
नई दिल्ली, 7 जुलाई . दिल्ली विधानसभा से ‘लक्ष्मी योजना’ के लागू होने के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का महिलाओं ने जोरदार स्वागत किया. महिलाओं ने उन्हें माला पहनाते हुए खुशी में सीएम रेखा गुप्ता जिंदाबाद जैसे नारे भी लगाए.
इस दौरान कई महिलाएं उनके साथ इस खुशनूमा पल को तस्वीरों में भी कैद करती नजर आईं. इस खास मौके पर सीएम रेखा गुप्ता के साथ दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा और आशीष सूद भी नजर आए. इस खास मौके पर सभी महिलाओं के चेहरे पर लक्ष्मी योजना के लागू होने की खुशी साफ नजर आ रही थी.
वहीं, सीएम रेखा गुप्ता ने खुद समाचार एजेंसी से बातचीत में लक्ष्मी योजना के लागू होने पर खुशी जाहिर की. उन्होंने कहा कि जो वादा दिल्ली सरकार ने महिलाओं से किया था, उसे आज हम पूरा करने में सफल रहे हैं. महिलाओं की खुशी का ठिकाना नहीं हैं. मैं खुद व्यक्तिगत रूप से बहुत खुश हूं. मेरे पास अपनी खुशी को व्यक्त करने के लिए कोई शब्द नहीं है.
उन्होंने आगे कहा कि मैं वादा करती हूं कि दिल्ली की महिलाओं के मान सम्मान के लिए यह सरकार हमेशा से उनेक साथ खड़ी रहेगी. मैं आप लोगों को आश्वस्त करती हूं कि उनके हितों के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा. उनका सशक्तीकरण हमारा प्राथमिक लक्ष्य है.
उधर, दिल्ली सरकरार में मंत्री आशीष सूद ने भी लक्ष्मी योजना के लागू पर खुशी जाहिर की. उन्होंने कहा कि विनोद कहने का नहीं, बल्कि देखने का दिन है. इन लोगों को देखना चाहिए कि कैसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में महिलाओं के खाते में महज एक साल के अंदर ढाई हजार रुपये मिलने का रास्ता खुल गया है, जिसका चौतरफा स्वागत किया जा रहा है.
–
एसएचके/एएस