
मुंबई, 28 अप्रैल . पश्चिम बंगाल की 142 विधानसभा सीटों पर बुधवार को दूसरे चरण के तहत मतदान होगा. शिवसेना नेता शाइना एनसी ने कहा कि 4 मई को ममता बनर्जी को ‘टाटा बाय-बाय’ कहने का वक्त आ गया है.
मुंबई में से बातचीत में शिवसेना नेता शाइना एनसी ने कहा कि दूसरे चरण के तहत 142 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान होगा. यह एक तरह का रेफरेंडम है. लोग ममता बनर्जी की अराजक व्यवस्था से थक चुके हैं. महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं और उनकी शिकायतों पर कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है. घुसपैठियों को लेकर जो अस्थिरता का माहौल है, उससे भी लोग परेशान हैं. इसलिए लोगों ने ठान लिया है कि वे बड़े उत्साह से वोटिंग करेंगे.
उन्होंने कहा कि जैसे पहले चरण में 91 प्रतिशत मतदान हुआ, वैसे ही दूसरे चरण में भी 142 सीटों पर भारी मतदान होगा.
शाइना एनसी के अनुसार, 4 मई को बंगाल में इतिहास बनने वाला है. अब ममता बनर्जी को ‘टाटा बाय-बाय’ कहने का वक्त आ गया है.
‘कॉरपोरेट जिहाद’ का जिक्र करते हुए शाइना एनसी ने कहा कि नागपुर और नासिक के बाद अब मुंबई के आग्रीपाडा में भी ‘कॉरपोरेट जिहाद’ के मामले सामने आ रहे हैं.
उन्होंने कहा कि लड़कियों को बहलाया जाता है, वर्कप्लेस पर हरासमेंट किया जाता है. टीसीएस जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी लड़कियों को ब्लैकमेल किया जा रहा है और उनकी वीडियो बनाई जा रही है. कई धाराओं में मामले दर्ज हो चुके हैं. इससे साफ है कि समाज में कुछ दरिंदे सक्रिय हैं और कानून का खौफ होना बेहद जरूरी है.
मीरा रोड की घटना को लेकर शाइना एनसी ने कहा कि मीरा रोड में यह पहला हादसा नहीं है. लेकिन, मजहब के नाम पर टारगेट करना यह महाराष्ट्र की संस्कृति नहीं है और शोभा भी नहीं देता है. हमें अमन, चैन और शांति के साथ रहना चाहिए.
आप के सात राज्यसभा सदस्यों के भाजपा में शामिल होने पर आप नेता सौरभ भारद्वाज के बयान पर पलटवार करते हुए शाइना एनसी ने कहा कि सौरभ भारद्वाज अपनी भविष्यवाणी करना बंद करें. शादी राज्यसभा या लोकसभा की सदस्यता से नहीं होती. आम आदमी पार्टी अब ‘खास पार्टी बन गई है. पार्टी में असंतोष था, इसलिए लोग निकल गए.
–
डीकेएम/पीएम