
बीजिंग, 15 सितंबर . इस साल से चीन ग्रामीण निर्माण को मजबूती से आगे बढ़ा रहा है. इससे ग्रामीण क्षेत्रों में उत्पादन और रहने की स्थिति बेहतर होती रही है. ताजा आंकड़ों के अनुसार अगस्त महीने तक 3.3 लाख से ज्यादा नई परियोजनाएं ग्रामाण निर्माण परियोजना डेटाबेस में जोड़ी गई हैं.
ग्रामीण सड़क ग्रामीण निर्माण का मुख्य भाग है. अब तक ग्रामीण सड़कों की कुल लंबाई 47 लाख किमी. तक पहुंच चुकी है. हपेई प्रांत की चानह्वांग काउंटी के सोंगह्वी गांव में नई सड़क का निर्माण तेजी से हो रहा है. नई सड़क पर यातायात शुरू होने के बाद यातायात में रुकावट पूरी तरह खत्म की जाएगी.
इस साल स्थानीय सरकार ने 2.87 लाख वर्ग मीटर सड़कों को सख्त बनाने और स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए 4 करोड़ से ज्यादा युआन का निवेश किया है. इससे किसानों के आने-जाने, कृषि उत्पादों के परिवहन और पर्यटन उद्योग के विकास में सुधार आएगा.
इस साल विभिन्न क्षेत्रों की स्थानीय सरकारों ने विशेष ग्रामीण उद्योगों पर ध्यान देते हुए उत्पादन से जुड़े बुनियादी संस्थापनों की कमियों को ठीक से दूर किया. पशुपालन आनह्वी प्रांत की थाईहू काउंटी में खास उद्योग है. इस साल स्थानीय सरकार ने ग्रामीण निर्माण के लिए करीब 3 करोड़ युआन का निवेश किया.
वहीं, आजीविका से संबंधित बुनियादी ढांचा इस साल ग्रामाण निर्माण बढ़ाने की प्राथमिकता भी है. शानतोंग प्रांत की यीश्वी काउंटी ने ग्रामीण इलाकों में बुजुर्गों की देखभाल की सेवा में मौजूद कमियों को दूर करने में प्रयास किया. श्यारूलिन गांव में एक कैफेटेरिया दो महीने में पूरी तरह बनकर तैयार हो जाएगा. इसका प्रयोग होने के बाद 60 से ज्यादा लोग एक साथ खाना खा सकते हैं. इससे बुजुर्गों को सुविधा मिलेगी.
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
–
एबीएम/