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

एससीएच/एबीएम