
भोपाल, 29 मई . मध्य प्रदेश में गेहूं खरीदी का दौर जारी है, और इस मामले में एक नया कीर्तिमान रचा गया है. राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि राज्य की सरकार किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है.
सीएम मोहन यादव ने कहा कि उनकी सरकार किसान कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है. उनकी सरकार किसानों के हित में लगातार काम करती रहेगी. उन्होंने कहा कि किसी राज्य ने अगर पूरे देश में सर्वाधिक किसानों से गेहूं खरीदा है तो वो मध्य प्रदेश है. मध्य प्रदेश ने अपने सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए 1 करोड़ 4 लाख 31 हजार मीट्रिक टन गेहूं की खरीदी की है.
सीएम यादव ने कहा कि जब मैं अपने सर्वाधिक गेहूं उपार्जन वाले राज्य की तरफ देखता हूं, तो गेहूं की मात्रा में भी पंजाब के बाद मध्य प्रदेश का दूसरा स्थान है, जिसके पास गेहूं का इतना विपुल उत्पादन होने के बाद उसने खरीदी की है.
मध्य प्रदेश में पहली बार हमने लघु किसान, मध्यम श्रेणी के किसान का गेहूं खरीदने का निर्णय किया. छोटे किसानों से लगभग 32. 72 मीट्रिक टन गेहूं की खरीदी की. किसानों से समर्थन मूल्य 2585 रुपए और 40 रुपए बोनस अर्थात 2625 रुपए क्विंटल गेहूं खरीदा है.
उन्होंने कहा कि किसान कल्याण हमारी प्रतिबद्धता है. आने वाले समय में एमएसपी बढ़ती जाएगी और किसान कल्याण के काम तेज होंगे. गेहूं का इतना उत्पादन होना हमारे लिए सौभाग्य की बात है. हमारी सरकार किसान कल्याण के काम लगातार करती रहेगी.
–
एसएनपी/डीकेपी