रांची के हरमू इलाके में सेक्स रैकेट की सूचना पर छापेमारी, छह युवक और दो युवतियां हिरासत में

रांची, 16 जून . रांची के हरमू इलाके में सेक्स रैकेट चलाए जाने की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर छह युवकों और दो युवतियों को हिरासत में लिया है. पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है और मामले के नेटवर्क तथा संचालकों की पहचान में जुटी है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, हरमू स्थित बिजली … Read more

राजौरी में एलओसी पर बारूदी सुरंग में अचानक हुए धमाके में जेसीओ समेत चार घायल

जम्मू, 16 जून . जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में मंगलवार को बारूदी सुरंग में हुए आकस्मिक विस्फोट में एक जूनियर कमीशंड अधिकारी (जेसीओ) सहित चार सैनिक घायल हो गए. यह धमाका राजौरी के नौशेरा सेक्टर के अग्रिम कलाल इलाके में सेना की ‘एरिया डोमिनेशन पेट्रोलिंग’ के दौरान गलती से लैंडमाइन के सक्रिय हो जाने से … Read more

त्रिपुरा: आदिवासी संगीत वाद्ययंत्र को जीआई टैग मिलने से स्थानीय संस्कृति को बचाने की कोशिशों को मिली मजबूती

अगरतला, 16 जून . मुख्यमंत्री माणिक साहा ने मंगलवार को कहा कि त्रिपुरा ने अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को बचाने और बढ़ावा देने की दिशा में एक और अहम उपलब्धि हासिल की है. राज्य के पारंपरिक और अनोखे स्थानीय तार वाले संगीत वाद्ययंत्र ‘त्रिपुरा सारिंदा’ को प्रतिष्ठित जियोग्राफिकल इंडिकेशन (जीआई) टैग मिला है. मुख्यमंत्री ने … Read more

स्विट्जरलैंड में शांति वार्ता के लिए ईरानी टीम का नेतृत्व करेंगे स्पीकर गालिबाफ

तेहरान, 16 जून . स्विट्जरलैंड में यूएस-ईरान शांति वार्ता आगामी 19 जून को होनी तय की गई है. ईरानी टीम का नेतृत्व संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर गालिबाफ करेंगे तो वहीं अमेरिका का मोर्चा उपराष्ट्रपति जेडी वेंस संभालेंगे. दोनों पक्षों के बीच ई-हस्ताक्षर की पुष्टि की गई. मंगलवार को ईरान के उप विदेश मंत्री माजिद तख्त … Read more

Supreme Court ने पूर्वोत्तर में अनुसूचित जनजातियों को टैक्स में छूट के खिलाफ याचिका पर सुनवाई से किया इनकार

नई दिल्ली, 16 जून . Supreme Court ने मंगलवार को आयकर अधिनियम, 2025 के तहत पूर्वोत्तर क्षेत्र में रहने वाले अनुसूचित जनजाति (एसटी) समुदाय को दी गई आयकर छूट की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली जनहित याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया. मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति वी. मोहन की पीठ ने … Read more

जम्मू-कश्मीर को नशामुक्त बनाने के लिए लोगों के साथ मिलकर काम कर रही सेना: नॉर्दर्न कमांड

जम्मू, 16 जून . भारतीय सेना की उधमपुर स्थित नॉर्दर्न कमांड ने मंगलवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर को नशामुक्त बनाने के लिए सेना आम लोगों के साथ मिलकर पूरी समन्वय के साथ काम कर रही है. नॉर्दर्न कमांड ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा, ”विकसित और नशामुक्त जम्मू-कश्मीर: नॉर्थेर्न कमांड जम्मू-कश्मीर के लोगों के … Read more

शांगहाई में ‘चाइना फिल्म एंड टीवी नाइट- 2026’ का आयोजन

बीजिंग, 16 जून . पूर्वी चीन के महानगर शांगहाई में 15 जून को ‘चाइना फिल्म एंड टीवी नाइट- 2026’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) और शांगहाई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के आधिकारिक आयोजनों में शामिल था. इसी मौके पर 28वें शांगहाई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के तहत मिस्र फिल्म सप्ताह की … Read more

योग दिवस पर यूपी के सभी अमृत सरोवर बनेंगे जनजागरण और स्वास्थ्य चेतना के केंद्र : केशव मौर्य

लखनऊ, 16 जून . अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को उत्तर प्रदेश के सभी अमृत सरोवरों पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इन आयोजनों को केवल योगाभ्यास तक सीमित न रखते हुए जनजागरूकता, सामाजिक सहभागिता और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार … Read more

अलनीनो की आशंका के बीच खरीफ 2026 की तैयारी तेज, शिवराज सिंह ने दिए अग्रिम कार्ययोजना बनाने के निर्देश

नई दिल्ली, 16 जून . केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को कृषि भवन में उच्चस्तरीय साप्ताहिक कृषि समीक्षा बैठक की. बैठक में खरीफ 2026 के लिए की गई तैयारियों की गहन समीक्षा की गई. उन्होंने संभावित अल नीनो परिस्थितियों के बीच कपास का उत्पादन बढ़ाने, दलहन … Read more

सरकार के प्रतिबंध के बाद अब गूगल प्ले स्टोर पर भी उपलब्ध नहीं मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम

नई दिल्ली, 16 जून . सरकार ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की सिफारिशों के बाद परीक्षा संबंधी धोखाधड़ी को रोकने के उद्देश्य से पूरे भारत में मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम पर 22 जून तक अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया है. सरकारी की तरफ से लगाए गए प्रतिबंध के बाद टेलीग्राम ऐप अब गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध … Read more

लिएंडर पेस: डबल्स में दुनिया के महानतम टेनिस खिलाड़ियों में एक, ओलंपिक में देश के लिए जीता पदक

नई दिल्ली, 16 जून . क्रिकेट के दीवाने देश भारत में किसी दूसरे खेल में बड़ी पहचान बनाना और बड़ी सफलता हासिल करना बेहद मुश्किल काम है. अथक मेहनत और दृढ़ संकल्प की वजह से कई खिलाड़ियों ने दूसरे खेलों में न सिर्फ बड़ी पहचान और सफलता पाई है, बल्कि युवाओं के लिए प्रेरणा बनकर … Read more

अपने छठे फीफा वर्ल्ड कप में उतरेंगे मेसी-रोनाल्डो, जानिए कब-कब खेले जाएंगे मुकाबले?

नई दिल्ली, 16 जून . लियोनेल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो ‘फीफा वर्ल्ड कप’ में नया अध्याय जोड़ने वाले हैं. ये दोनों दिग्गज फीफा वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा लेंगे, जो उनका छठा टूर्नामेंट होगा. दोनों ही खिलाड़ी साल 2006, 2010, 2014, 2018 और 2022 में फुटबॉल के महाकुंभ में उतर चुके हैं. साल 2006 में … Read more

भारत इनोवेट्स 2026 में दूसरे दिन कंपनियों ने हासिल की 254.5 मिलियन डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता

नई दिल्ली, 16 जून . तीन दिवसीय कार्यक्रम भारत इनोवेट्स 2026 के दूसरे दिन कंपनियों ने 254.5 मिलियन डॉलर की निवेश प्रतिबद्धताएं हालिस की हैं. साथ ही, इसने निवेशकों में भारत के डीपटेक स्टार्टअप सिस्टम के प्रति गहरी रुचि पैदा की है. यह जानकारी आधिकारिक बयान में मंगलवार को दी गई. शिक्षा मंत्रालय ने बताया … Read more

नैनीताल में बड़ा हादसा टला, सरिताताल झील में गिरी पर्यटकों की कार

नैनीताल, 16 जून . उत्तराखंड के नैनीताल के पास खुर्पाताल में एक बड़ा हादसा हो गया. हालांकि गनीमत रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई. पर्यटकों की एक कार अनियंत्रित होकर झील में गिर गई. हादसा खुर्पाताल के सरिता ताल में हुआ. मुरादाबाद से आए पर्यटकों की एक कार अनियंत्रित हो गई … Read more

झारखंड के गुमला में सात वर्षीय बच्चे की हत्या कर जंगल में फेंक दिया शव

गुमला, 16 जून . झारखंड के गुमला जिले के रायडीह थाना क्षेत्र के कासीर जामटोली गांव के पास जंगल से मंगलवार को एक 7 वर्षीय बच्चे का शव बरामद किया गया. शव पर चोट और जख्म के कई निशान के आधार पर पुलिस ने इसे हत्या का मामला माना है. मृतक की पहचान कासीर जामटोली … Read more

वुहान में ‘विश्व युवा विकास मंच-2026’ का उद्घाटन

बीजिंग, 16 जून . ‘युवा नेतृत्व विकास, साझा सुंदर विश्व का निर्माण’ विषय पर ‘विश्व युवा विकास मंच- 2026’ का उद्घाटन सोमवार को मध्य चीन के हुपेई प्रांत की राजधानी वुहान में हुआ. इस अवसर पर संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों, 12 अंतर्राष्ट्रीय युवा संगठनों, 120 से अधिक देशों के युवा मामलों के मंत्रियों, युवा संगठनों के … Read more

राम मंदिर के दानपात्र में करते हैं घपलेबाजी और हमें पढ़ाते हैं मूल्यों का पाठ: अधीर रंजन चौधरी

मुर्शिदाबाद, 16 जून . कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने राम मंदिर दानपात्र के घपलेबाजी में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को चिन्हित करके उनके खिलाफ ठोस कार्रवाई करने में कोई कोताही नहीं बरती जानी चाहिए. ऐसी घटनाओं को किसी भी सूरत में स्वीकार … Read more

झारखंडः रामगढ़ में फोरलेन के किनारे मिले दो युवकों के शव, हादसा या हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

रामगढ़, 16 जून . रामगढ़ जिले के भदानीनगर ओपी क्षेत्र में मंगलवार को दो युवकों के शव फोरलेन सड़क से करीब 200 मीटर दूर एक खेत में मिलने के बाद सनसनी फैल गई. दोनों मृतकों की पहचान सौंदा डी जयनगर निवासी अमरजीत भुइयां और सोनू कुमार के रूप में हुई है. मामले को लेकर जहां … Read more

मैं नहीं होता तो इजरायल तबाह हो चुका होता, लेबनान पर जिम्मेदारी से काम लें नेतन्याहू : ट्रंप

एवियन, 16 जून . अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को एवियन में कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी संग संयुक्त प्रेस वार्ता की. इस दौरान, इजरायल, लेबनान और ईरान से जुड़े मुद्दों पर कड़ा बयान दिया. अमेरिकी राष्ट्रपति ने दावा किया कि अगर वो न होते तो इजरायल तबाह हो … Read more

जब अमृता राव ने ठुकराईं सलमान-रणबीर जैसे बड़े सुपरस्टार्स की फिल्में, इस तरह बनाई इंडस्ट्री में अलग पहचान

मुंबई, 16 जून . बॉलीवुड अभिनेत्री अमृता राव ने अपने करियर में कई हिट फिल्मों में काम किया लेकिन इस दौरान कुछ बड़े ऑफर भी ठुकराए. इनमें सलमान खान और रणबीर कपूर जैसे सुपरस्टार्स की फिल्में भी शामिल थीं. उन्होंने अपने दमदार अभिनय के दम पर बॉलीवुड में एक अलग पहचान बनाई. अमृता राव का … Read more

चंडीगढ़: सीबीआई ने आईडीएफसी धोखाधड़ी मामले में पहला आरोप पत्र दाखिल किया

चंडीगढ़, 16 जून . केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने मंगलवार को चंडीगढ़ के विशेष न्यायाधीश (सीबीआई) की अदालत में चंडीगढ़ रिन्यूएबल एनर्जी साइंस एंड टेक्निकल प्रमोशन सोसाइटी (सीआरईएसटी) के फंड के दुरुपयोग के संबंध में पहला आरोप पत्र दाखिल किया. इस मामले में आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के अधिकारी, क्रेईएसटी के लोक सेवक और निजी व्यक्ति … Read more

शी चिनफिंग ने म्यांमार के राष्ट्रपति के साथ वार्ता की

बीजिंग, 16 जून . चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने मंगलवार की सुबह पेइचिंग में यात्रा पर आए म्यांमार के राष्ट्रपति मिन आंग ह्लाइंग के साथ वार्ता की. शी ने कहा कि चीन और म्यांमार के बीच भाइयों जैसी गहरी मित्रता है. चीन म्यांमार के संबंध का विकास करना अपनी पड़ोसी कूटनीति के अहम स्थान पर … Read more

दुनिया के केंद्रीय बैंक अगले पांच वर्षों में बढ़ाएंगे अपना गोल्ड रिजर्व, डॉलर की कम होगी हिस्सेदारी : वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल

नई दिल्ली, 16 जून . दुनिया के केंद्रीय बैंक अगले पांच गोल्ड रिजर्व में बढ़ाएंगे और इस दौरान कुल रिजर्व में डॉलर की हिस्सेदारी में कमी देखने को मिलेगी. यह जानकारी वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (डब्ल्यूजीसी) की ओर से मंगलवार को जारी किए गए सर्वेक्षण में दी गई. डब्ल्यूजीसी के सेंट्रल बैंक गोल्ड रिजर्व सर्वे 2026 … Read more

ऑपरेशन टाइगर के बीच कृपाल तुमाने का दावा, उद्धव गुट के 7 सांसद और 16 विधायक हमारे संपर्क में

मुंबई, 16 जून . महाराष्ट्र में ‘ऑपरेशन टाइगर’ को लेकर अटकलों और चर्चाओं के बीच, जिनमें दावा किया जा रहा है कि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) के और सांसद व विधायक पार्टी छोड़ सकते हैं, शिवसेना (शिंदे गुट) के एमएलसी कृपाल तुमाने के एक चौंकाने वाले दावे ने विपक्षी खेमे में राजनीतिक … Read more

डीयू में 20 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर आवेदन शुरू, 5 जुलाई तक भरें फॉर्म

नई दिल्ली, 16 जून . दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने अपने एक प्रमुख मीडिया संस्थान, दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज्म (डीएसजे) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए शैक्षणिक और भाषा श्रेणियों में असिस्टेंट प्रोफेसरों (गेस्ट आधार पर) के कुल 20 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं. … Read more

महाराष्ट्र: सीएम देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक, कई महत्वपूर्ण फैसलों को दी गई मंजूरी

मुंबई, 16 जून . महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में मंगलवार को महाराष्ट्र कैबिनेट की बैठक हुई. इसमें स्वास्थ्य, ग्रामीण पेयजल, तकनीकी नवाचार और डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई. मध्य भारत में मेडिकल जांच सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए कैबिनेट ने नागपुर हाई-एनर्जी … Read more

यूपी के सभी 75 जिलों तक पहुंचा नागरिक सुरक्षा तंत्र, स्वयंसेवकों के लिए शुरू हुआ विशेष प्रशिक्षण

लखनऊ, 16 जून . उत्तर प्रदेश सरकार ने नागरिक सुरक्षा व्यवस्था को प्रदेशव्यापी स्वरूप देते हुए सभी 75 जिलों में इसका विस्तार कर दिया है. इसी क्रम में नवसृजित जनपदों के नवनियुक्त स्वयंसेवकों को प्रशिक्षित करने के लिए 12 दिवसीय ‘सिविल डिफेंस बेसिक ओरिएंटेशन कोर्स’ का शुभारंभ मंगलवार को किया गया. होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा … Read more

हम बहुराष्ट्रीय कंपनियों के चीन में निवेश और विकास का डटकर समर्थन करते हैं : चीनी उपराष्ट्रपति

बीजिंग, 16 जून . चीनी उप राष्ट्रपति हानचंग ने मंगलवार को पूर्वी चीन के छिंगताओ शहर में सातवें बहुराष्ट्रीय कंपनियों की समिट में भाग लेकर भाषण दिया. उन्होंने कहा कि चीन बहुराष्ट्रीय कंपनियों का चीन में निवेश और स्वस्थ विकास का डटकर समर्थन करता है ताकि एक साथ सहयोग और साझी जीत वाला बेहतर भविष्य … Read more

जम्मू-कश्मीर सरकार ने अमरनाथ यात्रा को सुगम बनाने के लिए 63 अधिकारियों को तैनात किया

श्रीनगर, 16 जून . जम्मू-कश्मीर सरकार ने श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) में 63 अधिकारियों को अल्पकालिक आधार पर तैनात किया है. ये अधिकारी गुफा तीर्थस्थल के मार्ग में स्थित विभिन्न शिविरों में शिविर निदेशक और अतिरिक्त शिविर निदेशक के रूप में तैनात रहेंगे. सरकारी आदेश में कहा गया है कि तीर्थयात्रा के सुचारू … Read more

राम मंदिर दान पात्र विवाद: परमहंसाचार्य ने की राहुल गांधी और अखिलेश यादव के नार्को टेस्ट की मांग

अयोध्या, 16 जून . अयोध्या में राम मंदिर दान पात्र विवाद को लेकर तपस्वी छावनी पीठ के जगद्गुरु परमहंसाचार्य ने लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने दोनों नेताओं का नार्को टेस्ट कराए जाने की मांग भी की है. जगद्गुरु परमहंसाचार्य ने से कहा … Read more

राजस्थान में डायरिया को रोकने के लिए अभियान शुरू, बच्चों को दिए जाएंगे ओआरएस और जिंक टैबलेट: गजेंद्र सिंह

जयपुर, 16 जून . राजस्थान सरकार ने बच्चों को डायरिया जैसी गंभीर बीमारी से बचाने के लिए 16 जून से राज्यव्यापी ‘स्टॉप डायरिया अभियान’ शुरू कर दिया है. चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह ने बताया कि 16 जून से 31 जुलाई तक यह विशेष अभियान चलाया जाएगा. इस अभियान के तहत बच्चों को ओआरएस … Read more

जम्मू-कश्मीर विकास की राह पर, जल्द ही मिलेगा राज्य का दर्जा : गुलाम अली खटाना

श्रीनगर, 16 जून . जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा बहाल करने के विरोध-प्रदर्शन के लिए मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के इंडिया ब्लॉक से समर्थन मांगा है. इसे लेकर सियासत तेज हो गई है. इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा के राज्‍यसभा सांसद गुलाम अली खटाना ने तीखी प्रतिक्रिया जाहिर की. उन्‍होंने कहा कि लोकतंत्र में … Read more

चीन की राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था ने वर्ष के पहले पांच महीनों में स्थिर और सकारात्मक विकास का रुझान बनाए रखा

बीजिंग, 16 जून . चीनी राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो द्वारा मंगलवार को जारी आंकड़ों से पता चला कि इस वर्ष जनवरी से मई तक, उत्पादन और आपूर्ति में मामूली वृद्धि के साथ स्थिरता बनी रही, रोजगार और कीमतें सामान्यतः स्थिर रहीं, विदेशी व्यापार में लचीलापन बरकरार रहा और नए विकास कारकों में मजबूती आई, जिससे राष्ट्रीय … Read more

नीट पेपर लीक मामला: कोर्ट ने यश यादव को दी परीक्षा और बहन की शादी में शामिल होने की इजाजत

नई दिल्ली, 16 जून . नीट पेपर लीक मामले में गिरफ्तार यश यादव को राऊज एवेन्यू कोर्ट ने पुलिस कस्टडी में नीट यूजी परीक्षा देने और बहन की शादी में शामिल होने की इजाजत दी है. नीट यूजी परीक्षा 21 जून को होनी है. कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि 21 जून को नीट … Read more

बिजली दर बढ़ने पर श्याम बिहारी जायसवाल बोले, इसके पीछे सरकार की व्यक्तिगत मंशा नहीं

रायपुर, 16 जून . छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बिजली के बढ़े हुए दामों को लेकर सफाई दी है. उन्होंने मंगलवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि बिजली दर में मात्र 36 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी हुई है, जिसके पीछे सरकार की कोई व्यक्तिगत मंशा नहीं है. जायसवाल ने … Read more

22वां चीन अंतर्राष्ट्रीय कार्टून और एनिमेशन महोत्सव आयोजित होगा

बीजिंग, 16 जून . 22वां चीन अंतर्राष्ट्रीय कार्टून और एनिमेशन महोत्सव बुधवार को आधिकारिक तौर पर शुरू होगा. अब तक, यह महोत्सव हांगचो में 21 बार सफलतापूर्वक आयोजित हो चुका है, जिसमें पांच महाद्वीपों के 80 से अधिक देशों और क्षेत्रों के 23,600 से अधिक प्रदर्शक और संगठन शामिल हुए हैं, 1 करोड़ 95 लाख … Read more

आईएमडी भर्ती अलर्ट: 62 वर्ष वालों के पास मौका, कई पदों के लिए 17 जून से आवेदन शुरू

नई दिल्ली, 16 जून . भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मिशन मौसम योजना का हिस्सा बन चुकी ‘पृथ्वी विज्ञान’ योजना की उप-योजना ‘एटमॉस्फेरिक एंड क्लाइमेट रिसर्च मॉडलिंग, ऑब्जर्विंग सिस्टम्स एंड सर्विसेज’ के तहत, एडमिनिस्ट्रेटिव कंसल्टेंट और साइंटिफिक कंसल्टेंट के तौर पर कॉन्ट्रैक्ट-आधारित काम के लिए केंद्र सरकार के संगठनों के रिटायर्ड अधिकारियों से एक … Read more

विमेंस टी20 वर्ल्ड कप: नीदरलैंड के खिलाफ जीत की लय बरकरार रखने उतरेगी आत्मविश्वास से लबरेज ‘विमेन इन ब्लू’

हेडिंग्ले, 16 जून . विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान के खिलाफ हाई-वोल्टेज मैच में जीत के बाद भारतीय टीम बुधवार को लीड्स में नीदरलैंड का सामना करेगी. पाकिस्तान के खिलाफ 64 रन से शानदार जीत के बाद ‘ग्रुप-ए’ में मौजूद भारतीय टीम का आत्मविश्वास काफी बढ़ा हुआ है. ‘विमेन इन ब्लू’ ने रविवार … Read more

सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का बड़ा हब बनेगा आंध्र प्रदेश, चंद्रबाबू नायडू ने सिंगापुर के निवेशकों को दिया न्योता

अमरावती, 16 जून . आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने मंगलवार को कहा कि राज्य सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग के लिए एक बेहतरीन जगह है. उन्होंने सिंगापुर के उद्यमियों को राज्य की मौजूदा नीतियों को देखने-समझने के लिए अगले 30 दिनों के भीतर राज्य का दौरा करने का न्योता दिया. मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने सिंगापुर में … Read more

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने आवास खाली करने को एक महीने का समय और मांगा

पटना, 16 जून . बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और बिहार विधान परिषद में नेता विपक्ष राबड़ी देवी ने प्रशासन द्वारा दी गई 15 दिन की समय सीमा खत्म होने के बाद पटना में 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास खाली करने के लिए एक महीने का समय और मांगा है. अल्टीमेटम की समय सीमा खत्म … Read more

जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे फ्रांस के एवियन, वैश्विक सहयोग पर जोर

एवियन, 16 जून . जी7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के एवियन पहुंचे. सोमवार को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने 52वें जी7 समिट का औपचारिक उद्घाटन किया था. आगमन के बाद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने आगमन की जानकारी दी. उन्होंने कहा … Read more

हिमाचल प्रदेश में दृष्टिहीन संघ ने किया चक्काजाम, प्रदर्शनकारियों ने की बैकलॉग पदों को भरने की मांग

शिमला, 16 जून . हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में मंगलवार को सचिवालय के पास दृष्टिहीन संघ के लोग लंबित मांगों को लेकर सड़क पर उतरे. प्रदर्शनकारियों ने चक्का जाम किया, जिसकी वजह से यातायात भी प्रभावित रहा. से बात करते हुए ब्लाइंड पीपुल्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि दृष्टिबाधित लोगों का … Read more

पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन होते ही क्यों बिखरी टीएमसी, रिजु दत्ता ने बताई वजह

कोलकाता, 16 जून . टीएमसी से निष्कासित नेता रिजु दत्ता ने पार्टी के आंतरिक विवादों, कुणाल घोष पर अंडे फेंकने और अभिषेक बनर्जी से सीआईडी ​​और ईडी द्वारा की गई पूछताछ पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने बिना किसी का नाम लिए दावा किया कि पहले भी सांसदों ने कल्याण बनर्जी के व्यवहार को लेकर शिकायत की … Read more

जी-7 की बैठक से पहले राष्ट्रपति ट्रंप को जर्मन चांसलर मर्ज ने खास तोहफे के साथ दी जन्मदिन की बधाई

एवियन, 16 जून . अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप फ्रांस के एवियन में आयोजित जी-7 शिखर सम्मेलन में शामिल हो रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप 14 जून को 80 साल के हो गए. ऐसे में जी-7 की बैठक शुरू होने से पहले जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने अमेरिकी राष्ट्रपति को जन्मदिन का खास तोहफा दिया. … Read more

लगातार तीसरे दिन हरे निशान में बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स में 0.71 प्रतिशत की बढ़त; निफ्टी 24,000 स्तर के करीब

मुंबई, 16 जून . हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार लगातार तीसरे सत्र में तेजी के साथ हरे निशान में बंद हुआ. इस दौरान प्रमुख बेंचमार्कों बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 में 0.50 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई. बाजार बंद होने के समय 30 शेयरों वाला सेंसेक्स … Read more

तृणमूल कांग्रेस के बागी सांसदों में हिम्मत होती तो इस्तीफा देते, हुमायूं कबीर ने कसा तंज

कोलकाता, 16 जून . आम जनता उन्नयन पार्टी (एजेयूपी) के प्रमुख हुमायूं कबीर ने मंगलवार को कहा कि अगर तृणमूल के 20 पूर्व सांसदों में पर्याप्त हिम्मत थी, तो उन्हें लोकसभा से इस्तीफा दे देना चाहिए था और अपने भविष्य का फैसला जनता के जनादेश पर छोड़ देना चाहिए था. एजेयूपी प्रमुख की यह प्रतिक्रिया … Read more

मुख्यालय से आदेश मिलते ही एसी लगेगी, स्विमिंग प्रशिक्षकों की तलाश जारी: राम स्वरुप शर्मा

अंबाला, 16 जून . जिला खेल पदाधिकारी राम स्वरुप शर्मा ने कहा है कि कॉपर पाइप चोरी होने के बाद वॉर हीरोज मेमोरियल स्टेडियम के जिमनास्टिक हॉल का एसी काम नहीं कर रहा है. फिलहाल हमने एग्जॉस्ट और फैन लगाए हुए हैं. मुख्यालय से एसी लगाने संबंधी अनुमति मांगी गई है. आदेश मिलते ही एसी … Read more

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में एक व्यक्ति गहरी खाई में गिरा, एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू

रुद्रप्रयाग, 16 जून . रुद्रप्रयाग में एक पेट्रोल पंप के पास एक व्यक्ति के गहरी खाई में गिर जाने से इलाके में हड़कंप मच गया. घटना की सूचना मिलने पर, स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (एसडीआरएफ) की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए तेजी से बचाव अभियान … Read more

भारत का वार्षिक निर्यात बीते 12 वर्षों में 85 प्रतिशत बढ़ा

नई दिल्ली, 16 जून . भारत का कुल निर्यात बीते 12 वर्षों में करीब 85 प्रतिशत बढ़कर वित्त वर्ष 2025-26 में 863 अरब डॉलर हो गया है, जो कि वित्त वर्ष 2014-15 में 468 अरब डॉलर था. यह जानकारी वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा मंगलवार को दी गई. मंत्रालय ने कहा कि बीते 12 वर्षों … Read more

आरबीआई में युवा पेशेवरों के लिए निकली भर्ती, 6 जुलाई तक करें आवेदन

मुंबई, 16 जून . भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) में नियुक्त होने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक शानदार मौका सामने आया है. आरबीआई ने मुंबई स्थित अपने विभिन्न केंद्रीय कार्यालय विभागों (सीओडी) में अलग-अलग कार्य क्षेत्रों के लिए यंग प्रोफेशनल (युवा पेशेवरों) के तौर पर काम करने के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों … Read more

संजय निरुपम का बड़ा दावा, शिवसेना (यूबीटी) 2029 तक पूरी तरह हो सकती है समाप्त

मुंबई, 16 जून . शिवसेना के प्रवक्ता संजय निरुपम ने शिवसेना (यूबीटी) पर निशाना साधते हुए कहा कि यह संगठन और पार्टी धीरे-धीरे कमजोर होती जा रही है. उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2029 तक यह पार्टी पूरी तरह समाप्त हो सकती है. शिवसेना प्रवक्ता ने इसके लिए पार्टी नेतृत्व को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा … Read more

लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े अंतरराष्ट्रीय नार्को-टेरर नेटवर्क पर एनआईए की बड़ी कार्रवाई, अमृतसर की संपत्ति कुर्क

नई दिल्ली, 16 जून . राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मंगलवार को लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े अंतरराष्ट्रीय नार्को-टेरर नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब के अमृतसर स्थित एक मकान को कुर्क कर लिया. यह कार्रवाई सालाया ड्रग जब्ती मामले के तहत की गई है. एनआईए की ओर से जारी प्रेस नोट के अनुसार, अमृतसर … Read more

चुनाव से पहले हिंसा भड़काने के मामले में सीआईडी ने अभिषेक बनर्जी से की पूछताछ

कोलकाता, 16 जून . तृणमूल कांग्रेस के महासचिव और लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी मंगलवार को कोलकाता के भवानी भवन में सीआईडी के सामने पेश हुए. यह पेशी विधानसभा चुनाव से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कथित भड़काऊ बयान देने और धमकी देने के मामले में दर्ज एफआईआर के सिलसिले में हुई. जब … Read more

आईसीसी विमेंस रैंकिंग: हेली मैथ्यूज एक बार फिर ‘नंबर-1’ टी20 ऑलराउंडर, दीप्ति और चरणी ने भी लगाई छलांग

दुबई, 16 जून . आईसीसी ने महिलाओं की ताजा रैंकिंग जारी की है, जिसमें वेस्टइंडीज की कप्तान हेली मैथ्यूज ने टी20 ऑलराउंडर रैंकिंग में फिर से ‘नंबर 1’ स्थान हासिल कर लिया है. वहीं, विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बाद भारत की स्टार खिलाड़ी दीप्ति शर्मा और श्री … Read more

साइबर धोखाधड़ी के मामले में दिल्ली पुलिस ने दस आरोपियों को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली, 16 जून . दिल्ली पुलिस ने ‘म्यूल अकाउंट’ सप्लाई करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है. इस मामले में पुलिस ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से पीओएस मशीनें, एटीएम कार्ड, चेक बुक और मोबाइल फोन बरामद किया गया है. पुलिस के अनुसार, यह गिरोह साइबर अपराध से मिली … Read more

पीएम मोदी के योग दिवस कार्यक्रम में आने से पहले कोलकाता का रेड रोड एक हफ्ते के लिए रहेगा बंद

कोलकाता, 16 जून . कोलकाता पुलिस ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 21 जून को शहर में होने वाले इंटरनेशनल योग दिवस कार्यक्रम में शामिल होने से पहले ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की और बताया कि रेड रोड एक हफ्ते तक बंद रहेगा. कोलकाता पुलिस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, “21 जून … Read more

मुंबई : फेरीवाले की पिटाई के वायरल वीडियो पर भाजपा नेता अशोक शेलके ने दी सफाई, बोले-पूरा वीडियो नहीं दिखाया गया

नालासोपारा, 16 जून . मुंबई के नालासोपारा में भाजपा नेता अशोक शेलके का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में वह एक फेरीवाले की पिटाई करते हुए दिखाई दे रहे हैं. अब पूरे विवाद पर अशोक शेलके ने अपनी सफाई देते हुए वायरल वीडियो को ‘आधा-अधूरा’ बताया है. जानकारी … Read more

ईरान-अमेरिका शांति समझौते पर सलीम इंजीनियर बोले- इससे कम हो सकती हैं तेल-गैस की कीमतें

नई दिल्ली, 16 जून . जमात-ए-इस्लामी हिंद के उपाध्यक्ष प्रो. सलीम इंजीनियर ने ईरान और अमेरिका के बीच प्रस्तावित शांति समझौते का स्वागत करते हुए इसे पूरी दुनिया के लिए सकारात्मक और राहत देने वाला कदम बताया. उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों देशों के बीच अंतिम समझौते पर जल्द ही हस्ताक्षर होंगे, और इससे क्षेत्र … Read more

पीएम मोदी का जिनेवा में स्विटजरलैंड के राष्ट्रपति पारमेलिन ने किया स्वागत, जी-7 में शामिल होने फ्रांस जाएंगे

नई दिल्ली, 16 जून . भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी-7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए स्लोवाकिया से जिनेवा पहुंच गए हैं. यहां पर स्विटजरलैंड के राष्ट्रपति गाय पारमेलिन ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया. प्रधानमंत्री मोदी यहां से जी-7 समिट में शामिल होने के लिए एवियन जाएंगे. विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म … Read more

बांग्लादेश में खसरे का कहर: एक और बच्चे ने तोड़ा दम, मृतकों की संख्या बढ़कर 657

ढाका, 16 जून . बांग्लादेश में खसरा या उससे मिलते-जुलते लक्षण वाली बीमारी हर बीतते दिन के साथ एक बच्चे को अपना शिकार बना रही है. पिछले 24 घंटों में (मंगलवार 8 बजे तक) एक और मौत के साथ ही मृतकों की संख्या बढ़कर 657 हो गई है. देश के स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (डीजीएचएस) ने … Read more

ओडिशा : क्योंझर में पुलिस मुठभेड़ में डकैती के आरोपी के पैर में लगी गोली

भुवनेश्वर, 16 जून . ओडिशा के क्योंझर जिले के सदर पुलिस स्टेशन इलाके में मंगलवार सुबह पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक कुख्यात अपराधी और हाल ही में हुई हथियारबंद डकैती के मुख्य आरोपी को गोली लग गई. आरोपी की पहचान प्रवत मल्लिक के तौर पर हुई और वह क्योंझर सदर पुलिस स्टेशन में दर्ज … Read more

सरकार की विनिवेश प्राप्तियां अप्रैल-जून तिमाही में 15,000 करोड़ रुपए को पार करने का अनुमान

नई दिल्ली, 16 जून . केंद्र सरकार की विनिवेश प्राप्तियां वित्त वर्ष 2026-27 की अप्रैल-जून तिमाही में 15,000 करोड़ रुपए से पार निकलने का अनुमान है. इसकी वजह सरकार द्वारा पीएसयू में समय-समय पर ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) लाना है. इससे सरकार की गैर-कर पूंजीगत प्राप्तियां बढ़ेंगी और पश्चिम एशिया में तनाव के कारण ईंधन … Read more

झारखंड टी20 लीग: एमआई और आरसीबी के स्काउट्स युवा प्रतिभाओं की तलाश में रांची पहुंचे

रांची, 16 जून . पहली झारखंड टी20 क्रिकेट लीग उभरते क्रिकेटरों के लिए एक अहम मंच के तौर पर उभरी है. इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस (एमआई) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के स्काउट्स युवा और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की तलाश में रांची पहुंचे हैं. जेएससीए अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में एमआई की तरफ … Read more

पटना कोचिंग विवाद पर चिराग पासवान बोले- कहीं न कहीं गड़बड़ी हुई है, निष्पक्ष जांच होनी चाहिए

पटना, 16 जून . बिहार की राजधानी पटना के दो कोचिंग संस्थानों खान ग्लोबल स्टडीज और ज्ञान बिंदु कोचिंग सेंटर के बीच शुरू हुए विवाद के बीच ज्ञान बिंदु कोचिंग सेंटर के निदेशक रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल के एक होटल में मौत के बाद इस मामले को लेकर बयानबाजियों का दौर … Read more

मध्य प्रदेश में ट्रांसफर की अवधि में एक दिन की बढ़ोतरी

भोपाल, 16 जून . मध्य प्रदेश में कर्मचारियों- अधिकारियों के ट्रांसफर के लिए तय की गई अवधि में मोहन कैबिनेट ने एक दिन की वृद्धि कर दी है. अब ट्रांसफर की प्रक्रिया मंगलवार 16 जून की रात 12 बजे तक पूरी हो सकेगी. दरअसल राज्य में तबादला नीति के तहत 1 जून से 15 जून … Read more

झारखंड के गुमला में बुजुर्ग की डंडे से पीटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

गुमला, 16 जून . झारखंड के गुमला जिले में वृद्ध व्यक्ति की डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई. घटना घाघरा थाना क्षेत्र के चट्टी गांव की है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. मृतक की पहचान गांव निवासी … Read more

अदाणी पोर्ट्स ने अमेरिकी कंपनी कालेरिस के साथ बढ़ाई साझेदारी, एआई के जरिए बदलेगा पोर्ट और लॉजिस्टिक्स नेटवर्क

अहमदाबाद, 16 जून . अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (एपीएसईजेड) ने मंगलवार को अमेरिका की कंपनी कालेरिस के साथ अपनी साझेदारी का विस्तार किया है. इस कदम का उद्देश्य कंपनी के पोर्ट और लॉजिस्टिक्स नेटवर्क में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित बदलाव को तेज करना है. अदाणी ग्रुप की इस कंपनी ने अपने एक्सचेंज … Read more

पीएम मोदी को स्लोवाकिया का सर्वोच्च सम्मान मिलने पर एनडीए नेताओं ने कहा-140 करोड़ भारतीय गौरवान्वित

पटना, 16 जून . प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्लोवाकिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किए जाने पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि यह हम सभी के लिए गर्व की बात है. वहीं, जदयू नेताओं ने भी पीएम मोदी को सम्मान मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की है. पटना में मीडिया से बातचीत के … Read more

बर्थडे सेलिब्रेशन की झलक लेकर सोशल मीडिया पर छाईं शरवरी, बचपन की तस्वीर वाले केक ने खींचा ध्यान

मुंबई, 16 जून . सोशल मीडिया के जरिए सितारे अपने खास पलों को फैंस के साथ साझा करते हैं, ताकि वह उनसे जुड़े रह सकें. इस कड़ी में शरवरी वाघ ने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की झलक इंस्टाग्राम पर साझा की है. तस्वीरों में वह काफी खुश नजर आ रही है. बता दें कि उनका बर्थडे … Read more

महिला सशक्तीकरण का डबल इंजन मॉडलः महिला सुरक्षा, सम्मान एवं अवसरों का वातावरण

लखनऊ, 16 जून . वर्ष 2014 में केंद्र में मोदी सरकार बनने और वर्ष 2017 में उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार के गठन के बाद प्रदेश में विकास की नई धारा देखने को मिली. इस परिवर्तन का सबसे बड़ा लाभ यदि किसी वर्ग को मिला है तो वह प्रदेश की महिलाएं … Read more

जावेद अली की विवादित टिप्पणी पर भड़के भाजपा नेता, कहा- ‘सपा को खामियाजा भुगतना पड़ेगा’

लखनऊ, 16 जून . समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद जावेद अली की ओर से बहुसंख्यक समाज पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर भाजपा नेताओं की तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है. उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि सनातन और हिंदू संस्कृति के खिलाफ बोलना समाजवादी पार्टी के नेताओं की पुरानी आदत रही … Read more

पूर्वी अफगानिस्तान में गाड़ी पलटने से बच्चे समेत चार लोगों की मौत, चार घायलों में कुछ की हालत गंभीर

काबुल, 16 जून . पूर्वी अफगानिस्तान के वर्दक प्रांत में सोमवार को एक मिनी बस के पलट जाने से एक बच्चे समेत चार यात्रियों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए. प्रांतीय पुलिस प्रवक्ता मोहम्मद यूसुफ इसरार ने मंगलवार को यह जानकारी दी. न्यूज एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, अधिकारी ने बताया कि … Read more

शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे को गंभीरता से ले सरकार: मृत्युंजय तिवारी

पटना, 16 जून . राजद नेता मृत्युंजय तिवारी ने कोचिंग विवाद पर तेजस्वी यादव की सीबीआई जांच की मांग का समर्थन करने के साथ ही कई मुद्दों पर प्रतिक्रिया दी. मृत्युंजय तिवारी ने समाचार एजेंसी से बात करते हुए कहा कि कोचिंग विवाद की निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए और दूध का दूध और पानी … Read more

अभिषेक बनर्जी के सहयोगी और तृणमूल के शिक्षक विंग के नेता मैदुल इस्लाम हत्या के मामले में गिरफ्तार

कोलकाता, 16 जून . पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले की डायमंड हार्बर पुलिस ने मंगलवार को तृणमूल कांग्रेस के शिक्षक विंग के प्रमुख नेता और पार्टी महासचिव अभिषेक बनर्जी के करीबी सहयोगी मैदुल इस्लाम को गिरफ्तार कर लिया. डायमंड हार्बर अभिषेक बनर्जी का लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र है. मैदुल इस्लाम को मंगलवार सुबह पूछताछ … Read more

‘चुनौतियों के बावजूद पीएम मोदी ने जनता को दी राहत’, पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति पर प्रह्लाद जोशी का बयान

विजयवाडा (आंध्र प्रदेश), 16 जून . केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि वैश्विक स्तर पर कई तरह की उथल-पुथल देखने को मिली, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में पेट्रोल और डीजल की कोई बड़ी कमी नहीं होने दी गई. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने कार्यकाल में यह सुनिश्चित करने का … Read more

पुणे में दो करोड़ रुपए के गबन मामले में आरोपी नासिक में गिरफ्तार

नासिक, 16 जून . महाराष्ट्र के पुणे में दो करोड़ रुपए के गबन के मामले में फरार एक आरोपी को नासिक में गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. पुणे पुलिस में 38 वर्षीय किरण दादासाहेब शिंदे की दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, ‘गंगा फर्नहिल’ प्रोजेक्ट की चार इमारतों में फ्लैट … Read more

अब बिना डॉक्टर की पर्ची नहीं मिलेगी कफ सिरप, केंद्र ने बदले नियम (लीड)

नई दिल्ली, 16 जून . केंद्र सरकार ने मंगलवार को ड्रग्स रूल्स, 1945 में संशोधन करते हुए कफ सिरप सहित सिरप आधारित दवाओं की बिना डॉक्टर की पर्ची (प्रिस्क्रिप्शन) के ओवर-द-काउंटर (ओटीसी) बिक्री पर रोक लगा दी है. यह फैसला सरकार द्वारा अनुसूची-के के तहत छूट प्राप्त दवाओं की श्रेणी से “सिरप” शब्द हटाने के … Read more

राजकुमार हिरानी के साथ काम करना सौभाग्य की बात है : अरशद वारसी

मुंबई, 16 जून . बॉलीवुड अभिनेता अरशद वारसी और फिल्ममेकर राजकुमार हिरानी की जोड़ी ने मिलकर कई हिट फिल्में दी हैं. अब एक बार फिर दोनों एक नए प्रोजेक्ट के जरिए साथ नजर आने वाले हैं. राजकुमार हिरानी डेब्यू सीरीज ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ के जरिए ओटीटी की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं. इसमें … Read more

पश्चिम बंगाल: पुलिस ने नकली लॉटरी रैकेट का किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

कोलकाता, 16 जून . पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले की पुलिस ने नकली लॉटरी रैकेट का भंडाफोड़ किया और इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया. जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी. गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान शक्ति यादव और गणेश साव के तौर पर हुई है, … Read more

म्यूजिक डायरेक्टर डी इम्मान ने पिता से कहा, मेरे गाइड-ताकत और प्रेरणा बनने के लिए धन्यवाद!

चेन्नई, 16 जून . नेशनल अवॉर्ड विजेता म्यूजिक डायरेक्टर डी. इम्मान ने मंगलवार को अपने पिता के लिए जन्मदिन की एक प्यारी सी शुभकामना लिखी, जिसमें उन्होंने अपने “गाइड, ताकत और प्रेरणा” बनने के लिए उनका शुक्रिया अदा किया. अपने इंस्टाग्राम पेज पर अपने पिता के साथ एक तस्वीर पोस्ट करते हुए इम्मान ने लिखा, … Read more

Supreme Court ने दिव्यांग बच्चों के लिए पुनर्वास केंद्रों के निगरानी की मांग वाली जनहित याचिका पर नोटिस जारी किया

नई दिल्ली, 16 जून . Supreme Court ने मंगलवार को एक जनहित याचिका (पीआईएल) पर नोटिस जारी किया. इस याचिका में दिव्यांग बच्चों के लिए काम करने वाले पुनर्वास केंद्रों, बाल विकास केंद्रों और मानसिक स्वास्थ्य संस्थानों के प्रभावी नियमन, पंजीकरण, निगरानी और देखरेख की मांग की गई है. भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत … Read more

‘गुरु-विरोधी’ घोषित किए जाने पर भगवंत मान को भाजपा नेताओं ने घेरा, बोले- यह कृत्य बर्दाश्त के बाहर है

चंडीगढ़, 16 जून . अकाल तख्त की ओर से पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को ‘गुरु-विरोधी’ घोषित किए जाने पर भाजपा नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आई है. से बातचीत करते हुए भाजपा नेता फतेह जंग बाजवा ने कहा कि भागवंत मान की ओर से गुरु साहिब की बेअदबी की गई. जो सिख होकर अपने गुरुओं … Read more

राष्ट्रपति ट्रंप ने मैक्रों और उनकी पत्नी ब्रिगिट से की मुलाकात, जी7 समिट में होंगे शामिल

एवियन, 16 जून . अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए फ्रांस पहुंचे हुए हैं. फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और उनकी पत्नी ब्रिगिट ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का एवियन में स्वागत किया. पश्चिम एशिया में हाल के समय से जारी तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ने सहयोगी देशों … Read more

कर्नाटक लोकायुक्त ने आय से अधिक संपत्ति के मामलों में अधिकारियों के ठिकानों पर छापेमारी की

बेंगलुरु, 16 जून . कर्नाटक लोकायुक्त ने मंगलवार को राज्य भर में कई जगहों पर एक साथ छापेमारी की. इन छापों में उन कई मौजूदा और रिटायर्ड सरकारी अधिकारियों को निशाना बनाया गया, जिन पर ज्ञात आय के स्रोतों से कहीं ज्यादा संपत्ति जमा करने का आरोप है. बेंगलुरु में लोकायुक्त अधिकारियों ने कर्नाटक हाउसिंग … Read more

पीएम मोदी को स्लोवाकिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिलने पर नेताओं ने जताया गर्व, कहा- यह 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान

नई दिल्ली, 16 जून . प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्लोवाकिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किए जाने पर देशभर के नेताओं ने इसे भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा और 140 करोड़ भारतीयों का प्रतीक बताया है. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि स्लोवाकिया ने प्रधानमंत्री मोदी को अपना सर्वोच्च सम्मान दिया है और … Read more

टीएमसी नेता कीर्ति आजाद ने बागी सांसदों को बताया ‘गद्दार’, कहा-एनसीपीआई गैरमान्यता प्राप्त पार्टी

नई दिल्ली, 16 जून . तृणमूल कांग्रेस (टीएसी) के सांसद कीर्ति आजाद ने मंगलवार को उन 20 बागी टीएमसी सांसदों पर तीखा हमला बोला, जो ‘नेशनलिस्ट सिटिज़न्स पार्टी ऑफ इंडिया’ (एनसीपीआई) में शामिल हो गए हैं. उन्होंने उन्हें “गद्दार” कहा और उस राजनीतिक दल की कानूनी स्थिति पर सवाल उठाए जिसमें वे शामिल हुए हैं. … Read more

देश को विश्व चैंपियन बनाने वाले खिलाड़ी महान होते हैं, क्लब फुटबॉल के स्टार नहीं: मेहताब हुसैन

कोलकाता, 16 जून . भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व खिलाड़ी मेहताब हुसैन ने कहा है कि फुटबॉल पहले के मुकाबले काफी बदल चुका है. छोटी टीमें अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं. ऐसे में फीफा विश्व कप 2026 का विजेता कौन होगा, इसके बारे में कुछ भी नहीं कहा जा सकता है. साथ ही उन्होंने कहा … Read more

भारत में 5जी सब्सक्राइबर्स की संख्या 2031 तक 1.1 अरब पहुंचने का अनुमान: रिपोर्ट

नई दिल्ली, 16 जून . भारत में 5जी सब्सक्राइबर्स की संख्या 2031 तक 1.1 अरब पहुंचने का अनुमान है और इस दौरान कुल सब्सक्रिप्शन में 5जी की हिस्सेदारी बढ़कर करीब 81 प्रतिशत हो जाएगी. यह जानकारी मंगलवार को जारी रिपोर्ट में दी गई. एरिक्सन की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में 5जी को अपनाने की रफ्तार … Read more

कुणाल घोष पर अंडा फेंकने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया

कोलकाता, 16 जून . तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता और विधायक कुणाल घोष पर अंडे फेंकने की घटना में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. कोलकाता के कालीघाट पुलिस थाने में इस मामले में नामजद एफआईआर दर्ज की गई है. पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 189(2), 190, 125(ए), 115(2) और 133 … Read more

प्राकृतिक गैस के भंडार में गिरावट और एलएनजी निर्यात में वृद्धि के चलते कीमतों में हुआ उल्लेखनीय सुधार: रिपोर्ट

नई दिल्ली, 16 जून . एक रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2026 की शुरुआत में भारी गिरावट के बाद प्राकृतिक गैस (नेचुरल गैस) की कीमतों में अब उल्लेखनीय सुधार हुआ है. इन्वेंट्री (भंडार) में कमी, निर्यात गतिविधियों में बढ़ोतरी और मौसमी बिजली मांग बढ़ने के कारण बाजार में मजबूती लौट रही है. ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल … Read more

ट्विशा शर्मा मामला : कोर्ट ने गिरिबाला सिंह और समर्थ की न्यायिक हिरासत 30 जून तक बढ़ाई

भोपाल, 16 जून . भोपाल की एक जिला अदालत ने मंगलवार को रिटायर्ड जिला जज गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह की न्यायिक हिरासत 30 जून तक बढ़ा दी. यह मामला पूर्व मॉडल और एक्टर ट्विशा शर्मा की मौत से जुड़ा है, जिनकी संदिग्ध हालात में हुई मौत की जांच सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन … Read more

ईआईएल में एसोसिएट इंजीनियर के 41 पदों पर आवेदन शुरू, 30 जून अंतिम तिथि

नई दिल्ली, 16 जून . इंजीनियर इंडिया लिमिटेड (ईआईएल) ने निश्चित अवधि के आधार पर एसोसिएट इंजीनियर के विभिन्न 41 पदों पर भर्ती के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके वैकेंसी की घोषणा की है. ईआईएल की ओर से जारी 41 रिक्तियों में एसोसिएट इंजीनियर ग्रेड II (प्रोसेस) के 5, एसोसिएट … Read more

सोहा अली खान ने बेटी को दिया बचपन का सबसे प्यारा खिलौना, बोलीं- ‘वही खुशी देना चाहती हूं, जो मुझे मिली थी’

मुंबई, 16 जून . बचपन की यादें अक्सर किसी खास जगह, व्यक्ति या चीजों से जुड़ी होती हैं. कई बार एक मामूली सा खिलौना भी बच्चों की दुनिया का सबसे जरूरी हिस्सा बन जाता है. अभिनेत्री सोहा अली खान के पास भी ऐसा ही एक खिलौना था, जिससे उनकी बचपन की यादें जुड़ी हुई है. … Read more

राज्यसभा चुनाव: झारखंड में एनडीए के विधायक 18 जून तक एक साथ रहेंगे, इंडिया गठबंधन करेगा मॉक पोल

रांची, 16 जून . झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए 18 जून को होने वाले मतदान से पहले सियासी तापमान लगातार बढ़ रहा है. दो सीटों पर तीन उम्मीदवारों के मैदान में उतरने से मुकाबला रोमांचक हो गया है. संख्या बल अपने पक्ष में होने के दावों के बीच सत्ता पक्ष और विपक्ष … Read more

जी-7 से इतर ब्राजील के राष्ट्रपति लूला ने मैक्रों से की मुलाकात, रक्षा सहयोग और समुद्री विकास कार्यक्रम पर हुई चर्चा

एवियन, 16 जून . ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा जी-7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए फ्रांस पहुंचे हैं. जी-7 शिखर सम्मेलन से इतर लूला ने सोमवार को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात की. राष्ट्रपति लूला ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी साझा किया और मैक्रों के निमंत्रण के लिए … Read more

ईरान से समझौते की खबरों के बीच इराकी पीएम को व्हाइट हाउस का न्योता, क्या है वजह?

वाशिंगटन, 16 जून . ईरान के साथ संघर्ष को विराम देने को लेकर इ-हस्ताक्षर हो गए हैं. 19 जून को जिनेवा में इस पर मुहर लगेगी. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पीस डील की जानकारी दी थी. इसके कुछ घंटों बाद ही इराक को व्हाइट हाउस ने अपने यहां आने का न्योता दिया गया. यूएस-इराक … Read more

केरल : पूर्व महिला डीजीपी श्रीलेखा ने शेन निगम की फिल्मों पर साधा निशाना, अपनी कहानियों की नकल का आरोप लगाया

तिरुवनंतपुरम, 16 जून . केरल की पहली महिला डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) और अब भाजपा पार्षद आर. श्रीलेखा ने आरोप लगाया है कि मलयालम एक्टर शेन निगम की फिल्मों ‘दृढ़म’ और ‘भूतकालम’ की कहानियां उनके काम से कॉपी की गई थीं. रिटायरमेंट के बाद, वह भाजपा में शामिल हो गईं और पिछले साल तिरुवनंतपुरम … Read more

सरकार ने नए सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम को क्यों किया सस्पेंड?

नई दिल्ली, 16 जून . सरकार ने हाल ही में शुरू किए गए ‘सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम’ (सीबीएस) यानी देशव्यापी आपात सार्वजनिक चेतावनी नेटवर्क को अस्थायी रूप से रोक दिया है. मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, यह कदम देर रात भेजे गए एक गलत अलर्ट के बाद उठाया गया, जिससे सिस्टम की विश्वसनीयता को लेकर सवाल खड़े … Read more

मसूरी के होमस्टे में नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, जांच में जुटी पुलिस

मसूरी, 16 जून . दिल्ली के एक नवविवाहित जोड़े के लिए छुट्टी मनाने की योजना एक त्रासदी में तब्दील हो गई, जब मसूरी के एक होमस्टे के कमरे में पत्नी संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गई. इस मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है. पुलिस ने घटनास्थल से सबूत जुटा लिए हैं, शव … Read more

अदाणी के नवी मुंबई और गुवाहाटी एयरपोर्ट को मिला वैश्विक सम्मान, खूबसूरत डिजाइन और टिकाऊ विकास के लिए मिली पहचान

मुंबई, 16 जून . अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (एएएचएल) ने वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बनाई है. कंपनी के दो एयरपोर्ट्स को प्रतिष्ठित ‘प्रिक्स वर्साय वर्ल्ड्स मोस्ट ब्यूटीफुल एयरपोर्ट्स लिस्ट 2026’ में शामिल किया गया है. यह उपलब्धि दर्शाती है कि कंपनी विश्वस्तरीय विमानन अवसंरचना विकसित करने पर जोर दे रही है, जो आर्थिक … Read more