
नई दिल्ली, 9 नवंबर . विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है.
से विनोद बंसल ने कहा, “समझ में नहीं आता कि कांग्रेस का मुस्लिम चेहरा बार-बार क्यों बाहर आ जाता है? इनको हिंदू त्योहार तो नजर ही नहीं आता. इनको हिंदू त्योहारों में न कोई गर्व महसूस होता है और न ही उसको मनाने की सोचते हैं. ईद में तो टोपी लगा लेते हैं लेकिन दीपावली में कोई सार्वजनिक कार्यक्रम करते नहीं दिखते. उल्टा दीपावली को ईद बताकर उन्होंने पूरे हिंदू समाज का घोर अपमान किया है. कांग्रेस अध्यक्ष को इस पर माफी मांगनी चाहिए.”
विनोद बंसल ने कहा, “इससे एक और बार सामने आया कि कांग्रेस का भारत विरोधी और संस्कृति विरोधी चेहरा है. हिंदू द्रोही चेहरा इनका जग जाहिर है क्योंकि इंडी गठबंधन का कुनबा सनातन को नेस्तनाबूद करने में जुटा हुआ है. इनके बड़े-बड़े नेता हिंदुत्व को गाली देते हैं. इन्हीं के गठबंधन के नेता रामचरित मानस को जलाते हैं. गोस्वामी तुलसीदास और अनेक धर्म ग्रंथों पर उंगलियां उठाई जाती हैं. इन्हीं के नेता लगातार हिंदु आस्था और विश्वास के साथ घात लगाते हैं. तुष्टिकरण के लिए ये लोग इतना गिर जाते हैं कि दीपावली को भी ईद बता देते हैं.”
उन्होंने कहा, “ऐसा लगता है कि इनका हिंदुत्व मर चुका है. लगता है कि कांग्रेस पार्टी में कोई हिंदू बचा ही नहीं है. इनका बयान साफ-साफ इशारा कर रहा है कि हिंदुओं का इनको बिल्कुल भी परवाह नहीं है. यह देश का सबसे बड़ा पर्व है, दुनिया के हर कोने में मनाया जाता है लेकिन कांग्रेस को रास नहीं आ रहा है. यह बेहद शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण है. कांग्रेस को जनता जवाब जरूर देगी. हिंदू समाज इन चीजों को स्वीकार नहीं करेगा.”
‘रामायण’ फिल्म को लेकर विनोद बंसल ने कहा, “अद्भुत फिल्म है, बहुत अच्छी बनाई गई है. हमें लगा कि इस फिल्म में एक नयापन है. फिल्म की क्वालिटी भी बहुत अच्छी है. फिल्म में अच्छाइयां ज्यादा दिखीं. सुबह 7 बजे के शो में सिनेमा हाल भरा हुआ था. मुझे इस बात का गर्व है कि भारत की युवा शक्ति भी जाग रही है. निर्माता-निर्देशक और कलाकारों को बधाई.”
–
एसडी/पीएम