ग्लोबल इंपैक्ट फोरम पर बोलीं मंत्री राधा रवींद्र सिंह, इस तरह की मीटिंग हमारे लिए जरूरी

मुंबई, 5 सितंबर . मध्य प्रदेश की पंचायत और ग्रामीण विकास राज्य मंत्री राधा रवींद्र सिंह ने शनिवार को से बातचीत में ग्लोबल इम्पैक्ट फोरम के महत्व पर प्रकाश डाला और मध्य प्रदेश के विकास के बारे में बात की.

उन्होंने ग्लोबल इम्पैक्ट फोरम के संदर्भ में कहा कि इस तरह की मीटिंग हमारे लिए जरूरी हो जाती है, क्योंकि इसमें देश प्रदेश के लोग हिस्सा लेते हैं, जिसमें आगे की रूपरेखा निर्धारित की जाती है. हमारे प्रधानमंत्री भी देश के विकास को लेकर गंभीरतापूर्वक काम कर रहे हैं. आप देख रहे हैं कि कैसे लगातार पेड़ों को काटकर बिल्डिंग बनाई जा रही है. लेकिन, जब आप किसी एक पेड़ को काट रहे हैं, तो उसकी जगह पर दूसरा पेड़ लगाना भी चाहिए, ताकि पर्यावरण को किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं हो. अगर हम इसी तरह से पेड़ काटते रहेंगे, तो लोगों के लिए मुश्किल हो जाएगी. हमारे लिए जरूरी है कि पर्यावरण को सुरक्षित रखें.

उन्होंने कहा कि लोगों ने देखा कि कैसे हम लोगों ने कोरोना के कहर को झेला है. हमारे लिए जरूरी हो जाता है कि हम पर्यावरण को सुरक्षित रखें. अगर हम वृक्षों को काट रहे हैं, तो उसकी जगह पर दूसरे पेड़ भी लगाएं. हमारे प्रधानमंत्री लगातार महिलाओं के सशक्तीकरण की दिशा में काम कर रहे हैं. मैं खुद ग्रामीण विकास की जिम्मेदारी संभाल रही हूं. हम गांव में आजीविका के तहत लोगों को आगे बढ़ा रहे हैं.

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार महिलाओं को आजीविका से जोड़कर आर्थिक रूप से सशक्त करने का काम कर रही है. आज हम लोगों को खेती से भी जोड़ रहे हैं. हर व्यक्ति गांव से ही जुड़ा हुआ है और वो यहां पर काम कर रहा है. हमारे मध्य प्रदेश में किसान वर्ष मनाया जा रहा है.

मंत्री ने कहा कि यहां आपको विभिन्न प्रकार की संस्कृति देखने को मिल जाएगी. जैसे रीवा जिला देखिए. वहां व्हाइट टाइगर देखने को मिल जाएंगे. हमारे उज्जैन में महाकाल हैं. वहां लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं. वहां पर कई तरह के मंदिर और पार्क भी बना दिए गए हैं. वाराणसी भी हमारे जिले के करीब है, तो वहां पर भी अब महादेव का मंदिर बन चुका है. इंदौर को हम मिनी मुंबई के नाम से जानते हैं. इंदौर बिल्कुल स्वच्छ है. मध्य प्रदेश में भी आपको बहुत तरह की मौलिक चीजें देखने को मिल जाएंगी. आ

उन्होंने देश की जीडीपी में हुई बढ़ोतरी को लेकर भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री और प्रदेश के सीएम लगातार विकास की दिशा में काम कर रहे हैं. हमारा देश नित्य दिन ऐसे ही विकास के पथ पर अग्रसर होता रहेगा.

एसएचके/एबीएम