
नई दिल्ली, 11 अगस्त . प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की पुस्तक का विमोचन करेंगे. कार्यक्रम बुधवार सुबह 9:30 बजे विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित होगा. इस अवसर पर प्रधानमंत्री सभा को संबोधित भी करेंगे.
प्रधानमंत्री मोदी द्वारा विमोचित की जाने वाली पुस्तक का नाम का नाम ‘ट्रायम्फ ऑफ द इंडियन रिपब्लिक: माय लाइफ, माय स्ट्रगल्स’ है. प्रधानमंत्री द्वारा आत्मकथा का विमोचन देश के सबसे प्रतिष्ठित सार्वजनिक व्यक्तित्वों में से एक के जीवन और योगदान का जश्न मनाने का एक महत्वपूर्ण अवसर होगा.
आत्मकथा में रामनाथ कोविंद के असाधारण जीवन की गहरी और व्यक्तिगत कहानी है. इसमें उनके शुरुआती वर्षों से लेकर प्रतिष्ठित सार्वजनिक जीवन और भारत के 14वें राष्ट्रपति के रूप में सेवा तक के अनुभवों, संघर्षों और उपलब्धियों का ब्योरा है. यह पुस्तक उन मूल्यों, अनुभवों और परिस्थितियों की जानकारी देती है जिन्होंने उनके जीवन और सार्वजनिक सेवा को आकार दिया.
बता दें कि ‘ट्रायम्फ ऑफ द इंडियन रिपब्लिक: माय लाइफ, माय स्ट्रगल्स’ भारत के 14वें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की आत्मकथा है. रूपा पब्लिकेशन्स द्वारा प्रकाशित यह 400 पृष्ठों की पुस्तक उत्तर प्रदेश के एक शांत गांव से राष्ट्रपति भवन तक की उनकी प्रेरणादायक यात्रा पर एक खुला और पर्दे के पीछे का नजारा प्रस्तुत करती है.
रामनाथ कोविंद के भारत के राष्ट्रपति के रूप में कार्यकाल के दौरान Supreme Court ने कई ऐतिहासिक और युगान्तरकारी फैसले दिए, जिन्होंने देश के सामाजिक, राजनीतिक और संवैधानिक ढांचे को बदल दिया. उनके कार्यकाल के दौरान ही Supreme Court की पांच सदस्यीय संवैधानिक बेंच ने सर्वसम्मति से ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए विवादित स्थल को राम मंदिर के निर्माण के लिए एक ट्रस्ट को सौंपने का आदेश दिया था.
–
वीकेयू/पीएम