
मऊ, 20 जून . समाजवादी पार्टी के सांसद राजीव राय ने 21 जून को होने जा रही नीट परीक्षा को लेकर छात्रों को शुभकामनाएं दीं.
उन्होंने शनिवार को समाचार एजेंसी से बातचीत में कहा कि मैं मौजूदा समय में ऐसी कोई भी बात नहीं बोलना चाहता हूं, जिससे छात्रों के बीच अनावश्यक तनाव पैदा हो. मैं यही चाहता हूं कि वो अच्छे से परीक्षा दें और उन्हें किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो. जिस कमेटी ने बच्चों की नीट परीक्षा को लेकर फैसला किया है, उस कमेटी का मैं हिस्सा था. हम सभी लोगों ने यही सुनिश्चित किया है कि छात्रों को किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए. परीक्षा को लेकर पूरी तैयारी संपन्न हो चुकी है.
इसके अलावा, उन्होंने समाजवादी पार्टी का जिक्र करते हुए भाजपा पर निशाना साधा. उनके मुताबिक एक व्यक्ति है, जो अपने आपको बहुत बड़ा अपराधी और सरगना बताता है. उसकी वजह से भाजपा का कोई भी नेता उसके साथ मंच साझा नहीं करता है. ऐसी स्थिति में उन्हें आत्मचिंतन करना चाहिए. ऐसे लोगों के बारे में मैं सिर्फ यही कहना चाहूंगा कि वो शख्स जो मुझसे बड़ा था, देखा तो अपराधियों के कदमों में पड़ा था. मेरा कुल मिलाकर यही कहना है कि अपराधियों के राजनीति में कोई जगह नहीं होनी चाहिए. उन्हें मंच पर कोई मौका नहीं मिलना चाहिए.
उन्होंने कहा कि मैं घोषी की जनता से अपील करना चाहूंगा कि आप लोगों के साथ मंच साझा नहीं करें और न ही इन लोगों की राजनीतिक सभाओं में शामिल हों, जो आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाए जाते हैं. ऐसे लोगों को राजनीति में किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता है. अगर किसी को जाना है, तो वो ठेका पट्टा वाले लोग ही जाएं.
–
एसएचके/वीसी