
नई दिल्ली, 18 सितंबर . भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरु प्रकाश, भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल और जेडीयू प्रवक्ता ने सेमीकंडक्टर को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हाल ही में दिए गए बयान ‘चिप इंडस्ट्री में तेजी से बढ़ रहा भारत’ का समर्थन किया. इसके साथ ही नेताओं ने सेमीकंडक्टर्स आज दुनिया की बड़ी जरूरत बताया.
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरु प्रकाश ने से कहा, “सेमीकंडक्टर आज के दौर में बहुत महत्वपूर्ण चीज है. सेमीकंडक्टर खिलौने से लेकर रॉकेट में इस्तेमाल हो रहा है. इसका उत्पादन भारत में शुरू हो गया है. प्रधानमंत्री ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि हमारे यहां भरोसे का इन्फ्रास्ट्रक्चर है, जिसको लेकर पूरे विश्व में एक उम्मीद की लहर है. गुजरात के धौलेरा में सेमीकंडक्टर का प्लांट तैयार हो चुका और मैन्युफैक्चरिंग भी जल्द शुरू होगी. नए दौर में विकसित भारत की नींव चिप और सेमीकंडक्टर से रखी जाएगी.”
जेडीयू प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा, “सेमीकंडक्टर्स आज दुनिया की बड़ी जरूरत है. भारत ने पहले चरण में 12 प्रोजेक्ट को मंजूरी दी है, इसमें तीन में कमर्शियल प्रोडक्शन भी शुरू हो गया है. हमारा लक्ष्य है कि विश्व में जो इस काम से जुड़े हैं, उनके साथ तालमेल बिठाकर आगे बढ़ें.”
भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत में चिप बनने की शुरुआत हो रही है. सेमीकॉन सम्मेलन में प्रधानमंत्री ने भारत की औद्योगिकी और प्रौद्योगिकी की प्रशंसा की है. इससे साफ जाहिर है कि आने वाले दिनों में टेक्नॉलजी भारत की होगी, जिसका प्रभाव पूरे विश्व पर दिखाई देगा.”
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को सेमीकॉन इंडिया 2026 के उद्घाटन के बाद कहा था कि देश की चिप इंडस्ट्री तेजी से बढ़ रही है और भारतीय सेमीकंडक्टर दुनिया में निर्यात होंगे. वैश्विक स्तर पर चुनौतीपूर्ण माहौल होने के बाद भी देश ने वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही में 7.8 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि दर हासिल की है. पीएम मोदी ने कहा कि भारत की चिप इंडस्ट्री तेजी से आगे बढ़ रही है और भारत की चिप्स दुनिया भर में जाएंगी.
–
ओपी/एएस