शी चिनफिंग ने कोलंबिया का राष्ट्रपति बनने पर एबेलार्डो डे ला एस्प्रिएला को बधाई दी

बीजिंग, 1 जुलाई . चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 29 जून को एबेलार्डो डे ला एस्प्रिएला को कोलंबिया का राष्ट्रपति बनने पर बधाई संदेश भेजा.

शी चिनफिंग ने इस बात पर जोर दिया कि चीन और कोलंबिया रणनीतिक साझेदार हैं. दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना के बाद से 46 वर्षों में, चीन-कोलंबिया संबंध बदलती अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों की कसौटी पर खरे उतरे हैं और विकास की अच्छी गति बनाए रखी है. दोनों देशों के बीच राजनीतिक पारस्परिक विश्वास लगातार मजबूत हुआ है, दोनों देशों के लोगों के बीच मित्रता लोगों के दिलों में गहराई से बसी हुई है और ‘बेल्ट एंड रोड’ पहल के संयुक्त निर्माण में उच्च गुणवत्ता वाले सहयोग ने नई प्रगति की है.

राष्ट्रपति शी ने कहा कि मैं चीन-कोलंबिया संबंधों के विकास को बहुत महत्व देता हूं और नवनिर्वाचित राष्ट्रपति एबेलार्डो डे ला एस्प्रिएला के साथ मिलकर विभिन्न क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच आदान-प्रदान और सहयोग को और गहरा करने, चीन-कोलंबिया रणनीतिक साझेदारी को एक नए स्तर पर ले जाने और दोनों देशों के लोगों को बेहतर लाभ पहुंचाने के लिए काम करने को तैयार हूं.

ठीक उसी दिन, चीनी उप राष्ट्रपति हान चंग ने कोलंबिया के नव निर्वाचित उप राष्ट्रपति जोसे मैनुअल रेस्ट्रेपो को बधाई संदेश भेजा.

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

एबीएम/