
पटना, 29 अगस्त . बिहार सरकार में सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव ने नेपाल त्रासदी, मोहन भागवत की अमेरिका यात्रा और महिला आरक्षण परिसीमन पर प्रतिक्रिया दी.
से बातचीत करते हुए नेपाल त्रासदी को लेकर रामकृपाल यादव ने कहा, “बाढ़ की विभीषिका से नेपाल त्रस्त हो गया है, जान-माल की बहुत क्षति हुई है. शायद इतनी बड़ी क्षति कभी नहीं हुई होगी. प्रधानमंत्री मोदी की ओर से नेपाल के पीएम से बातचीत की गई है. भारत की ओर से हर तरह से सहयोग के लिए आश्वासन दिया गया है. नेपाल हमारा मित्र देश है और हमारा उससे बेटी-रोटी का संबंध है. पहले से ही भारत हमेशा नेपाल को सहयोग करता रहा है. कई खेप राहत-सामग्री चली गई है.
न्यूयॉर्क में संघ प्रमुख के कार्यक्रम को लेकर रामकृपाल यादव ने कहा, “आरएसएस प्रमुख का अमेरिका में होने वाला कार्यक्रम स्वागत योग्य है.
बंगाल में दुर्गा पूजा पंडालों के पास मांस की बिक्री पर रोक लगाने की वीएचपी की मांग पर रामकृपाल यादव ने कहा, “देखिए, वहां की सरकार ने सद्भाव और सांप्रदायिक भाईचारे का माहौल बनाया है. ममता दीदी के शासनकाल में बंगाल में जो अराजकता थी, उसे अब खत्म कर दिया गया है और मुख्यमंत्री ‘सबका साथ, सबका विकास’ की भावना के साथ काम कर रही हैं. इसलिए, दुर्गा पूजा पूरे देश के लिए, खासकर सनातनियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है. अगर सरकार ने सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने के लिए कानून के तहत किसी चीज़ पर रोक लगाई है, तो यह स्वागत योग्य है.”
महिलाओं के आरक्षण और परिसीमन को लेकर रामकृपाल यादव ने कहा, “परिसीमन और महिलाओं का आरक्षण सरकार की प्रतिबद्धताएं हैं. प्रधानमंत्री ने देश की जनता से वादा किया है और उन्हें जनादेश भी मिला है. सरकार अपने वादे के मुताबिक इन दोनों को लागू करना चाहती है. इसलिए, वह इन दो मुद्दों पर खुली बहस के लिए एक विशेष सत्र बुलाना और दोनों कानूनों को लागू करना चाहती है.”
–
एसडी/डीएससी