53 अफ्रीकी देशों के प्रति शून्य टैरिफ से चीन-अफ्रीका व्यापार व निवेश को बड़ी प्रेरणा मिलेगी : चीनी वाणिज्य मंत्रालय

बीजिंग, 30 अप्रैल . 1 मई 2026 से चीन राजनयिक सम्बंध संपन्न होने वाले 53 अफ्रीकी देशों के प्रति शून्य टैरिफ की नीति लागू करेगा. चीनी वाणिज्य मंत्रालय के विश्व व्यापार विभाग के जिम्मेदार अधिकारी ने 29 अप्रैल को हुई एक न्यूज ब्रीफिंग में बताया कि चीन का विशाल बाजार अफ्रीकी विकास के लिए अभूतपूर्व विकास मौका लाएगा और चीन-अफ्रीका व्यापार व निवेश सहयोग और अफ्रीका के आर्थिक आधुनिकीकरण को बड़ी प्रेरणा मिलेगी.

इस अधिकारी ने बताया कि यह चीन द्वारा उच्च स्तरीय खुलेपन का विस्तार करने का अहम कदम है और चीन-अफ्रीका सहयोग मंच की उपलब्धियों को अमल में लाने तथा नए युग में हर मौसम वाले चीन-अफ्रीका साझे भविष्य वाले समुदाय के निर्माण की रचनात्मक कार्रवाई है, जिसने वैश्विक विकासशील देशों के सहयोग के लिए मिसाल खड़ी की है.

परिचय के अनुसार शून्य टैरिफ के कार्यांवयन से चीनी बाजार में अफ्रीकी वस्तुओं के प्रवेश की लागत कम होगी और अफ्रीकी वस्तुओं को प्रतिस्पर्द्धात्मक लाभ मिलेगा. शून्य टैरिफ से अफ्रीका में चीन समेत व्यापार साझेदारों का निवेश बढ़ेगा और पूंजी, तकनीक, साजो-सामान व प्रबंधन अनुभव आएगा. इसके अलावा अफ्रीकी देशों की आर्थिक उन्नति को भी बढ़ावा मिलेगा.

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

एबीएम/