मिस्र दौरे पर पहुंचे पीयूष गोयल, द्विपक्षीय व्यापार और निवेश साझेदारी को देंगे नई गति

नई दिल्ली, 14 नवंबर . केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल दो दिवसीय आधिकारिक दौरे पर मिस्र पहुंच गए हैं. 15-16 नवंबर तक चलने वाले इस दौरे का उद्देश्य भारत और मिस्र के बीच व्यापार, निवेश, औद्योगिक सहयोग और कारोबारी संबंधों को नई मजबूती देना है. दौरे के दौरान गोयल भारत-मिस्र संयुक्त व्यापार समिति … Read more

इटली के एलेट्रा 2.0 प्रोजेक्ट में भारत करेगा 70 लाख यूरो से ज्यादा का निवेश: डॉ. जितेंद्र सिंह

नई दिल्ली, 14 नवंबर . केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने शनिवार को घोषणा की कि भारत इटली की एलेट्रा 2.0 परियोजना में सह-भागीदार के रूप में 70 लाख यूरो (7 मिलियन यूरो) से अधिक का निवेश करेगा. यह निवेश वर्ष 2026-27 से शुरू होने वाले अगले पांच … Read more

सरकार ने नेपाल के जनकपुर धाम को अयोध्या से जोड़ने वाली साप्ताहिक ट्रेन को मंजूरी दी

नई दिल्ली, 14 नवंबर . सरकार ने शनिवार को नेपाल के जनकपुर धाम और उत्तर प्रदेश के अयोध्या के बीच एक नई साप्ताहिक ट्रेन सेवा शुरू करने की घोषणा की. यह सेवा रामायण परंपरा से गहराई से जुड़े दो स्थानों (माता सीता की जन्मस्थली माने जाने वाले जनकपुर धाम और प्रभु श्री राम की जन्मस्थली … Read more

भारत अपने नागरिकों को दुनिया में सबसे कम कीमतों पर ईंधन उपलब्ध करा रहा है: हरदीप पुरी

नई दिल्ली, 14 नवंबर . केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार को कहा कि भारत आज भी अपने नागरिकों को दुनिया में सबसे कम कीमतों पर ईंधन उपलब्ध करा रहा है. उन्होंने कहा कि हाल के वर्षों में वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव और आपूर्ति श्रृंखला में व्यवधान के बावजूद केंद्र सरकार … Read more

24 घंटे बाद सिर्फ माफी काफी नहीं, जवाबदेही भी तय होनी चाहिए : माइक्रोसॉफ्ट आउटेज पर साइबर विशेषज्ञ पवन दुग्गल

नई दिल्ली, 14 नवंबर . माइक्रोसॉफ्ट की वैश्विक सेवाओं में आई 24 घंटे से अधिक की बड़ी बाधा पर साइबर विशेषज्ञ डॉ. पवन दुग्गल ने शनिवार को गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि यह घटना केवल एक तकनीकी गड़बड़ी नहीं मानी जा सकती और इसके लिए व्यापक जांच तथा जवाबदेही तय किए जाने की जरूरत … Read more

माइक्रोसॉफ्ट आउटेज: 24 घंटे से ज्यादा चली बाधा के बाद आउटलुक, टीम्स और कोपायलट सहित सभी सेवाएं फिर से शुरू

नई दिल्ली, 14 नवंबर . टेक दिग्गज माइक्रोसॉफ्ट ने शनिवार को पुष्टि की कि उसकी सभी उपभोक्ता और एंटरप्राइज सेवाएं पूरी तरह बहाल कर दी गई हैं. कंपनी के सर्विस स्टेटस पेज पर “सभी उत्पाद चालू स्थिति में हैं” संदेश जारी किया गया, जिससे संकेत मिला कि 24 घंटे से अधिक समय तक चली वैश्विक … Read more

3.4 मिलियन डॉलर के साइबर फ्रॉड नुकसान की रिपोर्ट गलत, सिस्टम पूरी तरह सुरक्षित : यस बैंक

नई दिल्ली, 14 नवंबर . यस बैंक ने उस रिपोर्ट का खंडन किया है जिसमें दावा किया गया था कि सरकारी खातों से जुड़े एक साइबर फ्रॉड में उसे लगभग 3.4 मिलियन डॉलर का नुकसान हुआ है. बैंक ने स्पष्ट किया है कि उसके सिस्टम पूरी तरह सुरक्षित हैं और उसे कोई वित्तीय नुकसान नहीं … Read more

भारत चालू वित्त वर्ष में 1 ट्रिलियन डॉलर के निर्यात लक्ष्य को हासिल करने की राह परः पीयूष गोयल

नई दिल्ली, 14 नवंबर . भारत चालू वित्त वर्ष में 1 ट्रिलियन डॉलर के निर्यात लक्ष्य को हासिल करने की राह पर है. पहले सात महीनों (अक्टूबर तक) में निर्यात 570 अरब डॉलर तक पहुंच गया है, जो कि एक अभूतपूर्व उपलब्धि है. यह जानकारी वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने दी है. उन्होंने … Read more

एस्ट्रोटॉक ऐप एप्पल ऐप स्टोर पर उपलब्ध नहीं, कंपनी रिस्टोर करने के लिए कर रही काम

नई दिल्ली, 14 नवंबर . ज्योतिष और आध्यात्मिक कल्याण प्लेटफॉर्म ‘एस्ट्रोटॉक’ का आईओएस एप्लिकेशन फिलहाल एप्पल के ऐप स्टोर पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध नहीं है. कंपनी का कहना है कि वह इसे फिर से उपलब्ध कराने के लिए काम कर रही है, लेकिन उसने ऐप के न होने का कारण नहीं बताया है. प्लेटफॉर्म … Read more

एआई टूल से साइबर हमलों का खतरा बढ़ा: एफबीआई

वाशिंगटन, 14 नवंबर . साइबर क्रिमिनल्स क्या एआई का इस्तेमाल दुनिया में खौफ पैदा करने के लिए कर रहे हैं? क्या कुछ घंटों के भीतर ही दहशत फैलाई जा सकती है? कुछ ऐसे ही सवालों को लेकर फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (एफबीआई) ने चेतावनी जारी की है. एजेंसी के मुताबिक साइबर अपराधी दुनिया भर के … Read more

भारत में ऑटो सेक्टर की रिकॉर्ड बिक्री, अक्टूबर में पहली बार 5 लाख के पार पहुंची कार-एसयूवी बिक्री

नई दिल्ली, 13 नवंबर . भारत के ऑटोमोबाइल सेक्टर ने अक्टूबर में शानदार प्रदर्शन किया. देश में कार और एसयूवी समेत यात्री वाहनों की बिक्री अक्टूबर में पहली बार 5 लाख यूनिट के आंकड़े को पार कर गई. सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (एसआईएएम) की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, अक्टूबर में … Read more

सरकार ने दूसरी तिमाही में 1.24 लाख से अधिक टेलीकॉम संसाधनों के खिलाफ की कार्रवाई, 374 सेंडर्स को किया ब्लैकलिस्ट

नई दिल्ली, 13 नवंबर . ट्राई यानी टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (टीआरएआई) ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही यानी जुलाई-सितंबर तिमाही के दौरान बिना मांगे भेजे जाने वाले कमर्शियल संदेशों (यूसीसी) को लेकर 1.24 लाख से अधिक टेलीकॉम संसाधनों के खिलाफ कार्रवाई की और 374 सेंडर्स को ब्लैकलिस्ट कर दिया. शुक्रवार को जारी … Read more

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 2.49 अरब डॉलर बढ़कर 719.5 अरब डॉलर पर पहुंचा, गोल्ड रिजर्व भी बढ़ा

मुंबई, 13 नवंबर . भारत का विदेशी मुद्रा भंडार (फॉरेक्स रिजर्व) 6 नवंबर को समाप्त सप्ताह में 2.49 अरब डॉलर बढ़कर 719.547 अरब डॉलर पहुंच गया. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई. विदेशी मुद्रा भंडार में यह बढ़ोतरी लगातार कई सप्ताह की गिरावट के बाद … Read more

भारत और इटली 2027 में एआई, स्वच्छ ऊर्जा और जैव प्रौद्योगिकी पर शुरू करेंगे संयुक्त शोध कार्यक्रम

नई दिल्ली, 13 नवंबर . भारत और इटली के बीच विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही साझेदारी को और मजबूत किया जाएगा. दोनों देश संयुक्त अनुसंधान और नवाचार से जुड़ी पहलों को आगे बढ़ाने पर सहमत हुए हैं. शुक्रवार को जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई. … Read more

भारत की बिजली उत्पादन क्षमता बढ़कर 560 गीगावाट पहुंची, 55 प्रतिशत हिस्सेदारी गैर-जीवाश्म ईंधन स्रोतों की

नई दिल्ली, 13 नवंबर . भारत की कुल स्थापित बिजली उत्पादन क्षमता अक्टूबर 2026 में बढ़कर करीब 560 गीगावाट पहुंच गई है, जो 2014 में दर्ज 249 गीगावाट की क्षमता के मुकाबले दोगुने से भी अधिक है. खास बात यह है कि देश की कुल बिजली उत्पादन क्षमता में गैर-जीवाश्म ईंधन स्रोतों की हिस्सेदारी बढ़कर … Read more

माइक्रोसॉफ्ट ने ईमेल टाइमआउट विंडो को 48 घंटे तक बढ़ाया, भारत में आउटलुक यूजर्स को मिलने लगे ईमेल

नई दिल्ली, 13 नवंबर . माइक्रोसॉफ्ट की सेवाओं (जिनमें टीम्स और कोपायलट शामिल हैं) में लगभग 16 घंटे तक आई रुकावट के बाद शुक्रवार शाम से भारत में यूजर्स को माइक्रोसॉफ्ट आउटलुक के जरिए ईमेल मिलने शुरू हो गए हैं, हालांकि यह प्रक्रिया अभी धीमी है. टेक दिग्गज ने बताया है कि रिकवरी का काम … Read more

वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही में केपीआई ग्रीन एनर्जी के मुनाफे में 24 प्रतिशत की आई गिरावट

मुंबई, 13 नवंबर . भारतीय अक्षय ऊर्जा कंपनी केपीआई ग्रीन एनर्जी लिमिटेड के चालू वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में शुद्ध मुनाफे में 24 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है. सूरत मुख्यालय वाली कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि वित्त वर्ष 2026-27 की जुलाई-सितंबर तिमाही में उसका समेकित शुद्ध मुनाफा … Read more

महंगाई को काबू करने में पारंपरिक मौद्रिक नीति की घट रही क्षमता, राजकोषीय नीतियों का बढ़ा महत्व : सीईए नागेश्वरन

नई दिल्ली, 13 नवंबर . मुख्य आर्थिक सलाहकार वी. अनंत नागेश्वरन ने शुक्रवार को कहा कि दुनिया में आपूर्ति-पक्ष में रुकावटें आने की संभावना लगातार बढ़ रही है. इससे महंगाई से निपटने के लिए ब्याज दरों में बदलाव जैसे पारंपरिक मौद्रिक नीति के उपाय अपनी प्रभावशीलता खो सकते हैं. राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित 9वें वार्षिक … Read more

एक्सप्लेनर: आरबीआई के नए घरेलू मनी ट्रांसफर नियम; बिना बैंक खाते के भेज पाएंगे 50,000 रुपए

नई दिल्ली, 13 नवंबर . भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने घरेलू मनी ट्रांसफर से जुड़े नियमों को एकीकृत किया है. इसके तहत कोई भी व्यक्ति किसी भी बैंक शाखा में जाकर नकद के रूप में 50,000 रुपए तक की राशि किसी दूसरे व्यक्ति के बैंक खाते में नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड्स ट्रांसफर (एनईएफटी) प्रणाली के जरिए … Read more

नवंबर की दूसरी छमाही में चीनी बिक्री का कोटा 13 लाख मीट्रिक टन तय, सरकार ने जारी किए निर्देश

नई दिल्ली, 13 नवंबर . केंद्र सरकार के खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग ने नवंबर की दूसरी छमाही के लिए घरेलू बाजार में चीनी बिक्री का कोटा 13 लाख मीट्रिक टन तय किया है. विभाग ने शुक्रवार को जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी. सरकार ने चीनी मिलों को नवंबर महीने में 30 … Read more

यात्रा पूरी होने से पहले ‘टिप’ मांगने पर ओला पर 10 लाख रुपए का जुर्माना, सीसीपीए ने प्रैक्टिस बंद करने का दिया आदेश

नई दिल्ली, 13 नवंबर . केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने कैब सेवा देने वाले प्लेटफॉर्म ओला का संचालन करने वाली एएनआई टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड पर 10 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है. यह कार्रवाई यात्रियों से यात्रा पूरी होने से पहले ‘टिप’ या ‘ऐड-ऑन’ के नाम पर अतिरिक्त भुगतान मांगने को लेकर की गई … Read more

दिवाली पर मुंबई में प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन 4 साल के सबसे उच्चतम स्तर 3,683 पर पहुंचा: रिपोर्ट

नई दिल्ली, 13 नवंबर . शुक्रवार को जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई में इस साल दिवाली के 11 दिनों के दौरान कुल 3,683 प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन हुए, जो पिछले साल की समान अवधि में दर्ज 3,668 रजिस्ट्रेशन से 0.4 प्रतिशत अधिक है. नाइट फ्रैंक की रिपोर्ट के अनुसार, इस दौरान संपत्ति रजिस्ट्रेशन से सरकार को … Read more

माइक्रोसॉफ्ट आउटेज पर विमान कंपनियों ने ग्राहकों को किया सतर्क, कहा-ईमेल में हो सकती है देरी

नई दिल्ली, 13 नवंबर . माइक्रोसॉफ्ट आउटेज को लेकर शुक्रवार को भारतीय एयरलाइन कंपनियों ने ग्राहकों को सतर्क करते हुए कहा कि इससे ईमेल के जरिए मिलने वाली सपोर्ट सर्विसेज प्रभावित हो सकती हैं. हालांकि, संचार के अन्य माध्यम सुचारु रूप से कार्य कर रहे हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इंडिगो ने कहा कि … Read more

केंद्र सरकार कैब रेंटल के नियमों में करने जा रही बड़ा बदलाव, ग्राहकों को मिलेंगे ज्यादा विकल्प

नई दिल्ली, 13 नवंबर . केंद्र सरकार ने देश में कैब रेंटल के नियमों में बदलाव करने का प्रस्ताव दिया है. इससे कैब रेंटल बिजनेस को खोलना और ऑपरेट करना आसान हो जाएगा. साथ ही, ग्राहकों की सुरक्षा में भी इजाफा होगा. यह जानकारी एक आधिकारिक बयान में दी गई. कैब रेंटल के लिए सड़क … Read more

आउटेज पर माइक्रोसॉफ्ट, सुधार के बाद भी उम्मीद के मुताबिक नहीं काम कर रहा सिस्टम

नई दिल्ली, 13 नवंबर . अमेरिकी टेक्नोलॉजी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने शुक्रवार को आउटेज पर बयान जारी कर कहा कि कमियों में सुधरा करने के बाद भी सिस्टम उम्मीद के मुताबिक काम नहीं कर रहा है. वैश्विक स्तर पर माइक्रोसॉफ्ट 365 की सेवाएं बंद होने से करोड़ों यूजर्स प्रभावित हुए हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’पर एक … Read more

भारत और इटली वैज्ञानिक अनुसंधान एवं नवाचार के क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग करेंगे मजबूत

नई दिल्ली, 13 नवंबर . भारत और इटली मिलकर वैज्ञानिक सहयोग के जरिए संबंधों को मजबूत बनाने, आपसी समझ को बढ़ावा देने और सतत आर्थिक एवं सामाजिक विकास में योगदान देंगे. यह जानकारी शुक्रवार को जारी एक आधिकारिक बयान में दी गई. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह और इटली गणराज्य … Read more

भारत समेत दुनिया भर में ठप पड़ीं माइक्रोसॉफ्ट की सेवाएं, आउटलुक और टीम्स इस्तेमाल नहीं कर पाए यूजर्स

नई दिल्ली, 13 नवंबर . भारत समेत दुनिया भर में माइक्रोसॉफ्ट की सेवाएं ठप पड़ गई, जिसके कारण यूजर्स आउटलुक और टीम्स जैसे प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल नहीं कर पाए. यूजर्स को इन प्लेटफॉर्म्स में भारी आउटेज का सामना करना पड़ा है. आउटेज-ट्रैकिंग वेबसाइट ‘डाउनडिटेक्टर डॉट कॉम’ पर आउटलुक से जुड़ी समस्याओं की 1 लाख से … Read more

भारत में स्कोप 3 उत्सर्जन रिपोर्टिंग से 9 करोड़ से अधिक एमएसएमई के बाहर होने का खतरा: स्टडी

नई दिल्ली, 12 नवंबर . भारत में भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के बिजनेस रिस्पॉन्सिबिलिटी एंड सस्टेनेबिलिटी रिपोर्टिंग (बीआरएसआर) कोर फ्रेमवर्क के तहत स्कोप 3 उत्सर्जन रिपोर्टिंग की आवश्यकताओं को आगे बढ़ाए जाने से 9 करोड़ से अधिक सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को अनुपालन संबंधी गंभीर चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता … Read more

भारत अगले दो साल में स्वदेशी यात्री विमान करेगा विकसित: राममोहन नायडू

विशाखापत्तनम, 12 नवंबर . केंद्रीय नागर विमानन मंत्री राममोहन नायडू ने गुरुवार को सीआईआई पार्टनरशिप समिट में कहा कि भारत का लक्ष्य अगले दो वर्षों के भीतर अपना यात्री विमान विकसित करना है. इसका उद्देश्य घरेलू एयरोस्पेस विनिर्माण क्षमताओं को मजबूत करना और विदेशी विमान निर्माताओं पर निर्भरता कम करना है. नायडू ने कहा कि … Read more

देश में मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने पर सरकार का फोकस, पीएलआई योजना में बदलाव की तैयारी

नई दिल्ली, 12 नवंबर . नीति आयोग विभिन्न मंत्रालयों के साथ उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन (पीएलआई) योजनाओं को और मजबूत करने के लिए बातचीत कर रहा है, जिससे इन योजनाओं के तहत कुछ क्षेत्रों में मौजूद कमियों को दूर किया जा सके. यह जानकारी नीति आयोग के सीईओ अनुराग जैन ने गुरुवार को दी. इसका … Read more

आंध्र प्रदेश में 800 करोड़ रुपए का निवेश करेगा एस्ट्रोबेस, रॉकेट टेस्टिंग सुविधा का होगा विस्तार

विशाखापत्तनम, 12 नवंबर . एस्ट्रोबेस स्पेस टेक्नोलॉजीज ने गुरुवार को आंध्र प्रदेश में 800 करोड़ रुपए के निवेश की घोषणा की. इस निवेश का उद्देश्य कंपनी के रॉकेट टेस्टिंग और लॉन्च व्हीकल डेवलपमेंट इंफ्रास्ट्रक्चर का बड़े पैमाने पर विस्तार करना है. यह कदम भारत के निजी अंतरिक्ष परिवहन इकोसिस्टम को मजबूत करने की दिशा में … Read more

पीयूष गोयल भारत मंडपम में 45वें इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर का करेंगे उद्घाटन

नई दिल्ली, 12 नवंबर . केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल शुक्रवार को यहां भारत मंडपम में भारत व्यापार संवर्धन संगठन (आईटीपीओ) द्वारा आयोजित 45वें इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर (आईआईटीएफ) 2026 का उद्घाटन करेंगे. यह जानकारी गुरुवार को एक आधिकारिक बयान में दी गई. 14 से 27 नवंबर तक आयोजित होने वाले इस मेले … Read more

एआई-सक्षम इंटेलिजेंस सैटेलाइट के लिए 64 करोड़ की डील, एस्ट्रोम के साथ सरकार का अब हुआ बड़ा समझौता

नई दिल्ली, 12 नवंबर . टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट बोर्ड (टीडीबी) ने बेंगलुरु स्थित एस्ट्रोम टेक्नोलॉजीज के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं. इसके तहत, राष्ट्रीय सुरक्षा कार्यों के लिए स्वदेशी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) युक्त इलेक्ट्रॉनिक इंटेलिजेंस सैटेलाइट कॉन्स्टेलेशन (उपग्रह समूह) विकसित करने के लिए 64.05 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता दी जाएगी. गुरुवार को जारी … Read more

वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच निवेश के लिए भारत एक सुरक्षित गंतव्य: पीयूष गोयल

नई दिल्ली, 12 नवंबर . केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को वैश्विक कंपनियों से भारत में निवेश करने की अपील करते हुए कहा कि दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था में विनिर्माण और प्रौद्योगिकी से जुड़ी गतिविधियां स्थापित करें. विशाखापत्तनम में आयोजित सीआईआई पार्टनरशिप समिट 2026 को संबोधित करते … Read more

कोलकाता-मुंबई फ्लाइट से जुड़ी झूठी धमकी देने का आरोप, एयर इंडिया का यात्री गिरफ्तार

कोलकाता, 12 नवंबर . कोलकाता से मुंबई जाने वाली एयर इंडिया की एक उड़ान को लेकर दी गई फर्जी हाइजैक की धमकी के मामले में एक यात्री को पकड़ा गया और उसे एयरपोर्ट पुलिस के हवाले कर दिया गया. एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अनुसार, यह कार्रवाई बुधवार को एयर इंडिया की फ्लाइट एआई 2772 … Read more

भारत की जीडीपी के तीसरी तिमाही में 7.7 प्रतिशत और पूरे वित्त वर्ष 27 में 7.4 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान: बोफा

नई दिल्ली, 12 नवंबर . भारत का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वित्त वर्ष 27 की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर अवधि) में सालाना आधार पर 7.7 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान है. इस दौरान सकल मूल्य संवर्धित (जीवीए) 8.1 प्रतिशत की दर से बढ़ सकता है. यह जानकारी बोफा (बैंक ऑफ अमेरिका) ग्लोबल रिसर्च की … Read more

किआ इंडिया आंध्र प्रदेश में 2 अरब डॉलर करेगी निवेश; करीब 12 हजार नई नौकरियों के मिलेंगे अवसर

विशाखापत्तनम, 12 नवंबर . किआ इंडिया 2 अरब डॉलर के निवेश से आंध्र प्रदेश में नया मैन्युफैक्चरिंग प्लांट स्थापित करेगी. इससे देश में करीब 12,000 नई नौकरियों के अवसर पैदा होंगे. यह बयान गुरुवार को किआ इंडिया के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी ग्वांगगु ली ने दिया. यहां सीआईआई पार्टनरशिप समिट में बोलते हुए, … Read more

अदाणी ग्रुप की कच्छ कॉपर ने चिली के प्रमुख तांबा क्षेत्र में खोज के लिए कोडेल्को के साथ साझेदारी की

अहमदाबाद, 12 नवंबर . अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (एईएल) के पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी कच्छ कॉपर लिमिटेड (केसीएल) और चिली की कोडेल्को ने गुरुवार को उत्तरी चिली के एंटोफगास्टा क्षेत्र के कैलामा कॉपर बेल्ट में स्थित कबुरकाला परियोजना में रणनीतिक अन्वेषण साझेदारी का ऐलान किया. दोनों कंपनियों के बीच यह साझेदारी महत्वपूर्ण खनिजों के क्षेत्र में … Read more

अदाणी ग्रुप की कच्छ कॉपर ग्लोबल ‘वेरामार्क एश्योरेंस सर्टिफिकेशन’ प्राप्त करने वाली पहली भारतीय तांबा उत्पादक कंपनी बनी

अहमदाबाद, 11 नवंबर . अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (एईएल) के पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी कच्छ कॉपर लिमिटेड (केसीएल) देश की पहली ऐसी तांबा उत्पादक कंपनी बन गई है, जिसे ‘वेरामार्क एश्योरेंस सर्टिफिकेशन’ मिला है. इसे पहले ‘कॉपर मार्क’ के रूप में भी जाना जाता है. यह जिम्मेदार कॉपर उत्पादन के लिए विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त … Read more

जितेंद्र सिंह तीन दिवसीय यात्रा पर इटली रवाना, भारतीय प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व

नई दिल्ली, 11 नवंबर . केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह यूरोप के साथ भारत के वैज्ञानिक जुड़ाव को बढ़ाने और अनुसंधान, नवाचार और उभरती प्रौद्योगिकियों में सहयोग का विस्तार करने के लिए बुधवार को इटली की तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर रवाना हुए. भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व … Read more

कैबिनेट ने स्टैंड-अप इंडिया योजना को 2031 तक बढ़ाया, 2.5 लाख अतिरिक्त उद्यमियों को मिलेगा लाभ

नई दिल्ली, 11 नवंबर . केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को स्टैंड-अप इंडिया योजना को अगले पांच वर्षों के लिए यानी 31 मार्च, 2031 तक जारी रखने की मंजूरी दे दी. इसके लिए 4,111 करोड़ रुपए का ऋण गारंटी कोष बनाया गया है. इस योजना का उद्देश्य महिलाओं, अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) के … Read more

कैबिनेट ने माइक्रो यूनिट्स के लिए क्रेडिट गारंटी फंड जारी रखने की मंजूरी दी; 5,000 करोड़ रुपए होंगे खर्च

नई दिल्ली, 11 नवंबर . केंद्र सरकार ने बुधवार को 5,000 करोड़ रुपए के फंड के साथ माइक्रो यूनिट्स के लिए क्रेडिट गारंटी फंड (सीजीएफएमयू) को अगले पांच साल तक जारी रखने की मंजूरी दे दी, जिससे यह योजना अब 31 दिसंबर, 2031 तक जारी रहेगी. यह योजना युवा और महत्वाकांक्षी उद्यमियों को अपना कारोबार … Read more

क्वालकॉम ने भारत में छंटनी शुरू की; करीब 1,000 कर्मचारियों पर होगा असर

नई दिल्ली, 11 नवंबर . अमेरिकी टेक्नोलॉजी कंपनी क्वालकॉम ने वैश्विक स्तर पर कर्मचारियों की संख्या में कटौती के अपने व्यापक कार्यक्रम के तहत भारत में भी कर्मचारियों की छंटनी शुरू कर दी है. रिपोर्ट्स के अनुसार, इस प्रक्रिया से करीब 1,000 कर्मचारी प्रभावित हो सकते हैं, जो देश में कंपनी के कुल कर्मचारियों का … Read more

सरकार ने लिथियम-आयन ब्लैक मास सहित बैटरी स्क्रैप के निर्यात पर लगाई रोक

नई दिल्ली, 11 नवंबर . सरकार ने प्राथमिक सेल, प्राथमिक बैटरी और इलेक्ट्रिक एक्यूमुलेटर के कचरे एवं स्क्रैप के निर्यात पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है. इसमें लिथियम-आयन बैटरी का ब्लैक मास भी शामिल है. वाणिज्य मंत्रालय के तहत आने वाले विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने एक अधिसूचना में कहा कि उसने संबंधित … Read more

शोध के नतीजों और तकनीकी नवाचारों को सरल भाषा में बताया जाना चाहिए: डॉ. जितेंद्र सिंह

नई दिल्ली, 10 नवंबर . विज्ञान और प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह ने मंगलवार को ‘अर्थ सिस्टम साइंसेज काउंसिल’ (ईएसएससी) की दूसरी आम बैठक की अध्यक्षता की. उन्होंने वैज्ञानिक उपलब्धियों को नागरिकों तक अधिक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का आह्वान किया और इस बात पर जोर दिया कि शोध … Read more

व्हाट्सएप की बड़ी योजना: एआई, डिजिटल पेमेंट और बेहतर मैसेजिंग की तैयारी

नई दिल्ली, 10 नवंबर . व्हाट्सएप अपनी सेवाओं को मैसेजिंग से आगे बढ़ाने की तैयारी कर रहा है. व्हाट्सएप के नए ग्लोबल हेड कुणाल शाह, जिन्होंने जून 2026 में यह जिम्मेदारी संभाली थी, ने मंगलवार को बताया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिजिटल पेमेंट और बेहतर कम्युनिकेशन फीचर्स उनकी तीन मुख्य प्राथमिकताएं हैं. शाह ने पहले चार … Read more

तेलंगाना सरकार ऑटोमोबाइल और ईवी क्षेत्रों के लिए एक गंतव्य बनने हेतु कार्ययोजना तैयार करेगी

हैदराबाद, 10 नवंबर . तेलंगाना सरकार राज्य को ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) क्षेत्रों के लिए देश के एक प्रमुख निवेश गंतव्य के रूप में स्थापित करने के लिए एक रणनीतिक कार्य योजना तैयार कर रही है. इसका मुख्य उद्देश्य राज्य में बड़े पैमाने पर निवेश आकर्षित करना है. राज्य का लक्ष्य अगले महीने होने … Read more

एफपीआई की दलाल स्ट्रीट पर दमदार वापसी; नवंबर में अब तक 53,739 करोड़ रुपए किए निवेश

मुंबई, 10 नवंबर . विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (एफपीआई) नवंबर में भारतीय शेयर बाजार में शुद्ध खरीदार बनकर लौटे हैं. उन्होंने महीने के पहले नौ दिनों में 53,739 करोड़ रुपए का निवेश किया है. इससे पहले लगातार दो महीनों तक वे शुद्ध विक्रेता बने हुए थे. एफपीआई की इस खरीदारी की वजह भारतीय बाजारों के प्रति … Read more

कारोबार जगत को यूपीआई एमडीआर शुल्क पर स्पष्टता का इंतजार, दीपावली के बाद होना था लागू

नई दिल्ली, 10 नवंबर . व्यापारी चुनिंदा पर्सन से मर्चेंट (पी2एम) यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) लेनदेन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) शुल्क लागू करने को लेकर भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) की संशोधित तारीख का इंतजार कर रहे हैं. एनपीसीआई ने त्योहारी सीजन के दौरान लेनदेन की अतिरिक्त लागत से बचाने के लिए एमडीआर शुल्क … Read more

पीयूष गोयल की मिस्र यात्रा से व्यापार और निवेश संबंधों को मिलेगी मजबूती : इंडस्ट्री

नई दिल्ली, 10 नवंबर . केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल की आगामी मिस्र यात्रा से भारत और मिस्र के बीच द्विपक्षीय व्यापार एवं निवेश संबंधों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है. इस यात्रा पर उनके साथ उच्चस्तरीय कारोबारी प्रतिनिधिमंडल भी जाएगा. यह बयान इंडस्ट्री ने मंगलवार को दिया. फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गेनाइजेशन्स … Read more

ईपीएफओ की सीबीटी बैठक अगले हफ्ते होगी, न्यूनतम पेंशन बढ़ाकर 3,000 रुपए करने पर हो सकती है चर्चा

नई दिल्ली, 10 नवंबर . कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) की 240वीं केंद्रीय न्यासी बोर्ड (सीबीटी) की बैठक 19 नवंबर को राष्ट्रीय राजधानी में होने जा रही है. इसमें सरकार कर्मचारी पेंशन योजना (ईपीएस) के तहत न्यूनतम मासिक पेंशन को 1,000 रुपए से बढ़ाकर 3,000 रुपए करने पर विचार कर सकती है. यह बैठक पहले … Read more

कोचीन शिपयार्ड का दूसरी तिमाही में मुनाफा 50 प्रतिशत घटा, जहाज निर्माण कारोबार घाटे में आया

मुंबई, 10 नवंबर . सरकारी क्षेत्र की जहाज निर्माता कंपनी कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड ने मंगलवार को वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) के नतीजे जारी किए. इस दौरान कंपनी के मुनाफे में 50 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई. इसकी वजह कंपनी के जहाज निर्माण कारोबार का कमजोरी प्रदर्शन करना है. हालांकि, इस दौरान … Read more

एमआरएफ का दूसरी तिमाही में मुनाफा 28 प्रतिशत घटकर 369 करोड़ रुपए रहा; आय 8,500 करोड़ रुपए के पार

मुंबई, 10 नवंबर . देश की दिग्गज टायर कंपनी एमआरएफ लिमिटेड ने मंगलवार को वित्त वर्ष 27 की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) के नतीजे जारी किए. इस दौरान कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 27.8 प्रतिशत कम होकर 369 करोड़ रुपए हो गया है, जो कि पिछले साल की समान अवधि 512 करोड़ रुपए था. एक्सचेंज … Read more

पीयूष गोयल ने स्कोडा के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक, घरेलू स्तर पर मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने पर रहा फोकस

नई दिल्ली, 10 नवंबर . केंद्रीय वाणिज्य और औद्योगिक मंत्री पीयूष गोयल ने स्कोडा ऑटो वोक्सवैगन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारियों के साथ बैठक की और इस दौरान घरेलू स्तर पर ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने, इलेक्ट्रिक वाहन उत्पादन का विस्तार करने और निर्यात को बढ़ाने पर चर्चा की गई. इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कंपनी के प्रबंधक … Read more

टाटा आईफोन पार्ट्स फैक्ट्री में 3 कर्मचारियों की मौत पर एप्पल ने शुरू की जांच

चेन्नई, 10 नवंबर . दक्षिण भारत में मौजूद आईफोन के पार्ट्स बनाने वाली टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स की फैक्ट्री में रखरखाव संबंधी कार्य के दौरान तीन कर्मचारियों की मौत के बाद एप्पल हादसे की जांच कर रहा है. यह जानकारी रिपोर्ट्स में दी गई. यह हादसा तमिलनाडु में टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स की सुविधा में एक एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट … Read more

एआई ट्रेड कमजोर पड़ने और सीईओ की जांच से एनवीडिया की चमक फीकी, मार्केटकैप 1.57 ट्रिलियन डॉलर घटा

नई दिल्ली, 10 नवंबर . अमेरिकी चिप कंपनी एनवीडिया का बाजार पूंजीकरण अपने 52 हफ्तों के उच्चतम स्तर से करीब 26 प्रतिशत या 1.57 ट्रिलियन डॉलर घट गया है. इसकी वजह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) को लेकर निवेशकों की चिंताएं और चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर (सीईओ) जेनसेन हुआंग की जांच होना है. एनडीटीवी प्रॉफिट की एक रिपोर्ट … Read more

केंद्रीय मंत्री मांडविया ने शासन में अनुसंधान, बौद्धिक विमर्श और संवेदनशीलता पर तीन प्रकाशनों का किया विमोचन

नई दिल्ली, 9 नवंबर . केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने सोमवार को कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के 74वें स्थापना दिवस के अवसर पर अनुसंधान, बौद्धिक विमर्श और शासन में संवेदनशीलता को रेखांकित करने वाले तीन प्रकाशनों का विमोचन किया. इन प्रकाशनों को पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा अकादमी (पीडीयूएनएएसएस) ने प्रकाशित किया … Read more

एआई शेयरों में गिरावट के बीच जेफरीज का भारत पर भरोसा बढ़ा, कोरिया-ताइवान के लिए घटाया आवंटन

नई दिल्ली, 9 नवंबर . ग्लोबल निवेश फर्म जेफरीज ने एआई शेयरों में गिरावट के बीच अपने ‘एशिया-पैसिफिक (एक्स: जापान) रिलेटिव-रिटर्न पोर्टफोलियो’ में भारत के लिए आवंटन बढ़ा दिया है. साथ ही, दक्षिण कोरिया और ताइवान के लिए आवंटन में कटौती की है. जेफरीज के इक्विटी स्ट्रैटेजी के ग्लोबल हेड क्रिस्टोफर वुड की रिपोर्ट में … Read more

भारत में नई एनर्जी स्टोरेज स्कीम के जरिए आ सकता है 10 अरब डॉलर का निवेश : रिपोर्ट

नई दिल्ली, 9 नवंबर . केंद्र सरकार की ओर से देश में अगले पांच वर्षों में 92 गीगावाट की एनर्जी स्टोरेज क्षमता विकसित करने के लिए शुरू की गई 1.5 अरब डॉलर की योजना से भारत की रिन्यूएबल एनर्जी की तरफ यात्रा को और गति मिलेगी. साथ ही, ऊर्जा सुरक्षा भी बढ़ेगी. यह जानकारी एक … Read more

एनवीडिया का बोर्ड निदेशकों के जरिए जेनसेन हुआंग को बिना किसी आपराधिक निष्कर्ष के भी पद से कर सकता है बर्खास्त : रिपोर्ट

नई दिल्ली, 9 नवंबर . एनवीडिया के बोर्ड के पास निदेशकों के बहुमत वोट के जरिए कंपनी के संस्थापक और सीईओ जेनसेन हुआंग को किसी आपराधिक निष्कर्ष के बिना पद से हटाने की शक्ति है. हालांकि, इसके लिए शेयरधारकों की अनुमति की आवश्यकता भी होगी. यह जानकारी सोमवार को जारी रिपोर्ट में दी गई. एनडीटीवी … Read more

अक्टूबर में लार्जकैप शेयरों ने छोटे-मझोले स्टॉक्स से बेहतर प्रदर्शन किया, आईटी सेक्टर रहा सबसे आगे

नई दिल्ली, 9 नवंबर . नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के प्रमुख इंडेक्स में अक्टूबर में निफ्टी एकमात्र ऐसा सूचकांक रहा, जिसने सकारात्मक रिटर्न दिया. इसमें 1.91 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई, जबकि व्यापक बाजार के अन्य सेगमेंट विशेषकर माइक्रोकैप और स्मॉलकैप गिरावट के साथ बंद हुए. यह जानकारी सोमवार को जारी रिपोर्ट में दी … Read more

एलएंडटी को नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन के विस्तार के लिए 2,500 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला

नई दिल्ली, 9 नवंबर . देश की निर्माण एवं इंजीनियरिंग क्षेत्र की दिग्गज कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) ने सोमवार को ऐलान किया कि उसके हेवी सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर कारोबार को नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड से नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन के विस्तार परियोजना के लिए 2,500 करोड़ रुपए का एक ऑर्डर मिला है. एलएंडटी … Read more

कैट 13 नवंबर को करेगा राष्ट्रीय बैठक, शहरों के बाहर विरोध-प्रदर्शन के लिए निर्धारित स्थल बनाने की मांग

नई दिल्ली, 9 नवंबर . कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) 13 नवंबर को राष्ट्रीय राजधानी में देशभर के वरिष्ठ व्यापारिक नेताओं की राष्ट्रीय बैठक आयोजित करेगा. इसमें विरोध-प्रदर्शनों और आंदोलनों के कारण कारोबार में होने वाली बाधाओं से व्यापारियों को बचाने और उनकी आजीविका की सुरक्षा के लिए एक समन्वित रणनीति तैयार करने पर … Read more

कर्नाटक में ई20 पेट्रोल में केवल 19.9 प्रतिशत इथेनॉल, ओएमसी ने दावे को फिर किया खारिज

नई दिल्ली, 9 नवंबर . कर्नाटक में पेट्रोल में ज्यादा इथेनॉल मिलाने के आरोपों के बीच सरकारी तेल कंपनियों ने सोमवार को एक बार फिर ई20 पेट्रोल की गुणवत्ता को सही बताया. भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) सहित तेल कंपनियों ने ग्राहकों की मौजूदगी में की गई जांच का हवाला दिया, जिसमें पेट्रोल के सैंपल … Read more

सकारात्मक वैश्विक संकेतों का असर, निफ्टी और सेंसेक्स बढ़त के साथ खुले

मुंबई, 9 नवंबर . सकारात्मक वैश्विक संकेतों और फाइनेंशियल तथा बैंकिंग स्टॉक्स में बढ़त को देखते हुए सोमवार को इंडियन इक्विटी बेंचमार्क हरे निशान में खुले. सेंसेक्स 327.89 पॉइंट्स या 0.4 प्रतिशत बढ़कर 81,327.29 पर खुला, जबकि निफ्टी 90 पॉइंट्स या 0.36 प्रतिशत बढ़कर 25,076.40 पर खुला. सेक्टर के हिसाब से, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 25/50 … Read more

बाजार में उतार-चढ़ाव के दौर में कैसे करें निवेश? समझिए इक्विटी, गोल्ड, डेट और प्रॉपर्टी में कैसे बनाए सही संतुलन

नई दिल्ली, 8 नवंबर . शेयर बाजार में तेज उतार-चढ़ाव, वैश्विक तनाव, ब्याज दरों में बदलाव और आर्थिक अनिश्चितता के बीच निवेशकों के सामने सबसे बड़ा सवाल यह होता है कि अपने निवेश को कैसे सुरक्षित रखा जाए. विशेषज्ञों का मानना है कि अस्थिर बाजार में किसी एक एसेट पर निर्भर रहने के बजाय इक्विटी, … Read more

सोने-चांदी का आउटलुक: अगले हफ्ते महंगाई के आंकड़े और भू-राजनीतिक तनाव तय करेंगे कीमती धातुओं की दिशा

मुंबई, 8 नवंबर . आने वाले सप्ताह में सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है. निवेशकों की नजर भू-राजनीतिक घटनाक्रम, कच्चे तेल की कीमतों और प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं से जारी होने वाले महंगाई के महत्वपूर्ण आंकड़ों पर रहेगी. अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के साथ-साथ वैश्विक ब्याज दरों की आगे … Read more

डेबिट कार्ड के साथ मिलता है 2 लाख रुपए तक का मुफ्त बीमा! क्या आपको इसकी जानकारी है?

नई दिल्ली, 8 नवंबर . क्या आप जानते हैं कि आपके डेबिट कार्ड के साथ एक मुफ्त बीमा कवर भी मिल सकता है? भारत के अधिकांश बैंक अपने ग्राहकों को डेबिट कार्ड के साथ व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा (पर्सनल एक्सीडेंट इंश्योरेंस) या दुर्घटना मृत्यु बीमा का लाभ देते हैं. कई मामलों में यह कवर 50,000 रुपए … Read more

सोना या चांदी, 1 लाख रुपए के निवेश पर 1, 3 और 5 साल में किसने दिया ज्यादा रिटर्न? जानिए पूरा हिसाब

नई दिल्ली, 8 नवंबर . भारतीय परिवारों में सोना और चांदी लंबे समय से निवेश और संपत्ति सुरक्षित रखने के प्रमुख साधन रहे हैं. हालांकि पिछले कुछ वर्षों के आंकड़े बताते हैं कि दोनों धातुओं का प्रदर्शन अलग-अलग रहा है. जहां हाल के वर्षों में चांदी ने तेज रफ्तार दिखाई है, वहीं लंबी अवधि में … Read more

एनवीडिया के सीईओ की बेटी मैडिसन हुआंग ने दक्षिण कोरिया का प्रस्तावित दौरा किया रद्द

सियोल, 8 नवंबर . दिग्गज अमेरिकी कंपनी एनवीडिया के वरिष्ठ निदेशक और कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जेनसन हुआंग की बेटी मैडिसन हुआंग का दक्षिण कोरिया का प्रस्तावित दौरा अचानक रद्द हो गया है. यह जानकारी सूत्रों ने दी. मैडिसन हुआंग रविवार को दक्षिण कोरिया पहुंचने वाली थी. उन्हें सोमवार और मंगलवार को सियोल … Read more

मिराए एसेट सिक्योरिटीज में 39,000 लोगों की निजी जानकारी लीक, प्लेटफॉर्म और इंटरनल सिस्टम को बनाया निशाना

सियोल, 8 नवंबर . दक्षिण कोरिया की प्रमुख ब्रोकरेज कंपनी मिराए एसेट सिक्योरिटीज कंपनी के लगभग 39,000 ग्राहकों और कर्मचारियों की निजी जानकारी लीक हो गई है. यह जानकारी कंपनी की ओर से दी गई. योनहाप समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, मिराए एसेट सिक्योरिटीज ने बताया कि लगभग 3,800 ग्राहकों के अकाउंट नंबर और … Read more

एआई शेयरों में बिकवाली से विदेशी निवेशकों के बीच भारत बना पहली पंसद; करीब 46,000 करोड़ रुपए किए निवेश

मुंबई, 8 नवंबर . वैश्विक स्तर पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) शेयरों में बिकवाली के बीच भारतीय शेयर बाजार विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) की पहली पंसद बन गया है और नवंबर में अब तक उन्होंने कुल 45,970 करोड़ रुपए का इक्विटी में निवेश किया है. एफपीआई की ओर से लगातार फाइनेंशियल, आईटी, ऑटोमोबाइल और टेलीकॉम शेयरों … Read more

आईएफएफआई गोवा 2026 में स्टार्टअप्स के लिए बड़ा मौका, सरकार ने वेवएक्स स्टार्टअप पवेलियन के लिए आमंत्रित किए आवेदन

नई दिल्ली, 7 नवंबर . सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म और उससे जुड़ी प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में काम कर रहे स्टार्टअप्स से आईएफएफआई गोवा 2026 के दौरान आयोजित होने वाले वेवएक्स स्टार्टअप पवेलियन में भाग लेने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. शनिवार को एक आधिकारिक बयान में इसकी जानकारी दी गई. मंत्रालय ने … Read more

एसबीआई ने टेक्सास में खोली पहली एसबीआईसी बैंक शाखा, अमेरिका में बढ़ाई अपनी मौजूदगी

नई दिल्ली, 7 नवंबर . भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने अमेरिका में अपनी उपस्थिति का विस्तार करते हुए टेक्सास के नॉर्थ डलास स्थित फ्रिस्को में अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी एसबीआईसी बैंक की नई शाखा का उद्घाटन किया है. बैंक के अनुसार, यह कैलिफोर्निया के … Read more

नतीजों में एलआईसी का प्रदर्शन काफी मजबूत, आईडीबीआई बैंक विनिवेश से बैंकएश्योरेंस कारोबार पर नहीं पड़ेगा बड़ा असर: एलआईसी सीईओ

नई दिल्ली, 7 नवंबर . भारत के सबसे बड़ी सरकारी जीवन बीमा और निवेश कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (एमडी व सीईओ) आर. दोराईस्वामी ने शनिवार को कहा कि वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही और पहली छमाही में एलआईसी का प्रदर्शन काफी मजबूत रहा है. उन्होंने … Read more

कच्चे तेल में 12 प्रतिशत से ज्यादा गिरावट के बीच चमका सोना, अगस्त के बाद आई सबसे बड़ी साप्ताहिक तेजी

नई दिल्ली, 7 नवंबर . कच्चे तेल की कीमतों में अप्रैल 2020 के बाद की सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट और वैश्विक बाजारों में बढ़ती अनिश्चितताओं के बीच सोने ने अगस्त के बाद अपनी सबसे मजबूत साप्ताहिक बढ़त दर्ज की है. सप्ताह के दौरान सोने की कीमतों में लगभग 4.5 प्रतिशत का उछाल आया, जबकि कच्चे … Read more

कर्नाटक ई20 विवाद : केंद्र ने ज्यादा इथेनॉल मिलावट के दावे को किया खारिज, जांच के तरीके पर उठाए सवाल

नई दिल्ली, 7 नवंबर . केंद्र सरकार ने शनिवार को कर्नाटक के कुछ पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल में तय सीमा से ज्यादा इथेनॉल मिलाने के दावों को खारिज कर दिया. केंद्र ने राज्य द्वारा अपनाई गई सैंपलिंग और जांच की प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए और कहा कि देशव्यापी गुणवत्ता निगरानी के तहत राज्य में … Read more

विदेशी निवेशकों की खरीदारी से बाजार में ऐतिहासिक रैली, सेंसेक्स-निफ्टी ने दर्ज की एक साल की सबसे बड़ी साप्ताहिक बढ़त

मुंबई, 7 नवंबर . विदेशी निवेशकों की जोरदार खरीदारी, मजबूत घरेलू आर्थिक संकेतकों और वैश्विक स्तर पर अनुकूल माहौल के चलते भारतीय शेयर बाजार ने इस सप्ताह एक साल से अधिक समय की अपनी सबसे मजबूत तेजी दर्ज की. सप्ताह के दौरान प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी दोनों 8 प्रतिशत से अधिक उछले और निवेशकों … Read more

भारत की केमिकल और पेट्रोकेमिकल इंडस्ट्री 2030 तक 300 अरब डॉलर और 2040 तक 1 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: सरकार

नई दिल्ली, 7 नवंबर . भारत का रसायन और पेट्रोकेमिकल उद्योग, जिसका वर्तमान आकार लगभग 220 अरब डॉलर है, वर्ष 2030 तक 300 अरब डॉलर और 2040 तक 1 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकता है. सरकार द्वारा शनिवार को जारी एक फैक्टशीट के अनुसार, भारत वैश्विक रसायन उद्योग में लगातार अपनी स्थिति मजबूत कर रहा … Read more

ई20 पेट्रोल विवाद पर बीपीसीएल और एचपीसीएल ने जारी किया स्पष्टीकरण, कहा- कर्नाटक में 26-31 प्रतिशत एथेनॉल मिश्रण के दावे भ्रामक

नई दिल्ली, 7 नवंबर . ई20 पेट्रोल की गुणवत्ता को लेकर कर्नाटक में उठे सवालों के बीच सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) ने स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा है कि कुछ पेट्रोल पंपों पर ई20 पेट्रोल में 26 से 31 प्रतिशत एथेनॉल मिश्रण … Read more

एआई की दौड़ के बीच भारत ने दिखाई मजबूती, निवेश और विकास के नए अवसर उभर रहे हैं: एचएसबीसी के अर्थशास्त्री

नई दिल्ली, 7 नवंबर . वैश्विक स्तर पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) को लेकर बढ़ती निवेश होड़ और ऊर्जा कीमतों में उतार-चढ़ाव के बावजूद भारत ने उल्लेखनीय आर्थिक मजबूती दिखाई है. एचएसबीसी ग्लोबल इन्वेस्टमेंट रिसर्च की एक नई रिपोर्ट के अनुसार, भारत की कहानी एआई के कारण पीछे छूटने की नहीं, बल्कि लचीलेपन, अवसरों और निरंतर … Read more

विदेशी निवेशकों की दमदार वापसी, एक हफ्ते में भारतीय शेयर बाजार में लगाए 45,960 करोड़ रुपए

मुंबई, 7 नवंबर . इस सप्ताह भारतीय शेयर बाजार में निवेशकों की भूमिकाओं में बड़ा उलटफेर देखने को मिला. विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने लगातार पांचों कारोबारी सत्रों में खरीदारी करते हुए कुल 45,960 करोड़ रुपए का निवेश किया, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशक (डीआईआई) मुनाफावसूली के चलते पूरे सप्ताह शुद्ध विक्रेता बने रहे. बजाज ब्रोकिंग … Read more

ट्राई ने टेलीकॉम सेक्टर में इंटरकनेक्शन फ्रेमवर्क को मजबूत करने के लिए नए नियम जारी किए, 2027 से होंगे लागू

मुंबई, 6 नवंबर . भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने टेलीकॉम सेक्टर में इंटरकनेक्शन फ्रेमवर्क को मजबूत करने के लिए शुक्रवार को ‘इंटरकनेक्ट समझौतों का रजिस्टर (चौथा संशोधन) विनियमन, 2026’ जारी कर दिया है. ये नए नियम 1 जनवरी, 2027 से प्रभावी होंगे. संचार मंत्रालय की ओर से जारी बयान में बताया गया कि टेलीकॉम … Read more

ईसीएमएस के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी, 7,500 करोड़ रुपए से अधिक का निवेश

नई दिल्ली, 6 नवंबर . आईटी सचिव एस. कृष्णन ने शुक्रवार को बताया कि केंद्र सरकार ने ‘इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट्स मैन्युफैक्चरिंग स्कीम’ (ईसीएमएस) के तहत 12 नए आवेदनों को मंजूरी दी है. इनमें 7,500 करोड़ रुपए से अधिक का निवेश प्रस्तावित है. इस कदम से घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण को बढ़ावा मिलेगा और भारत के कंपोनेंट इकोसिस्टम … Read more

टेस्ला टेक्सास स्थित गीगाफैक्ट्री में साइबरट्रक का उत्पादन कम करेगी ताकि साइबरकैब का उत्पादन बढ़ाया जा सके: एलन मस्क

नई दिल्ली, 6 नवंबर . अमेरिकी इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी टेस्ला अपनी स्वायत्त (ऑटोनॉमस) परिवहन रणनीति को तेजी से आगे बढ़ाते हुए 2027 के मध्य से टेक्सास में गीगाफैक्ट्री में साइबरट्रक का उत्पादन कम करना शुरू करेगी. कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एलन मस्क ने कहा कि यह कदम साइबरकैब के उत्पादन के लिए … Read more

धनतेरस पर देश में 1 लाख करोड़ रुपए से अधिक का कारोबार होने का अनुमान: कैट

नई दिल्ली, 6 नवंबर . देशभर में शुक्रवार को धनतेरस के मौके पर 1 लाख करोड़ रुपए से अधिक का कारोबार होने की उम्मीद है. इसमें अकेले सोने और चांदी की बिक्री 60,000 करोड़ रुपए से अधिक रहने का अनुमान है. यह जानकारी कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने दी. कैट ने कहा कि … Read more

टेंपल एक फिटनेस ट्रैकर डिवाइस, डॉक्टर के सवाल उठाने पर बोले दीपिंदर गोयल

नई दिल्ली, 6 नवंबर . वियरएबल डिवाइस टेंपल पर डॉक्टरों द्वारा सवाल उठाने पर स्टार्टअप के संस्थापक और इटरनल के पूर्व सीईओ दीपिंदर गोयल ने शुक्रवार को कहा कि यह एक फिटनेस ट्रैकर और वेलनेस डिवाइस है और यूजर्स के लिए प्रोडक्ट उपलब्ध होने पर वैज्ञानिक सत्यापन और स्वतंत्र अध्ययन को साझा किया जाएगा. सोशल … Read more

केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने एनएफडीबी से एक सक्रिय विकास संस्थान के रूप में भूमिका को मजबूत करने का आह्वान किया

नई दिल्ली, 6 नवंबर . केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ने 2019-20 में 141.64 लाख टन से बढ़कर 197.75 लाख टन हुए मछली उत्पादन की सराहना की. शुक्रवार को जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, उन्होंने उत्पादन और उत्पादकता को और बढ़ाने पर जोर दिया, साथ ही कहा कि नेशनल फिशरीज डेवलपमेंट बोर्ड (एनएफडीबी) के … Read more

स्बर अपने 185वें स्थापना दिवस पर 12 नवंबर को आयोजित करेगा ‘इन्वेस्टर डे’, पेश करेगा नई 2027-29 रणनीति

नई दिल्ली, 6 नवंबर . रूस के प्रमुख बैंकिंग और प्रौद्योगिकी समूह स्बर 12 नवंबर 2026 को अपने 185वें स्थापना दिवस के अवसर पर ‘इन्वेस्टर डे’ आयोजित करेगा. इस कार्यक्रम में बैंक 2024-2026 की मौजूदा रणनीति के परिणामों की समीक्षा करेगा और 2027-2029 की नई तीन वर्षीय रणनीति पेश करेगा. स्बरबैंक के अनुसार, 2024-2026 की … Read more

धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने वालों की मौज, गोल्ड-सिल्वर के दाम 4,500 रुपए तक गिरे

नई दिल्ली, 6 नवंबर . धनतेरस के मौके पर सोना-चांदी खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों के लिए राहत भरी खबर है. आज के दिन घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों बाजारों में कीमती धातुओं की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है. पिछले कुछ दिनों से सोने-चांदी में तेज उतार-चढ़ाव बना हुआ था, लेकिन हफ्ते के … Read more

एआई रेगुलेशन के डर से ग्लोबल मार्केट में गिरावट, एशिया में टेक शेयर धड़ाम

नई दिल्ली, 6 नवंबर . एआई के कड़े नियमन के डर और एआई से जुड़े खर्चों में संभावित कमी की आशंका से शुक्रवार को एशियाई बाजारों में भारी गिरावट आई. वॉल स्ट्रीट में भारी नुकसान के बाद टेक्नोलॉजी शेयरों में तेज बिकवाली शुरू हो गई. दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 8 प्रतिशत से ज्यादा गिर … Read more

अक्टूबर में भारत में ऑटो रिटेल बिक्री 31.72 लाख यूनिट के पार, ईवी बिक्री ने बनाया नया रिकॉर्ड

नई दिल्ली, 6 नवंबर . भारत के ऑटोमोबाइल क्षेत्र ने अक्टूबर 2026 में मजबूत प्रदर्शन दर्ज किया. फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) ने शुक्रवार को कहा कि देशभर में कुल वाहन खुदरा बिक्री 31,72,466 यूनिट रही, जो सितंबर की तुलना में 25.05 प्रतिशत अधिक रही, हालांकि अक्टूबर 2025 के मुकाबले 23.80 प्रतिशत कम दर्ज … Read more

आधार ऑफलाइन वेरिफिकेशन को मिली रफ्तार, यूआईडीएआई से जुड़ीं 300 संस्थाएं, 7.5 करोड़ बार डाउनलोड हुआ आधार ऐप

नई दिल्ली, 5 नवंबर . सरकार ने गुरुवार को बताया कि जनवरी में अपनी शुरुआत के बाद से, भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने 300 ऐसी संस्थाओं (ओवीएसई) को अपने साथ जोड़ा है जो ऑफलाइन सत्यापन (वेरिफिकेशन) की सुविधा देती हैं. इससे नागरिकों के बीच आधार के इस्तेमाल को और बढ़ावा मिला है. इलेक्ट्रॉनिक्स और … Read more

बीआरई समिट एवं एक्सपो 2026 ने वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा शक्ति के रूप में भारत की स्थिति को किया मजबूत : प्रल्हाद जोशी

नई दिल्ली, 5 नवंबर . केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने गुरुवार को कहा कि बीआरई समिट एवं एक्सपो 2026 ने वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में भारत की स्थिति को एक प्रमुख शक्ति के रूप में और मजबूत किया है. भारत को स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में अपने महत्वाकांक्षी लक्ष्यों और उपलब्धियों … Read more

6जी तकनीक 2040 तक वैश्विक अर्थव्यवस्था में 1.24 ट्रिलियन डॉलर का योगदान कर सकती है: उद्योग जगत

नई दिल्ली, 5 नवंबर . छठी पीढ़ी की मोबाइल संचार तकनीक यानी 6जी वर्ष 2040 तक वैश्विक अर्थव्यवस्था में 1.24 ट्रिलियन डॉलर का अतिरिक्त योगदान कर सकती है. हालांकि यदि सरकारें पर्याप्त स्पेक्ट्रम उपलब्ध नहीं कराती हैं तो इस संभावित आर्थिक लाभ का बड़ा हिस्सा जोखिम में पड़ सकता है. यह जानकारी गुरुवार को उद्योग … Read more

अदाणी पोर्ट्स का अंतरराष्ट्रीय विस्तार, यूरोपीय कंपनी इवोस का 2.56 अरब यूरो में किया अधिग्रहण

अहमदाबाद, 5 नवंबर . अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (एपीएसईजेड) ने गुरुवार को यूरोप की दूसरी सबसे बड़ी स्वतंत्र लिक्विड स्टोरेज ऑपरेटर इवोस बी.वी का ऑल-कैश डील में 2.56 अरब यूरो की एंटरप्राइस वैल्यू पर अधिग्रहण किया. इस समझौते के तहत, एपीएसईजेड, इग्निओ इंफ्रास्ट्रक्चर पार्टनर्स से इवोस में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण … Read more

भारत में वेयरहाउसिंग लीजिंग 2026 की तीसरी तिमाही के दौरान 12 प्रतिशत बढ़ी : रिपोर्ट

मुंबई, 5 नवंबर . भारत के वेयरहाउसिंग सेक्टर में 2026 की तीसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में एक बार फिर तेजी देखने को मिली. देश के आठ प्रमुख बाजारों में वेयरहाउसिंग स्पेस की लीजिंग गतिविधि सालाना आधार पर 12 प्रतिशत बढ़कर 1.91 करोड़ वर्ग फुट हो गई. इस वृद्धि की प्रमुख वजह विनिर्माण कंपनियों और थर्ड पार्टी … Read more

सेमीकॉन 2.0 के तहत नीति से क्रियान्वयन की ओर बढ़ा भारत, 12 सेमीकंडक्टर परियोजनाओं को मिली मंजूरी: सरकार

नई दिल्ली, 5 नवंबर . भारत का सेमीकंडक्टर उद्योग अब नीतिगत घोषणाओं के चरण से आगे बढ़कर वास्तविक क्रियान्वयन और इकोसिस्टम निर्माण के दौर में प्रवेश कर चुका है. इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) के अतिरिक्त सचिव और इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन (आीएसएम) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अमितेश कुमार सिन्हा ने कहा कि देश … Read more