
अयोध्या, 6 सितंबर . ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी की ओर से बाबा बागेश्वर के लिए दिए गए बयान पर तपस्वी छावनी पीठाधीश्वर जगतगुरु परमहंस आचार्य, साकेत भवन के महंत सीताराम दास और राम कचहरी चार धाम मंदिर के महंत शशिकांत दास की प्रतिक्रिया सामने आई है.
से बातचीत करते हुए जगतगुरु परमहंस आचार्य ने कहा, “कोलकाता में कथा के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ओर से कहा गया कि यह देश अकबर का नहीं, रघुवर का है; यह देश श्री राम का है और यह देश सनातनियों का है. यह देश न तो कुरान का है और न तो बाइबिल का है. मानवता की वजह से कुरान और बाइबिल का देश में सम्मान है लेकिन अगर कोई ये चाहे कि भारतीय संस्कृति को मिटाकर ईसाई धर्म या इस्लाम का परचम लहराएगा तो यह नामुमकिन है.”
परमहंस आचार्य ने कहा, “मौलाना साजिद रशीदी की ओर से कहा गया कि आज उनकी सत्ता है तो रघुबर के हिसाब से निर्माण करें और जब उनकी सत्ता आएगी तो वे अपने ढंग से बनाएंगे. जैसे तेजोमहलय को ताजमहल कर दिया गया, राम मंदिर को बाबरी कर दिया था. यह सनातनियों के लिए एक सजग होने का वक्त है. जब तक भारत से इस्लाम और ईसाइयत का नामोनिशान नहीं मिट जाता है, तब तक सभी सनातनियों को एकजुट होकर सनातनी की रक्षा के लिए अपने-अपने हिसाब से प्रयास करके सनातनी नेता को गद्दी पर बैठाएंगे तो सनातनी बचेगा.”
परमहंस आचार्य ने कहा, “यह सनातनियों के लिए चेतावनी है, समय है कि सनातनियों को सजग हो जाना चाहिए और उसके लिए रणनीति तैयार करना चाहिए. हम उदार हैं, हम सबके हितैषी हैं लेकिन कोई मेरे वजूद को चुनौती देगा तो बर्दाश्त नहीं है.”
साकेत भवन के महंत सीता राम दास ने से कहा, “धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ओर से जो भी कहा गया है, वह बिल्कुल 100 प्रतिशत सही कहा गया है. यह रघुवर का देश है और यह बाबार जैसे नासूरों का देश नहीं है. वे कथा के माध्यम से सबको जोड़ने की बात कहते हैं. मैं बता देना चाहता हूं कि उनकी 21 पीढ़ी बीत जाने के बाद भी मनोकामना पूरी नहीं होने वाली है. संपूर्ण हिंदू जनमानस संगठित होकर एकत्रित हो चुका है.”
राम कचहरी चार धाम मंदिर के महंत शशिकांत दास ने कहा, “बागेश्वर धाम सरकार की ओर से बहुत ही सुंदर बात कही गई है. उनका कथन सत्य है, उन्होंने कई नई बात नहीं कही है. यह सनातन और सनातनियों का देश है. हर युग में भगवान की प्रभुता रही है. देश पर मुगलों ने शासन किया लेकिन वे कुछ भी बिगाड़ नहीं पाए. हमारा देश अपने सनातन गौरव के साथ खड़ा है.
–
एसडी/पीएम