बंगाल की जनता ने दिया टीएमसी को जवाब, नहीं चलेगी तुष्टिकरण की राजनीति: विनोद तावड़े

नई दिल्ली, 4 मई . राज्यसभा सदस्य विनोद तावड़े ने पश्चिम बंगाल में भाजपा को मिल रहे शुरुआती रुझानों पर खुशी जाहिर की. उन्होंने सोमवार को कहा कि आज भाजपा का हर कार्यकर्ता खुशी से कह रहा है कि जहां पैदा मुखर्जी, वो बंगाल हमारा है. हमें यहां पर यह समझना होगा कि राष्ट्र की सुरक्षा के लिए पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत जरूरी हो जाती है.

समाचार एजेंसी से बातचीत में विनोद तावड़े ने कहा कि अब बंगाल की जनता ने यह साफ कर दिया है कि प्रदेश में किसी भी सूरत में तुष्टिकरण की राजनीति नहीं चलेगी.

उन्होंने कहा कि अगर आपको पश्चिम बंगाल में अपने सियासी किले को मजबूत करना है, तो इसके लिए आपको विकास को प्राथमिकता देनी होगी. आप विकास की राजनीति को नजरअंदाज नहीं कर सकते हैं. इतिहास गवाह है कि पश्चिम बंगाल में बिना हत्या हुए कोई चुनाव नहीं होता था, लेकिन आज यह चुनाव बिना किसी हत्या और हिंसा के हुआ है. इसे लेकर पूरे देश के लोगों में खुशी का माहौल है.

सांसद विनोद तावड़े ने कहा, “असम में भी हम जीत रहे हैं. पुडुचेरी में हमारी सरकार बनने जा रही है. इसके अलावा, हमने तमिलनाडु में भी अच्छा प्रदर्शन किया है. कुल मिलाकर, अब 25 प्रदेशों में भाजपा की सरकार बनने जा रही है. विकसित भारत 2047 के ध्येय को ध्यान में रखते हुए यह एक अच्छा कदम है, जिसका हमें स्वागत करना चाहिए.”

विनोद तावड़े ने कहा कि आज की तारीख में लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भरोसा है. उन्हें विश्वास है कि प्रधानमंत्री उनके हितों को प्राथमिकता देंगे. इसी को देखते हुए हर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा जीत का परचम लहरा रही है. इसी वजह विधानसभा से लेकर लोकसभा चुनाव में बढ़ रही है.

वहीं, भाजपा के महासचिव तरुण चुघ ने भाजपा को मिल रहे शुरुआती रुझानों पर खुशी जाहिर की. उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता मौजूदा समय में प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद दे रही है. प्रदेश के लोग प्रधानमंत्री मोदी को अपना आशीर्वाद देकर कह रहे हैं कि आप इसी तरह से हमारे विकास के लिए काम करते रहें. पूरा देश आज की तारीख में प्रधानमंत्री मोदी के साथ है.

उन्होंने पश्चिम बंगाल के संदर्भ में कहा कि यहां की जनता ने यह साफ कर दिया कि देश संविधान से चलेगा, न की जिहादी मानसिकता से. इससे यह साफ हो गया कि अब राहुल गांधी भी अगले 100वें चुनाव में हारने जा रहे हैं. उन्हें कोई भी पूछने वाला नहीं है. कांग्रेस ने अपना झंडा और एजेंडा दोनों ही मुस्लिम लीग को गिरवी रख दिया है. जनता ने मतदान से इन लोगों को करारा जवाब दिया है.

उन्होंने कहा कि मां माटी और मानुष ने खुलकर प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद देकर ममता बनर्जी को करारा जवाब दिया है. उन्होंने कहा कि माटी अपने बच्चों के खून से लाल थी और मानुष लगातार अत्याचार सह रहा था. आज के चुनाव रुझान जिहादी मानसिकता के लोगों के लिए करारा जवाब हैं. हमें बंगाल में भी जनता का आशीर्वाद मिला है. असम और पुडुचेरी में भी हम दोबारा आ रहे हैं. इस बार हमें जनता का प्रचंड आशीर्वाद मिलता हुआ दिख रहा है.

तरुण चुघ ने तमिलनाडु के शुरुआती रुझानों के संदर्भ में भी अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि जो लोग सनातन धर्म को डेंगू कहा करते थे. वो आज तीसरे पायदान पर आ चुके हैं. उन्हें कोई भी पूछने वाला नहीं है. यह जनता सब जानती है, साथ ही करारा जवाब भी देना जानती है और आशीर्वाद भी देना जानती है.

दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने पश्चिम बंगाल के शुरुआती रुझानों में भाजपा को मिल रही बढ़त पर खुशी जाहिर की. उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर इस बात को खारिज नहीं किया जा सकता है कि पश्चिम बंगाल के लोग समझदार है. ऐसी स्थिति में यहां के लोग किसी भी सूरत में जल्दबाजी में फैसला नहीं लेती है. यह पार्टी कोई भी फैसला लेने से पहले बहुत ही सोच विचार करती है. इस बाद ही किसी नतीजे पर पहुंचती है.

उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि कैसे 15 साल तक कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल में राज किया. वहीं, कम्युनिस्ट ने भी लंबे समय तक प्रदेश में राज किया. इसके बाद जब यह दोनों ही पार्टी प्रदेश की जनता की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाईं तो प्रदेश की जनता ने भाजपा को मौका दिया है. लोगों को भाजपा पर भरोसा है कि यह पार्टी हमारे लिए काम करेगी. हमारे हितों के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेगी.

मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि टीएमसी ने लंबे समय तक अपने शासनकाल में प्रदेश की जनता पर अत्याचार किया. इसके बाद जब यहां की जनता टीएमसी की कार्यशैली से तंग आ गई, तो इसे विदा करने का मन बना लिया है. इस बात को खारिज नहीं किया जा सकता है कि प्रदेश की जनता कोई भी फैसला बहुत ही सोच समझकर लेती है. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में जिस तरह से कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ी हुई है. बीजेपी की सरकार बनने के बाद यहां पर स्थिति को ठीक करने की दिशा में काम किया जाएगा. इसके बाद यहां पर लोग बेहतर शासन व्यवस्था में जी पाएंगे.

उन्होंने कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि जिस तरह की स्थिति मौजूदा समय में हमें पश्चिम बंगाल में देखने को मिल रह है, उसे देखते हुए मुझे यह पूरा भरोसा है कि आने वाले दिनों में पंजाब में भी भाजपा की सरकार बनेगी और इसके बाद यहां की स्थिति में सुधार आएगा.

इसके अलावा भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने पश्चिम बंगाल में शुरुआती रुझानों में भाजपा की बढ़त पर खुशी जाहिर की. उन्होंने कहा कि आज की तारीख में पश्चिम सहित पूरे देश में खुशी का माहौल है. लोग भाजपा के बढ़त को लेकर खुशी है. पश्चिम बंगाल में लोगों ने ममता बनर्जी को यह बता दिया कि यहां पर किसी भी सूरत में तुष्टिकरण की राजनीति को स्वीकार नहीं किया जाएगा, बल्कि प्रधानमंत्री मोदी के राष्ट्रवाद की राजनीति को स्वीकार किया जाएगा. इसके अलावा, इस बार लोगों ने महिला सशक्तीकरण को भी प्राथमिकता दी है. यह वोट चोट है, थोड़ी देर से लगती है, लेकिन होती बहुत गहरी है.

वहीं, भाजपा नेता अरुण सिंह ने भी पश्चिम बंगाल में भाजपा को मिल रहे शुरुआती रुझानों पर खुशी जाहिर की. उन्होंने कहा कि आज का दिन भाजपा के कार्यकर्ताओं के लिए बहुत शुभ दिन है. अब पश्चिम बंगाल से ममता बनर्जी की सरकार जा रही है. अब प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी, तो विकास का कार्य तेज गति से होगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम को छह बजे भाजपा के कार्यालय पहुंच रहे हैं. इस पर भी भाजपा नेता अरुण सिंह ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि हमें हमारे प्रधानमंत्री पर गर्व है. वो विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता हैं, जो गरीबों और महिलाओं के हितों के बारे में सोचते हैं.

एसएचके/वीसी