
नोएडा, 13 जुलाई . राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में लगातार कई दिनों तक हुई बारिश के बाद अब मौसम फिर करवट लेता नजर आ रहा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, फिलहाल एनसीआर में बारिश की कोई संभावना नहीं दिखाई दे रही है. हालांकि आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी, लेकिन वर्षा होने के संकेत नहीं हैं. इसके साथ ही, दिन के तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी, जिससे लोगों को फिर से गर्मी और उमस का सामना करना पड़ेगा.
मौसम विभाग ने संकेत दिया है कि दिन के समय कई स्थानों पर तेज सतही हवाएं चल सकती हैं. आईएमडी के सात दिवसीय पूर्वानुमान के अनुसार 13 जुलाई को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. इस दिन दिन के समय तेज सतही हवाएं चलने का अनुमान है. राहत की बात यह है कि इस दिन के लिए किसी प्रकार की मौसम संबंधी चेतावनी जारी नहीं की गई है.
14 जुलाई को मौसम आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है. अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा. इस दिन भी किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की गई है. 15 जुलाई को तापमान में और बढ़ोतरी दर्ज हो सकती है. अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. मौसम आंशिक रूप से बादल छाया रहेगा. अधिकतम आर्द्रता 65 प्रतिशत और न्यूनतम 50 प्रतिशत रहने की संभावना है. मौसम विभाग ने इस दिन भी कोई चेतावनी जारी नहीं की है.
16 जुलाई को भी मौसम लगभग इसी तरह बना रहेगा. अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे, जबकि आर्द्रता 65 से 50 प्रतिशत के बीच रहने का अनुमान है. 17 जुलाई को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है. मौसम विभाग के अनुसार दिनभर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे.
इसी प्रकार 18 जुलाई को भी मौसम में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा. अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी, लेकिन बारिश के संकेत नहीं हैं.
मौसम विभाग ने इस दिन के लिए भी ‘नो वार्निंग’ जारी की है. मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि लगातार बारिश के कारण जो राहत लोगों को मिली थी, वह अब धीरे-धीरे खत्म होती दिखाई दे रही है. अगले कुछ दिनों में तापमान बढ़ने के साथ उमस भी बढ़ेगी, जिससे लोगों को गर्मी अधिक महसूस होगी. दिन के समय तेज गर्म हवाएं चलने की संभावना भी बनी हुई है.
–
पीकेटी/डीसीएच