इंजीनियरिंग छात्र पर जानलेवा हमला मामले में छह गिरफ्तार, आरोपियों की भूमिका की होगी जांच

कोयबंटूर, 13 अगस्त . हिंदुस्तान कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग ने स्पष्ट किया कि उसके यहां पढ़ने वाले फाइनल ईयर के स्टूडेंट अमुधन के मौत मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें 17 वर्षीय किशोर भी शामिल है. कॉलेज परिसर के बाहर छात्र अमुधन के ऊपर जानलेवा हमला किया गया था.

कॉलेज प्रिंसिपल जया ने कहा कि प्रशासन ने 10 अगस्त को अमुधन को उपाचर के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था. इसके बाद संस्थान के प्रतिनिधि अस्पताल गए. तब तक चिकिस्तकों ने छात्र को मृत घोषित कर दिया था.

उन्होंने इस बात को स्वीकार किया कि गिरफ्तार आरोपियों में कॉलेज के स्टूडेंट भी शामिल हैं लेकिन यह घटना कॉलेज परिसर के बाहर हुई है.

प्रिंसिपल ने बताया कि अमुधन को जुलाई में सस्पेंड कर दिया गया था क्योंकि उस पर कैंटीन के एक स्टाफ पर हमला करने का आरोप लगा था. इसके बाद उसके माता-पिता को कॉलेज बुलाया गया और उसे घर भेज दिया गया. इसके बाद अमुधन और उसके पैरेंट्स को 11 अगस्त को कॉलेज बुलाया गया था.

पुलिस के मुताबिक, अमुधन (19) फाइनल ईयर का स्टूडेंट है. 10 अगस्त को उस पर कथित तौर पर हमला हुआ था. इसके बाद जब वो अपने घर पहुंचा, तो उसे सांस लेने में तकलीफ हुई. इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन समुचित उपचार देने के बाद भी उसे मृत घोषित कर दिया गया.

कोयंबटूर जिला पुलिस के मुताबिक, पूंगा नगर के ओथक्कलमंडपम मामले की जांच के दौरान यह मामला भी प्रकाश में आया है. कथित तौर पर कुछ लोगों का समूह स्टूडेंट के कमरे में दाखिल हुए. इसके बाद स्टूडेंट और उसके साथियों पर हमला किया. हमले के बाद उसके पास से मोबाइल फोन भी ले लिया गया.

पुलिस के मुताबिक, जांच के बाद कोयंबटूर पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया. इसके बाद जांच में यह सामने आया कि अमुधन का उस घटना से संबंध है, जिसकी जांच की जारी है. इस समूह ने बाद में अमुधन और उसके दोस्त श्रीमान को पकड़ा और उन्हें कॉलेज के पीछे ले जाकर के उन पर हमला किया.

श्रीमान की ओर से दर्ज शिकायत के मुताबिक, चेट्टीपालयम पुलिस ने इस मामले में हत्या का मामला दर्ज कर लिया. जिन लोगों की गिरफ्तारी हुई है, उनकी पहचान कुड्डालोर के 20 वर्षीय अरुमुगम, शिवगंगा के 21 वर्षीय अरविंद, तिरुवरूर के 20 वर्षीय शिव रोहित, पेरम्बलूर के 20 वर्षीय मणि बालू, मदुरै के 20 वर्षीय संतोष के रूप में हुई है, जिसमें एक 17 वर्षीय युवक भी शामिल है.

किशोर की पहचान कानून के अनुरूप वापस ले ली गई है. पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है, ताकि पूरी परिस्थिति को निर्धारित किया जा सके और मामले में गिरफ्तार सभी आरोपियों के बारे में पता चल सके.

एसएचके/पीएम