आईक्लास जॉब अलर्ट : सिक्योरिटी स्क्रीनर के 158 पदों पर वैकेंसी, 18 मई से आवेदन शुरू

नई दिल्ली, 13 मई . एएआई कार्गो लॉजिस्टिक्स एंड एलाइड सर्विसेज कंपनी लिमिटेड (आईक्लास) ने बुधवार को निश्चित अवधि के अनुबंध पर अलग-अलग हवाई अड्डा/तैनाती के स्थान के अनुसार सिक्योरिटी स्क्रीनर (फ्रेशर) के कुल 158 पदों पर भर्ती के लिए एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है.

आईक्लास ने फ्रेशर के लिए सिक्योरिटी स्क्रीनर के 158 पदों पर जहां-जहां भर्ती निकाली है, उनमें देहरादून में 17, कोलकाता में 25, पटना में 37, त्रिची में 28, कालीकट में 17, और उदयपुर में 34 पद शामिल हैं. इन पोस्ट पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्तियां हेतु ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 18 मई से शुरू हो जाएगी और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 8 जून तय की गई है.

ऐसे में जो उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर लिंक सक्रिय होने के बाद से तय लास्ट डेट तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं.

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड/विश्वविद्यालय/संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए, जिसमें सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति उम्मीदवारों के लिए 55 प्रतिशत अंक होना चाहिए. इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अंग्रेजी, हिंदी पढ़ने/बोलने की क्षमता और/या स्थानीय भाषा का ज्ञान होना चाहिए.

आवेदकों की अधिकतम आयु 27 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 मई के आधार पर की जाएगी. वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

योग्य अभ्यर्थियों का चयन शैक्षणिक योग्यता के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, ऑनलाइन बातचीत/इंटरव्यू, मेरिट सूची, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, और मेडिकल फिटनेस टेस्ट के आधार पर की जाएगी, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पहले वर्ष 30,000 रुपए, दूसरे वर्ष 32,000 रुपए, और तीसरे वर्ष 34,000 रुपए प्रति माह होगी. इसी के साथ कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे.

एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो सामान्य एवं ओबीसी वर्ग के लिए 750 रुपए और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/ईडब्ल्यूएस और महिला उम्मीदवारों के लिए 100 रुपए तय किया गया है.

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए, उम्मीदवार सबसे पहले आईक्लास की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. होमपेज पर जाने के बाद, संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें. इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें. फिर, फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें. मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें. इसके बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें. लास्ट में, आवेदन पत्र की एक कॉपी का प्रिंट आउट भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकाल कर रख लें.

डीके/एबीएम