झारखंड : धनबाद में तेज धमाके के साथ फिर धंसी भूमि, चार मकान प्रभावित, दो पूरी तरह जमींदोज

धनबाद, 20 सितंबर . झारखंड के धनबाद जिले के कोयलांचल में भू-धंसान की घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. रविवार को लोयाबाद थाना क्षेत्र के सात नंबर मुस्लिम मोहल्ले में तेज आवाज के साथ अचानक जमीन धंस गई. इसकी चपेट में चार मकान आ गए, जिनमें से दो पूरी तरह जमींदोज … Read more

तमिलनाडु के 15 जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान, चेन्नई में शाम को हल्की बारिश की संभावना

चेन्नई, 20 सितंबर . क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने चेन्नई और कांचीपुरम, चेंगलपट्टू और तिरुवल्लूर जिलों सहित तमिलनाडु के कई हिस्सों में रविवार को बारिश होने की संभावना जताई है. आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्र से लेकर मन्नार की खाड़ी तक फैला हुआ एक उत्तर-दक्षिण निम्न दबाव क्षेत्र, जो समुद्र तल से लगभग 0.9 किलोमीटर … Read more

बंगाल के झारग्राम में फुटबॉल मैच के दौरान बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत, 22 लोग घायल

कोलकाता, 19 सितंबर . पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम जिले में एक फुटबॉल टूर्नामेंट के दौरान बारिश के तूफान के समय एक पेड़ के नीचे शरण लिए हुए फुटबॉल खिलाड़ियों और दर्शकों के एक समूह पर बिजली गिरने से कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और 22 अन्य घायल हो गए. यह घटना … Read more

सिक्किम: भूस्खलन और बाढ़ के खतरे के बीच ग्यालशिंग में 161 लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया

गंगटोक, 16 सितंबर . सिक्किम के ग्यालशिंग जिले में लगातार बारिश, बाढ़ और नए भूस्खलन के कारण खतरे वाले इलाकों से कम से कम 161 लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है. रिम्बी में, भूस्खलन और बाढ़ से बस्तियों को खतरा बढ़ने के बाद एहतियात के तौर पर 28 परिवारों के 128 लोगों को … Read more

सिक्किम के ग्यालशिंग में भारी बारिश के कारण भूस्खलन, 128 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाना पड़ा

गंगटोक, 15 सितंबर . सिक्किम के ग्यालशिंग जिले के सिंगलिटम और रिम्बी में भारी बारिश के कारण जमीन खिसकने (लैंडस्लाइड) की घटनाएं बढ़ गई हैं. एहतियात के तौर पर, अधिकारियों को रिम्बी में जोखिम वाली जगहों से 28 घरों में रह रहे 128 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाना पड़ा है. सिक्किम राज्य आपदा … Read more

बिहार में 47.92 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित, कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर, जलस्तर में कमी से कटाव का खतरा

पटना, 12 सितंबर . बिहार में गंगा, गंडक, कोसी, बूढ़ी गंडक, पुनपुन और बागमती समेत कई नदियां अलग-अलग स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं. नदियों के जलस्तर में वृद्धि के कारण राज्य के 15 जिलों के 87 प्रखंडों की 575 ग्राम पंचायतों में करीब 47.92 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए … Read more

गंगा-यमुना के जलस्तर में गिरावट जारी, प्रयागराज में सभी तटबंध सुरक्षित

प्रयागराज/वाराणसी, 12 सितंबर . उत्तर प्रदेश में गंगा और यमुना के जलस्तर में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. प्रयागराज में शनिवार सुबह आठ बजे तक दोनों प्रमुख नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे बना रहा. प्रशासन ने जिले के सभी तटबंधों को सुरक्षित बताया है और नदियों के जलस्तर पर लगातार … Read more

बाराबंकी में घाघरा का तांडव: हेतमापुर गांव में देखते ही देखते बह गए आशियाने, युद्ध स्तर पर जिला प्रशासन कटान रोकने में जुटा

बाराबंकी, 12 सितंबर . उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में घाघरा नदी का जलस्तर भले ही थोड़ा कम हुआ हो, लेकिन खतरा अभी टला नहीं है. रामनगर तहसील क्षेत्र के हेतमापुर गांव में मुश्किलें और बढ़ती जा रही हैं. नदी की तेज धारा अब लोगों के आशियानों को एक-एक कर अपने आगोश में ले रही है. … Read more

बाराबंकी में बाढ़ और कटान का संकट गहराया, कई मकान सरयू नदी में समाए

बाराबंकी, 10 सितंबर . नेपाल से लगातार छोड़े जा रहे पानी के चलते उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में सरयू नदी का जलस्तर बढ़ गया है. इस वजह से बाराबंकी में बाढ़ और कटान का संकट लगातार गहराता जा रहा है. नदी खतरे के निशान से 49 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है. ग्रामीणों के मुताबिक रामनगर … Read more

पटना में गंगा में बाढ़ के बीच महात्मा गांधी सेतु के पास नाव पलटने से तीन लोग लापता

पटना, 8 सितंबर . बिहार के वैशाली जिले में महात्मा गांधी सेतु के पिलर नंबर 9 के पास बाढ़ के पानी में लगभग 10 यात्रियों को ले जा रही एक नाव के पलट जाने से कम से कम तीन लोग लापता हो गए. अधिकारियों ने बताया कि हादसे के बाद सात अन्य लोगों को सुरक्षित … Read more

केदार घाटी में लगातार बारिश से अलकनंदा-मंदाकिनी का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन अलर्ट

रुद्रप्रयाग, 6 सितंबर . केदार घाटी और जिले के ऊपरी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के कारण अलकनंदा और मंदाकिनी नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है. नदियों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग अलर्ट मोड पर है. प्रशासन की टीमें लगातार नदी के जलस्तर और मौसम … Read more

बिहार में बाढ़ का असर बढ़ा, 11 जिलों के 16.85 लाख लोग प्रभावित, राहत कार्य जारी

पटना, 6 सितंबर . बिहार में विभिन्न नदियों के जलस्तर में वृद्धि के कारण बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है. राज्य के 11 जिलों के 61 प्रखंडों में 300 ग्राम पंचायतों के अंतर्गत करीब 16.85 लाख आबादी बाढ़ से प्रभावित हुई है. प्रशासन की ओर से राहत एवं बचाव कार्य लगातार चलाए जा रहे … Read more

नेपाल आपदा से सुरक्षित लौटे हिमाचल के ज्ञान सिंह, बोले- बचना मुश्किल लग रहा था

मंडी, 4 सितंबर . नेपाल में आई भीषण आपदा के बीच पावर प्रोजेक्ट में फंसे हिमाचल प्रदेश के मंडी निवासी ज्ञान सिंह सुरक्षित अपने गांव लौट आए हैं. नेपाल सेना ने रेस्क्यू कर उन्हें सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया. ज्ञान सिंह ने बताया कि आपदा के दौरान वह अपने साथियों के साथ करीब दो दिन और … Read more

बिहार: औरंगाबाद में मिट्टी का मकान गिरने से 12 वर्षीय लड़की की मौत, 4 घायल

पटना, 4 सितंबर . बिहार के औरंगाबाद जिले में एक कच्चा मकान गिरने से 12 वर्षीय लड़की की मौत हो गई और उसके परिवार के चार सदस्य घायल हो गए. ओबरा पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिन्हुदी गांव में घटी इस घटना ने गांव में दहशत फैला दी, जब मदद के लिए चीख-पुकार और गुहार … Read more

बिहारः बाढ़ की चपेट में शादीपुर गांव, पीड़ितों ने कहा- घरों में भरा पानी, खाने-पीने की भी व्यवस्था नहीं

अरवल, 4 सितंबर . बिहार के अरवल जिले में पुनपुन नदी का जलस्तर बढ़ने से तीन ब्लॉक के गावों में पानी घुस गया है. शादीपुर सहित कई गांव पानी तरह से डूब गए हैं, सड़कों पर पानी भरा है, जिसकी वजह से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है. इतना ही नहीं, बंशी पुलिस स्टेशन … Read more

मध्‍य प्रदेश: चित्रकूट में उफान पर मंदाकिनी; 1,438 लोगों को सुरक्षित निकाला गया

सतना, 3 सितंबर . मध्य प्रदेश के सतना जिले के चित्रकूट में बाढ़ का पानी 50 से ज्यादा गांवों को प्रभावित कर रहा है, जिसके चलते कम से कम 1,438 लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है. जिला प्रशासन, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ दिन-रात राहत और बचाव कार्यों में लगे हुए हैं. सतना में भारी … Read more

पश्चिम बंगाल: मुर्शिदाबाद में भारी बारिश के कारण रेलवे लाइन पर भूस्खलन, यातायात प्रभावित

कोलकाता, 3 सितंबर . पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के फरक्का में गुरुवार को रेलवे लाइन पर भूस्खलन हुआ, जिसके बाद दार्जिलिंग मेल और कंचनकन्या एक्सप्रेस सहित उत्तर की ओर जाने वाली कई ट्रेनें बीच रास्ते में ही रोक दी गईं. पूर्वी रेलवे के अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी दी. आज सुबह तिलडांगा और … Read more

असम में नहीं थम रहा बाढ़ का कहर, 25 हजार से अधिक लोग प्रभावित

गुवाहाटी, 3 सितंबर . असम में बाढ़ से 25 हजार से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं. पश्चिम कार्बी आंगलोंग जिले में बाढ़ से एक महिला की मौत के साथ ही असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के नवीनतम आकलन के अनुसार मृतकों की संख्या 108 पहुंच गई है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने गुरुवार को बताया … Read more

गाजीपुर में डेंजर जोन पार गंगा; पोस्ता घाट पर खुला पड़ा फ्लोटिंग बैरियर, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

गाजीपुर, 3 सितंबर . गाजीपुर में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर चुका है. ऐसे संवेदनशील समय में लोगों की सुरक्षा के लिए लगाए गए फ्लोटिंग बैरियर की स्थिति प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है. पोस्ता घाट पर पिछले करीब एक सप्ताह से फ्लोटिंग बैरियर का एक सिरा खुला हुआ … Read more

दुर्गावती नदी का बढ़ा जलस्तर; मोहनिया शहर पर मंडराया बाढ़ का खतरा, प्रशासन अलर्ट

कैमूर, 2 सितंबर . बिहार के कैमूर जिले में लगातार हो रही बारिश और दुर्गावती जलाशय से पानी छोड़े जाने के बाद दुर्गावती नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है. नदी का पानी शहर की ओर बहने लगा है, जिससे मोहनिया और आसपास के इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है. स्थिति को … Read more