शाहनवाज हुसैन का कांग्रेस पर हमला, बोले- ‘पंजाब में कई गुटों में बंटी पार्टी, केंद्रीय नेतृत्व को चुनौती दे रहे नेता’

नई दिल्ली, 15 जुलाई . भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता शाहनवाज हुसैन ने पंजाब कांग्रेस में चल रहे कथित अंदरूनी मतभेदों को लेकर कटाक्ष किया है. उन्होंने दावा किया कि पंजाब में पार्टी कई गुटों में बंट चुकी है और राज्य के नेता केंद्रीय नेतृत्व के फैसलों को चुनौती दे रहे हैं.

भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने समाचार एजेंसी से बात करते हुए कहा, “पंजाब में कांग्रेस कई गुटों में बंट गई है. वहां के नेता अब पार्टी इंचार्ज को स्वीकार नहीं कर रहे हैं और भूपेश बघेल के खिलाफ भी बगावत हो गई है. पंजाब में कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व के फैसले को नहीं मानने का तय किया है. फैसले के खिलाफ भी बगावत हो रही है.”

शाहनवाज हुसैन ने कहा, “यह आपस में नहीं लड़ रहे हैं, बल्कि केंद्रीय नेतृत्व को भी चुनौती दी जा रही है. इससे एक बात साफ हो गई है, जहां भी कांग्रेस है, वहां उसके नेता आपस में बंटे हुए हैं. राज्यों के अंदर बंट हुए नेताओं को ही कांग्रेसी कहा जाता है.”

उन्होंने कहा, “जब किसी भी दल में अंदरूनी मतभेद होता है तो लोग कहते हैं कि ये लोग कांग्रेस की तरह व्यवहार कर रहे हैं. कांग्रेस के लोग टुकड़े-टुकड़े में बंटे होते हैं.”

इसी बीच, कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार की ओर से राज्य में सूखे की स्थिति का जायजा लेने के लिए केंद्र से एक टीम भेजने की मांग पर शाहनवाज हुसैन ने कहा, “कर्नाटक सरकार लोगों की चिंताओं पर ध्यान नहीं दे रही है. वह अपने अंदरूनी मामलों में उलझी हुई है. अगर कर्नाटक में कोई मुश्किल आती है, तो केंद्र सरकार ने हमेशा पूरा सहयोग दिया है और आगे भी देती रहेगी.”

उन्होंने भोजशाला मामले पर आए Supreme Court के फैसले को लेकर भी प्रतिक्रिया दी. शाहनवाज हुसैन ने कहा, “Supreme Court का निर्णय आया है और सरकार उस पर संज्ञान लेगी.” बता दें कि Supreme Court ने भोजशाला परिसर में नमाज की इजाजत नहीं दी है, लेकिन मध्य प्रदेश सरकार को नमाज के लिए आसपास व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं.

डीसीएच/