
कोलकाता, 22 जून . भाजपा विधायक नीलाद्री शेखर दाना राज्य सरकार की ओर से पेश किए गए बजट का स्वागत किया. उन्होंने सोमवार को समाचार एजेंसी से बातचीत में कहा कि राज्य सरकार ने आठ करोड़ लोगों को कुछ न कुछ देने का वादा किया था, जिसे हमने पूरा करके दिखाया है. लोगों को बजट से फायदा पहुंचेगा. बजट में हर क्षेत्र का ध्यान रखा गया है. शिक्षा का भी विशेष ध्यान रखा गया है.
भाजपा नेता सजल घोष के मुताबिक, यह बजट समाज के हर वर्ग के लिए काफी लाभकारी है. इस बजट के धरातल पर उतरने के बाद लोगों को बड़े पैमाने पर फायदा पहुंचेगा. इस बजट में सभी लोगों के बारे में सोचा गया है. हर प्रकार की आर्थिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के लिए इस बजट में फायदे समाहित हैं. पहले 18 पर्सेंट डीए थे, जिसे बढ़ाकर 38 कर दिया गया है. हमारी सरकार सभी के लिए काम कर रही है. आप समाज में अल्पसंख्य के रूप में बांटकर किसी भी प्रकार से स्थिति को पेचीदा नहीं कर सकते हैं.
उन्होंने साफ किया कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी को हम लोग अल्पसंख्यक समुदाय से नहीं जोड़ सकते हैं. मेरा आज पश्चिम बंगाल में रह रहे अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों से सवाल है कि अगर आप लोग आज बांग्लादेश में रह रहे होते, तो क्या आप खुश होते? जवाब बिल्कुल स्पष्ट है कि नहीं होते. पश्चिम बंगाल में रहने वाले हर बंगाली को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को याद करना चाहिए.
वहीं, भाजपा नेता दिब्येंदु अधिकारी ने भी पश्चिम बंगाल के बजट की तारीफ की. उन्होंने इसे पश्चिम बंगाल की जनता के लिए एक अच्छा बजट बताते हुए कहा कि इस बजट में सभी के हितों का ख्याल रखा गया है. बजट में यह कोशिश की गई है कि बजट में किसी के भी हितों पर कोई प्रहार नहीं हो.
भाजपा विधायक हिरन चटर्जी ने बजट को प्रगतिशील बताते हुए इसे प्रदेश के बच्चों के विकास के लिए जरूरी बताया. उनके मुताबिक, जो बच्चे आज की तारीख में नौकरी और प्रशिक्षण के लिए दूसरे राज्यों में गए हैं. हमें पूरा विश्वास है कि आगामी दिनों में यह बजट उन सभी बच्चों को वापस अपने प्रदेश में लाने में सहायक साबित होगा. इस बजट से बच्चों को अपने राज्य में कौशल विकास का मौका मिलेगा. इससे हमारे पश्चिम बंगाल को उभरने का मौका मिलेगा, क्योंकि परिस्थिति ऐसी बनी हुई है कि पूरी दुनिया एक तरफ जा रही है, तो वहीं पश्चिम बंगाल दूसरी तरफ जा रहा है और ऐसा पिछले 60 साल से हो रहा है. ऐसा पहली बार होने जा रहा है कि जब बजट बहुत ही प्रगतिशील है.
उन्होंने कहा कि बजट में कृषि, मेडिकल, आईआईटी, आईआईएम और एयरपोर्ट सहित अन्य क्षेत्र का ध्यान रखा गया है. आपको याद होगा कि पिछले चुनाव में जब मुझे टिकट भी नहीं दिया गया था, तब मैंने फेसबुक पर एक पोस्ट लिखा था और एक्स पर भी पोस्ट किया था कि कोलाइकुंडा में एयरपोर्ट होना चाहिए. मैं गया था और मिलकर आया था. उन दिनों में ज्योतिरादित्य सिंधिया केंद्रीय मंत्री के पद पर थे. अब मैं इस बात को लेकर खुश हूं कि जिस पश्चिम बिंदापुर बजट के लिए मैं पिछले पांच साल से काम कर रहा हूं, अब उसे इस बजट में शामिल किया गया है.
बीजेपी विधायक देबाशीष धर ने भी बजट की तारीफ की. उनके मुताबिक, जिस तरह से हमने संकल्प पत्र को तैयार किया है, ठीक उसी प्रकार से हमने इस बजट को तैयार किया है. इस बजट में हर क्षेत्र में सुविधा देने का फैसला किया गया, इतनी सुविधा किसी भी क्षेत्र को पहले नहीं दिया गया था. आने वाले दिनों में इस बजट से प्रदेश में रोजगार का मार्ग विकसित होगा. आज तक प्रदेश में इससे अच्छा बजट कभी नहीं आया था. इस बजट में अल्पसंख्यक समुदाय को भी आर्थिक मदद देने का प्रावधान किया गया है. इसमें ऐसा कुछ भी अलग करके नहीं किया गया है. यह बहुत ही अच्छा बजट है. ऐसा बजट हमने पहले कभी नहीं देखा था.
भाजपा विधायक राजेश कुमार ने भी बजट की तारीफ की. उन्होंने कहा कि यह बहुत ही प्रगतिशील बजट है. इसमें सभी का ध्यान रखा गया है. महिला, विकास , स्वास्थ्य और शिक्षा सहित अन्य क्षेत्रों का ध्यान इस बजट में रखा गया है. यह पश्चिम बंगाल के लिए भाजपा सरकार का पहला बजट है.
भाजपा विधायक सुब्रत ठाकुर ने भी बजट को लेकर अपनी बात रखी. उनके मुताबिक, पहले धर्म के आधार पर एक वर्ग का विभाजन किया जाता था और इसके बाद यह सुनिश्चित किया जाता था कि उसे फायदा मिले, लेकिन अब सभी को एक कर दिया गया है. सीएम और वित्त मंत्री ने इस बजट के जरिए सभी को फायदा पहुंचाने की कोशिश की है. अब राज्य में शोषण की राजनीति नहीं होगी. आने वाले दिनों में प्रदेश का विकास होगा. पहले कहा जाता था कि उत्तर बंगाल विकास के कार्यों से वंचित है, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा.
–
एसएचके/वीसी