
मुंबई, 1 सितंबर . सोशल मीडिया सेंसेशन ओरहान अवत्रामाणी उर्फ ओरी पिछले कुछ समय से लगातार चर्चा में हैं. कभी रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में अपने स्टंट और बेबाक अंदाज को लेकर, तो कभी कॉमेडियन समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में अपनी बातों को लेकर वह सुर्खियां बटोर रहे हैं. अब ओरी ने से खास बातचीत में शो से जुड़े अपने अनुभव से लेकर कंटेस्टेंट्स के बाहर होने से जुड़ी कई बातें शेयर की हैं.
‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में हिस्सा लेने के अपने अनुभव के बारे में ओरी ने को बताया, ”इस शो ने मुझे सबसे बड़ी चीज धैर्य रखना सिखाया. शो में किसी स्टंट के बारे में पहले से पूरी जानकारी नहीं दी जाती थी. जब स्टंट करना होता था, तभी उसके बारे में बताया जाता था. ऐसे में कंटेस्टेंट्स को उसी वक्त खुद को तैयार करना पड़ता था. मुझे स्टंट को लेकर हमेशा एक्साइटमेंट रहती थी, लेकिन इसके साथ धैर्य रखना भी जरूरी था. इस शो ने मुझे इस चीज पर काम करना सिखाया.”
ओरी ने कहा, ”शो में कुछ लोगों को लगता था कि मैं कुछ स्टंट नहीं कर पाऊंगा, हालांकि मैंने उन स्टंट्स को करके उन लोगों को गलत साबित किया. मुझे खुद को भी यह साबित करना था कि मैं हर चुनौती से पीछे हटने वाला नहीं हूं. मैंने अपनी जिंदगी में कभी आसानी से हार नहीं मानी. ‘खतरों के खिलाड़ी’ में भी मैंने किसी स्टंट से पीछे हटने की कोशिश नहीं की. मेरे लिए यह शो खुद को चुनौती देने का एक मौका था.”
ओरी ने कहा, ”’खतरों के खिलाड़ी 15′ में आने की मेरी सबसे बड़ी वजह रोहित शेट्टी थे. मैं उनका बहुत बड़ा फैन हूं. अगर रोहित शेट्टी मुझे किसी फिल्म में रोल ऑफर करते हैं तो मैं जरूर काम करूंगा.”
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ”मेरे लिए शो में मुश्किल पल तब होता था, जब कंटेस्टेंट एलिमिनेट होते थे. मेरा शो के अंदर कंटेस्टेंट्स से एक खास बॉन्ड बन गया था. जब कोई शो से बाहर होता है तो मैं काफी इमोशनल हो जाता हूं.”
हाल ही में ओरी को समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ को लेकर सुर्खियों में आए थे. दरअसल, इस शो के एक एपिसोड में ओरी बतौर गेस्ट पहुंचे थे. शो में समय और ओरी ने एक-दूसरे की जमकर खिंचाई की. इसी दौरान समय ने ओरी के पुराने इंटरव्यू का जिक्र करते हुए उनकी टांग खींची. मजाक-मजाक में बात आगे बढ़ी तो ओरी ने समय को कहा, ‘औकात में रहो.’ उनका यह डायलॉग सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ. जब ने उनसे इसी लाइन को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि वह अपने मन की बात तुरंत बोल देते हैं.
ओरी ने कहा, ”मेरे मन में जो आता है, मैं झट से बोल देता हूं. मेरी बातों को ऑडियन्स कैसे लेती है, मुझे नहीं पता. इसका मुझे कोई पछतावा नहीं है.”
बातचीत के दौरान ओरी ने ‘लव एंड वॉर’ फिल्म से जुड़ी उन खबरों को भी खारिज किया, जिनमें उनके इस प्रोजेक्ट का हिस्सा होने की चर्चा थी. उन्होंने इस खबर को गलत बताया है.
–
पीके/वीसी