चीन में ग्रामीण पर्यटन सम्मेलन का दक्षिण इलाके में मुख्य स्थल का कार्यक्रम शुरू

बीजिंग, 23 सितंबर . चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) के तत्वावधान और चीनी पर्यटन संघ के सह आयोजन में ‘चीन में ग्रामीण पर्यटन सम्मेलन यानी ग्रामीण सांस्कृतिक पर्यटन से खपत का प्रोत्साहन’ कार्यक्रम के देश के दक्षिणी इलाके में मुख्य स्थल का कार्यक्रम 22 सितंबर को चच्यांग प्रांत के हूचो शहर में शुरू हुआ.

इस मौके पर सीएमजी की संपादक मंडल के सदस्य मा शूफिंग ने कहा कि सीएमजी हमेशा ग्रामीण पुनरुत्थान को मुख्य मिशन मानता है. सीएमजी ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए ग्रामीण पर्यटन सम्मेलन के आयोजन को प्रोत्साहन दिया. यह ग्रामीण पर्यटन का उच्च गुणवत्ता वाला विकास बढ़ाने का कदम है.

कार्यक्रम में ग्रामीण इलाकों के नए अनुभव पर मीडिया अवलोकन रिपोर्ट का सर्वेक्षण शुरू किया गया. इसके साथ 100 श्रेष्ठ सुंदर गांव चुनने का कार्यक्रम भी शुरू हुआ. ग्रामीण पर्यटन बढ़ाने के लिए सीएमजी ने विभिन्न जगतों के साथ जनता को लाभ पहुंचाने वाली सिलसिलेवार योजनाएं प्रस्तुत कीं.

उसी दिन ग्रामीण पर्यटन सम्मेलन के तहत शोध व आदान-प्रदान गतिविधि और ग्रामीण सांस्कृतिक पर्यटन बाजार हूचो शहर के पांच स्थलों में भी शुरू हुआ.

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–

एबीएम/