
नई दिल्ली, 1 अक्टूबर . देश के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को जन्मदिन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई नेताओं ने बधाई दी है.
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, “पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. सार्वजनिक जीवन में उनके लंबे कार्यकाल के दौरान भारत के विकास, हमारे संविधान में निहित मूल्यों और लोगों के कल्याण के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता रही है. उन्होंने पूरे उत्साह और सादगी के साथ देश की सेवा की है, जिसके कारण समाज के हर वर्ग के लोग उनका सम्मान करते हैं. ईश्वर उन्हें उत्तम स्वास्थ्य, खुशहाली और दीर्घायु प्रदान करें.”
लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. सार्वजनिक जीवन में सादगी, संवैधानिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता, कर्तव्यनिष्ठा और सामाजिक सरोकारों के लिए अपनी विशिष्ट पहचान बनाने वाले रामनाथ कोविंद का जीवन निरंतर सेवा और समर्पण की दिशा दिखाता है. ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य, सुख-शांति और निरंतर सक्रिय जीवन प्रदान करें.”
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा गया, “पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को जन्मदिन की हार्दिक बधाई. प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ व मंगलमय जीवन की कामना है.”
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं! मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम जी आपको उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु प्रदान करें, यही कामना है.”
उत्तर प्रदेश सरकार में औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन, एनआरआई, निवेश प्रोत्साहन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ की ओर से सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा गया, “सरल एवं सहज व्यक्तित्व के धनी भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन की कामना है.”
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिखा, “भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं वरिष्ठ राजनेता रामनाथ कोविंद को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुखमय जीवन की कामना करता हूं.”
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “देश के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना करता हूं.”
–
एसडी/एबीएम