
नई दिल्ली, 21 अप्रैल . राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (एनसीडीसी) ने अलग-अलग क्षेत्रों में कॉन्ट्रैक्ट (अनुबंध) के आधार पर यंग प्रोफेशनल (युवा पेशेवर) (फिशरीज) के कुल 5 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है.
एनसीडीसी ने जिन क्षेत्रों में यंग प्रोफेशनल के पदों पर वैकेंसी निकाली है, उनमें- बेंगलुरु (कर्नाटक), विजयवाड़ा (आंध्र प्रदेश), भुवनेश्वर (ओडिशा), कोलकाता (पश्चिम बंगाल), और चेन्नई (तमिलनाडु) में 1-1 पद पर भर्ती निकली है.
इन पदों के लिए ऑनलाइन (ईमेल) के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया बीते सोमवार, 20 अप्रैल से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 5 मई तय की गई है. जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय लास्ट डेट तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं.
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद अनुसार मत्स्य विज्ञान या जलीय कृषि में पोस्ट-ग्रेजुएशन डिग्री के साथ मत्स्य पालन या समुद्री जीव विज्ञान में विशेषज्ञता होनी चाहिए. इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास संबंधित या प्रासंगिक क्षेत्र में कम से कम 5 सालों का अनुभव होना भी अनिवार्य है.
उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 45 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 5 मई के आधार पर की जाएगी.
योग्य अभ्यर्थियों का चयन शैक्षणिक योग्यता/अनुभव आदि के आधार पर प्रारंभिक चयन और केवल चयनित उम्मीदवारों का इंटरव्यू/व्यक्तिगत चर्चा के आधार पर की जाएगी, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी एनसीडीसी के नियमाों के अनुसार होगी.
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले एनसीडीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए जारी आधिकारिक अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें. इसके बाद नोटिफिकेशन में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें. फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें. मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को आवेदन के साथ अटैच करें. इसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म को एक लिफाफे में डालने के बाद उसे दिए गए आधिकारिक ईमेल आईडी पर मेल कर दें. इसी के साथ आवेदन पत्र की एक कॉपी भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकाल कर रख लें.
–
डीके/डीकेपी