
मुंबई, 13 जुलाई . अभिनेता तुषार कपूर ने बॉलीवुड में 25 साल पूरे कर लिए हैं. उनके पिता जितेंद्र बॉलीवुड के बड़े सितारों में शामिल रहे हैं. उनकी बहन एकता कपूर टेलीविजन और फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं. फिल्मी परिवार से आने के बावजूद उन्होंने करियर की शुरुआत अपने दम पर करने का फैसला लिया था.
उन्होंने को दिए इंटरव्यू में बताया कि वह नहीं चाहते थे कि उनकी पहचान सिर्फ परिवार के नाम से बने, इसी वजह से उन्होंने अपनी पहली फिल्म के लिए बहन एकता कपूर के प्रोडक्शन को चुनने से इनकार कर दिया था.
तुषार कपूर ने संग बातचीत में बताया, ”मैंने एक समय अपनी बहन एकता से साफ कह दिया था कि मैं तुम्हारे साथ कभी कोई फिल्म नहीं करूंगा. मेरी पहली फिल्म तुम्हारे साथ कभी नहीं होगी. इस बात से वह काफी दुखी हो गई थीं.”
तुषार ने बताया, ”बाद में जब एकता कपूर को पता चला कि निर्माता वाशु भगनानी मुझे लॉन्च कर रहे हैं और उन्होंने फिल्म ‘मुझे कुछ कहना है’ का पोस्टर देखा, तो वह काफी खुश हुईं.”
तुषार ने कहा, ”फिल्म का पहला पोस्टर बहुत खास था. इसमें मेरा चेहरा नहीं दिखाया गया था. यह बारिश और छतरी के साथ बनाया गया पोस्टर था. उस समय सोशल मीडिया का दौर नहीं था और फिल्म के पोस्टर को आम लोगों के सामने जारी करने से पहले डिस्ट्रीब्यूटर्स को दिखाया गया था. एकता ने जब पोस्टर देखा तो उन्हें लगा कि वाशु भगनानी उनके भाई को अच्छी तरह से पेश करेंगे.”
जब ने तुषार से पूछा कि क्या उनका यह फैसला ईगो से जुड़ा था या फिर वह सच में अपनी अलग पहचान बनाना चाहते थे, तो जवाब में उन्होंने कहा, ”यह ईगो नहीं था. मैं हमेशा चाहता था कि न तो मेरे पिता, न मां और न ही मेरी बहन मुझे लॉन्च करें. मैं हमेशा से अपनी मेहनत और योग्यता के आधार पर आगे बढ़ना चाहते था. परिवार के किसी सदस्य के लिए किसी को लॉन्च करना आसान होता है, लेकिन असली उपलब्धि तब है, जब कोई व्यक्ति अपने दम पर कुछ हासिल करता है. कोई बाहरी व्यक्ति तभी किसी कलाकार पर पैसा लगाता है, जब उसमें क्षमता नजर आती है.”
तुषार कपूर ने साल 2001 में फिल्म ‘मुझे कुछ कहना है’ से बॉलीवुड में कदम रखा था. इस फिल्म में उनके साथ करीना कपूर खान नजर आई थीं. फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला और तुषार को भी नई पहचान मिली. इस फिल्म ने भी इस साल अपनी रिलीज के 25 साल पूरे किए हैं.
–
पीके/एबीएम