करवा चौथ पर नमन शॉ ने बयां की दिल की बात, बोले- ‘त्योहार की खूबसूरती प्यार जताने में है’

मुंबई, 27 अक्टूबर . टीवी अभिनेता नमन शॉ ने करवा चौथ से जुड़ी अपनी यादें साझा की हैं. उन्होंने बताया कि इस त्योहार के बारे में उन्हें पहली बार हिंदी फिल्मों के जरिए पता चला. हालांकि, मुंबई आने और उत्तर भारत, खासकर पंजाबी लोगों के संपर्क में आने के बाद उन्हें इस त्योहार और इससे जुड़ी परंपराओं को करीब से जानने का मौका मिला.

उन्होंने से बातचीत में करवा चौथ के महत्व और पति-पत्नी के रिश्ते में इसके मायने पर बात की.

से बात करते हुए नमन शॉ ने कहा, ”मुझे लगता है कि करवा चौथ जैसे त्योहार बहुत खूबसूरत होते हैं, क्योंकि ये प्यार, प्रतिबद्धता और उन छोटी-छोटी चीजों का जश्न मनाते हैं, जो किसी रिश्ते को मजबूत बनाए रखती हैं. मेरे लिए रिश्ता सिर्फ बड़े-बड़े वादों या खास अंदाज में प्यार जताने तक सीमित नहीं है. यह एक-दूसरे के साथ खड़े रहने, एक-दूसरे को समझने और जिंदगी के हर पड़ाव पर साथ निभाने के बारे में है.”

उन्होंने कहा, “मुझे यह बात भी अच्छी लगती है कि समय के साथ परंपराएं बदलती हैं. आज इस त्योहार में आपसी प्यार और सम्मान की भावना ज्यादा देखने को मिलती है, जहां दोनों साथी अपने-अपने तरीके से अपने रिश्ते का जश्न मनाते हैं.”

नमन ने कहा, ”एक अभिनेता के तौर पर मैं टेलीविजन पर कई बार करवा चौथ के सीन्स कर चुका हूं, लेकिन शादी के बाद असल जिंदगी में इस त्योहार को मनाने का अनुभव बिल्कुल अलग था.”

अभिनेता ने कहा, ”बचपन में मैंने इस त्योहार को फिल्मों में ही देखा था. कोलकाता में रहने के दौरान मेरे लिए यह कोई बड़ा त्योहार नहीं था. मुंबई आने के बाद जब मैं उत्तर भारत के लोगों, खासकर पंजाबियों के संपर्क में आया, तब मुझे करवा चौथ की परंपराओं, उत्साह और इससे जुड़ी भावनाओं को करीब से समझने का मौका मिला.”

नमन शॉ ने करवा चौथ मनाने के तरीके में आए बदलावों पर भी अपनी राय रखी. उन्होंने कहा, ”मुझे लगता है कि पहले यह त्योहार ज्यादा निजी होता था और परिवार के लोग मिलकर इसे मनाते थे. उस समय इसका मुख्य आधार आस्था, प्यार और पति-पत्नी का एक-दूसरे के साथ खास समय बिताना था. अब सोशल मीडिया के बढ़ते चलन के साथ त्योहार मनाने के तरीके में बदलाव आया है. इसका ध्यान सजने-संवरने, तस्वीरें खिंचवाने और दुनिया को अपना जश्न दिखाने पर ज्यादा चला गया है.”

निजी जिंदगी की बात करें तो नमन शॉ की शादी नेहा मिश्रा से हुई है. दोनों का एक बेटा है, जिसका नाम क्रीवान है. नमन हिंदी टेलीविजन के कई लोकप्रिय शोज में काम कर चुके हैं. उन्हें ‘कसम से’, ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’, ‘कसौटी जिंदगी की’, ‘कस्तूरी’ और ‘टशन-ए-इश्क’ जैसे शोज में अपनी भूमिकाओं के लिए जाने जाते हैं.

इसके अलावा, वह ‘मंगल लक्ष्मी’ में आदित सक्सेना और ‘कैरी : रिश्ता खट्टा मीठा’ में अनुज के किरदार में भी नजर आ चुके हैं.

–

पीके/एबीएम