रणजीत सिंह पर कार्रवाई को लेकर बलतेज पन्नू बोले- कानून के माध्यम से लेंगे एक्शन

पटियाला, 22 अगस्त . आम आदमी पार्टी (आप) के जनरल सेक्रेटरी और पंजाब मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने गुरप्रीत कौर मान के खिलाफ 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि नोटिस भेजा गया है और बिना सबूत के आरोपों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

से बातचीत में बलतेज पन्नू ने कहा, “रणजीत सिंह को लीगल नोटिस दिया गया है. उनकी ओर से पिछले दिनों में कुछ इल्जाम लगाए गए थे. जिस पद से वे रिटायर हुए हैं, उनको भी पता होगा कि कौन सा इल्जाम लगाया जा सकता है और कौन सा नहीं. बिना सबूत के अगर कोई भी इल्जाम लगाएगा, तो फिर उसके खिलाफ कानून अपना काम करेगा. हमारे पास अधिकार है कि कानून के माध्यम से नोटिस दिया जाए.”

गठबंधन के साथ सरकार बनने को लेकर विक्रम सिंह मजीठिया के बयान पर बलतेज पन्नू ने कहा, “इन दिनों हरसिमरत कौर बादल और विक्रम सिंह मजिठिया की ओर से गठबंधन को लेकर कोशिश की जा रही है. सुखबीर सिंह बादल को पंजाब से बाहर किया जा रहा है. वह पंजाब की राजनीति से भाग जाना चाहते हैं, क्योंकि उनके ऊपर जिस तरह के इल्जाम हैं, उस पर एसआईटी की जांच चल रही है.”

बलतेज पन्नू ने निशाना साधते हुए कहा, “जब भाजपा की सरकार थी तो उस समय पंजाब में क्या कुछ हुआ था, इसको जनता जानती है.”

सुखबीर सिंह बादल को Supreme Court से झटका मिलने को लेकर उन्होंने कहा कि जब बिना कुछ सोचे समझे बोला जाता है तो उसके लिए अदालतें मौजूद हैं. सुखबीर सिंह बादल की ओर से अखंड कीर्तनी जत्था पर कुछ इल्जाम लगाए गए थे. इस मामले में इनको पहले हाई कोर्ट से झटका मिला था. फिर ये Supreme Court चले गए थे. अब Supreme Court ने भी इनकी अपील को खारिज कर दी है. अब इनके ऊपर मानहानि का मुकदमा चलेगा.

एसडी/एबीएम