
कोलकाता, 10 अगस्त . एचसीएल स्क्वैश पीएसए चैलेंजर टूर इवेंट के मेंस सिंगल्स के शुरुआती राउंड में अरिहंत केएस ने स्विट्जरलैंड के लिएंड्रो मैनहार्ट को 11-6, 9-11, 13-11, 11-4 से हराया.
सोमवार को कोलकाता में महिलाओं के पहले राउंड के मुकाबलों में, पूजा आरती रघु ने वापसी करते हुए काशवी मंगल को 13-15, 11-6, 11-6, 7-11, 11-9 से हराया. एक अन्य भारतीय खिलाड़ी, अनन्या नारायणन ने आहना सिंह को 8-11, 11-2, 11-8, 11-8 से मात दी, जबकि वसुंधरा नंगारे ने अपनी ही देश की खिलाड़ी जेनेट विधि को 11-8, 11-5, 11-5 से शिकस्त दी.
एचसीएल स्क्वैश पीएसए चैलेंजर टूर ने अब तक इंदौर, मुंबई और चेन्नई में इवेंट आयोजित किए हैं और अब यह कोलकाता में हो रहा है. पुरुषों के वर्ग में भारत की उम्मीदें चौथे सीड सूरज कुमार चंद और आठवें रैंक वाले ओम सेमवाल पर टिकी होंगी, जबकि राहुल बैठा और संदेश पलानीवेल रविकुमार टॉप-10 से ठीक बाहर हैं.
महिलाओं के वर्ग में भारत की तन्वी खन्ना टॉप सीड हैं, जबकि राधिका सुथंथिरा सीलन और आकांक्षा सालुंके क्रमशः पांचवें और छठे सीड हैं. निरुपमा दुबे सातवें सीड हैं. उन्नति त्रिपाठी टॉप-10 में शामिल एक अन्य भारतीय खिलाड़ी हैं.
इस इवेंट में पुरुषों के वर्ग के लिए 9,000 डॉलर का प्राइज फंड है. महिलाओं के वर्ग में भी प्राइज मनी 9,000 डॉलर ही है.
भारतीय पुरुष खिलाड़ियों के परिणाम:
हसन मेन्शावी (मिस्र) ने वेदांत पटेल को 11-7, 7-11, 11-7, 11-6 से हराया.
रवि दीक्षित ने प्रदीप मलिक को 11-8, 11-8, 11-6 से मात दी.
अरिहंत केएस ने लिएंड्रो मानहार्ट (स्विट्जरलैंड) को 11-6, 9-11, 13-11, 11-4 से हराया.
संधेश पलानीवेल रविकुमार ने हर्षल राणा को 11-9, 12-10, 11-9 से शिकस्त दी.
फैबियन इगेलब्रिंक (जर्मनी) ने आदर्श बनोधा को 11-6, 11-5, 11-8 से हराया.
राहुल बैठा ने रौनक यादव को 11-6, 11-5, 11-9 से मात दी.
दीपक मंडल ने मिगुएल मैथिस (स्विट्जरलैंड) को 11-7, 11-5, 4-11, 11-4 से पराजित किया.
शौर्य बावा ने मोहित भट्ट को 11-4, 9-11, 11-4, 11-2 से हराया.
भारतीय महिला खिलाड़ियों के परिणाम:
पूजा आरती रघु ने काश्वी मंगल को 13-15, 11-6, 11-6, 7-11, 11-9 से हराया.
रिवा निंबालकर ने अर्णा द्विवेदी को 11-5, 11-8, 11-8 से मात दी.
अनन्या नारायणन ने अहाना सिंह को 8-11, 11-2, 11-8, 11-8 से हराया.
अंजलि सेमवाल ने ब्रिया शर्मा को 11-7, 11-1, 11-6 से हराया.
व्योमिका खंडेलवाल ने गौशिका एम को रिटायर्ड हर्ट होने के कारण हराया.
वसुंधरा नांगरे ने जेनेट विधि को 11-8, 11-5, 11-5 से मात दी.
अनिका दुबे ने आर्या द्विवेदी को 11-9, 11-7, 11-6 से हराया.
साहाना कलैवानन ने रानी गुप्ता को 11-1, 11-2, 11-2 से एकतरफा मुकाबले में पराजित किया.
–
आरएसजी