देश की राजनीति को समझने में कमजोर रहे हैं राहुल गांधी : श्रवण कुमार

पटना, 30 जून . भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन द्वारा लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को पार्ट टाइम नेता बताने पर राजनीतिक बयानबाजी तेज है. इस बीच बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने नितिन नवीन के बयान का समर्थन किया और राहुल गांधी पर तंज कसा.

बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने पत्रकारों से बात करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा, “राहुल गांधी में अनुभव की कमी है, नहीं तो वे कहां से कहां पर होते? कई बार देश की राजनीति में उनसे चूक हो चुकी है और वह लगातार चूक करते जा रहे हैं. जिसके कारण वह पिछड़ते जा रहे हैं. न उन्हें समय की पहचान हैं और न ही उन्हें व्यक्ति की पहचान है और न देश के बारे में कुछ अच्छी समझ है.”

श्रवण कुमार ने इसके अलावा भरत तिवारी एनकाउंटर मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “कहीं पर कोई गड़बड़ी, कोई दुर्घटना या कोई घटना होती है, तो उसकी जांच के लिए सरकार काम करती है. मामले को लेकर सरकार तत्परता दिखाती है और मामले को संज्ञान में लेती है. इस मामले की भी जांच हो रही है, जब तक जांच नहीं हो जाती, तब तक हमारे लिए कोई बात कहना मुनासिब नहीं है. एक बात को पूरे दावे से कह सकता हूं कि जिन लोगों ने गड़बड़ी किया होगा, वो किसी भी हालत में बचने वाले नहीं है.”

वहीं, Supreme Court ने भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में दाखिल जनहित याचिका पर सुनवाई से इंकार कर दिया है. Supreme Court ने याचिकाकर्ता को हाईकोर्ट जाने को कहा है.

बता दें कि Supreme Court के वकील विशाल तिवारी ने Supreme Court में याचिका दाखिल कर सीबीआई जांच की मांग की थी. याचिका में Supreme Court के रिटायर्ड जज की अगुवाई में एक स्वतंत्र विशेषज्ञ समिति गठित करने की भी मांग की गई थी. इसके साथ ही एनकाउंटर में शामिल पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की गई थी. याचिकाकर्ता का आरोप है कि भारत भूषण तिवारी की मौत एक हत्या का मामला है और इसकी निष्पक्ष जांच जरूरी है.

एससीएच/पीएम