खेल महाकुंभ 2026: अदाणी स्पोर्ट्सलाइन के खुश पारिख ने गोल्ड और श्रीजा ने ब्रॉन्ज मेडल जीता

अहमदाबाद, 28 अक्टूबर . अदाणी स्पोर्ट्सलाइन टेनिस एकेडमी के खिलाड़ी खुश पारिख और श्रीजा शाह ने जिला स्तर के खेल महाकुंभ 2026 में क्रमश: गोल्ड और ब्रॉन्ज मेडल जीता है. खुश ने अंडर-14 बॉयज सिंगल्स का टाइटल जीता, जबकि श्रीजा अंडर-14 गर्ल्स सिंगल्स कैटेगरी में तीसरे स्थान पर रहीं.

श्रीजा 20 अप्रैल 2026 को एकेडमी में शामिल हुईं और जुलाई में गुजरात स्टेट टेनिस एसोसिएशन टूर्नामेंट में अंडर-14 और अंडर-16 गर्ल्स सिंगल्स टाइटल जीतीं. अब उनका लक्ष्य 2027 में अंडर-14 नेशनल्स चैंपियनशिप है. उनका लक्ष्य भविष्य में भारत का प्रतिनिधित्व करना है.

खुश अगस्त 2025 में एकेडमी में शामिल हुए थे. वह हाल ही में गुजरात के भावनगर में ममता टेनिस एकेडमी में हुए ऑल इंडिया रैंकिंग चैंपियनशिप सीरीज टेनिस टूर्नामेंट 2026 में अंडर-14 बॉयज डबल्स में रनर-अप रहे और अंडर-14 सिंगल्स के सेमीफाइनल में पहुंचे.

उनकी दूसरी कामयाबियों में 2025 में स्कूल गेम्स नेशनल्स के लिए क्वालीफाई करना, वडोदरा में ऑल-इंडिया टेनिस एसोसिएशन चैंपियनशिप सीरीज टूर्नामेंट में अंडर-14 डबल्स में रनर-अप रहना और गुजरात स्टेट टेनिस एसोसिएशन रैंकिंग टूर्नामेंट जीतना शामिल है.

दोनों खिलाड़ी एकेडमी की कोचिंग टीम के साथ ट्रेनिंग करते हैं, जहां वे स्ट्रोक टेक्निक, फुटवर्क, शॉट प्लेसमेंट, कंसिस्टेंसी और मैच की रणनीति पर फोकस करते हैं.

खुश और श्रीजा अब अपने आने वाले कॉम्पिटिशन की तैयारी करेंगे और अपने परिणाम को और बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे.

अदाणी स्पोर्ट्सलाइन, अदाणी ग्रुप की खेल शाखा है, जो भारत में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने, जमीनी स्तर पर प्रतिभाओं को तराशने और वैश्विक स्तर पर पेशेवर खेल टीमों का सहयोग और संचालन करने का काम करती है.

अदाणी स्पोर्ट्सलाइन महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) और प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) में गुजरात जायंट्स और यूएई की इंटरनेशनल लीग टी20 में गल्फ जायंट्स का संचालन करती है. खेल अकादमियों के माध्यम से युवा और जमीनी स्तर के खिलाड़ियों को पेशेवर कोचिंग और विश्व स्तरीय सुविधाएं प्रदान करती है. ‘गर्व है’ अभियान के तहत देश के प्रतिभाशाली एथलीटों और पैरा-एथलीटों को समर्थन देती है और संसाधन उपलब्ध कराती है. फिटनेस और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए अहमदाबाद मैराथन जैसे कार्यक्रम का आयोजन करती है. भारतीय खेलों को मजबूत करने के लिए यह इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन की मुख्य प्रायोजक के रूप में टीम इंडिया का समर्थन करती है.

–

पीएके