अल्जीरिया के जंगलों में लगी भीषण आग: 12 की मौत, गृहमंत्री ने लिया रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा

अल्जीयर्स, 27 अगस्त . अल्जीरिया के पूर्वोत्तर हिस्से में भीषण जंगल की आग ने तबाही मचा दी है. प्रशासन के अनुसार, आग की चपेट में आने से 12 लोगों की मौत हो गई. वहीं राष्ट्रपति अब्देलमजीद तेब्बौने के निर्देश पर गृह मंत्री सईद सयूद ने गुरुवार को बेजाया और फिर जिजेल प्रांत का दौरा किया. … Read more

ग्रीक द्वीप सलामिना के जंगल में आग लगने से दो लोगों की मौत, चार घायल

एथेंस, 16 अगस्त . ग्रीस के नेशनल ब्रॉडकास्टर ईआरटी ने फायर सर्विस के सूत्रों के हवाले से बताया कि रविवार को ग्रीस के सलामिना द्वीप पर जंगल की आग बुझाने के ऑपरेशन के दौरान दो शव मिले. जिन शवों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है, वे पेरिस्टेरिया के जंगली क्षेत्र में दोपहर के … Read more

बेल्जियम में भीषण जंगल की आग, करीब 3,000 हेक्टेयर क्षेत्र जला; कई जगह अब भी सक्रिय हैं हॉटस्पॉट

ब्रसेल्स, 16 अगस्त . बेल्जियम के हाई फेंस इलाके में लगी भीषण जंगल की आग ने रविवार सुबह तक करीब 3,000 हेक्टेयर क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया. यह देश के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी जंगल की आग बताई जा रही है. कई इलाकों में आग के हॉटस्पॉट अब भी सक्रिय … Read more

चीन में तूफान ‘डॉल्फिन’ का कहर: 10 लाख से ज्यादा लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए गए, ब्लू टाइफून वॉर्निंग जारी

बीजिंग, 10 अगस्त . चीन के पूर्वी हिस्सों में शक्तिशाली तूफान ‘डॉल्फिन’ ने भारी बारिश और बाढ़ का खतरा बढ़ा दिया है. चीनी मेट विभाग ने ब्लू टाइफून वॉर्निंग जारी कर दी है. मामले की गंभीरता को देखते हुए रविवार शाम तक 10 लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया. अधिकारियों को … Read more

अमेरिका के स्पोकेन में जंगल की आग हुई भयावह: जूझ रहे फायरफाइटर्स, हजारों घर छोड़ने को मजबूर

वाशिंगटन, 2 अगस्त . अमेरिका के वाशिंगटन की काउंटी स्पोकेन धू धू कर जल रही है. इसका दायरा बढ़ा है और ये 2,500 एकड़ क्षेत्र तक पहुंच गई है. जंगल से धुंए का गुबार उठता देखा जा रहा है. फायर फाइटर्स आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं और हजारों लोगों को इलाका छोड़ने की … Read more

ब्रिटेन: सफोक के जंगलों में लगी आग, न्यूक्लियर प्लांट भी करीब

लंदन, 30 जुलाई . यूरोप के कई जंगल धधक रहे हैं अब इस फेहरिस्त में ब्रिटेन भी आ गया है. यहां के सफोक तट पर स्थित डनविच हीथ के जंगलों में लगी भीषण आग के बाद अधिकारियों ने ‘मेजर इंसीडेंट’ घोषित कर दिया है. करीब 90 दमकलकर्मी आग को काबू करने की जद्दोजहद कर रहे … Read more

स्पेन के कास्टेलॉन में फिर धधके जंगल, 10 हजार हेक्टेयर राख

मैड्रिड/पेरिस, 29 जुलाई . यूरोप में जारी भीषण गर्मी के बीच स्पेन और फ्रांस के जंगलों में लगी आग ने एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है. स्पेन के कास्टेलॉन प्रांत के वैल डी’उइक्सो इलाके में लगी जंगल की आग पर काबू नहीं पाया जा सका है; करीब 10,000 हेक्टेयर क्षेत्र इसकी चपेट में आ … Read more