बांकीपुर उपचुनाव : प्रशांत किशोर की बढ़त बरकरार, जन सुराज कार्यालय में जश्न शुरू

पटना, 3 अगस्त . बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना सोमवार को पटना के एएन कॉलेज परिसर में जारी है. मतगणना के 15वें राउंड तक जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार प्रशांत किशोर ने अपनी बढ़त कायम रखी है. शुरुआती दौर में मिली बढ़त को उन्होंने अब तक बरकरार रखा है, हालांकि … Read more

केरल: मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन के हेलीकॉप्टर के इस्तेमाल पर राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने साधा निशाना

तिरुवनंतपुरम, 3 अगस्त . केरल के मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन की ओर से निजी यात्रा के लिए सरकारी हेलीकॉप्टर के कथित इस्तेमाल को लेकर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है. विपक्ष की ओर से उन पर निशाना साधा गया है जबकि सत्तारूढ़ पक्ष की ओर से इसे सामान्य यात्रा बताया गया है. जिस तरह से राजनीतिक … Read more

संसद में प्रदर्शन के दौरान पप्पू यादव भगवा कपड़ों पर बोले- इसमें अपमान की क्या बात है?

नई दिल्ली, 3 अगस्त . बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने सोमवार को संसद परिसर के अंदर एक विरोध-प्रदर्शन में अपनी भागीदारी का बचाव किया. उन्होंने उन आरोपों पर सवाल उठाए जिनमें कहा गया था कि अयोध्या में राम मंदिर के लिए मिले दान में कथित हेराफेरी को उजागर करने वाले एक … Read more

जम्मू-कश्मीर: सरकार ने अनंतनाग में धार्मिक स्थलों के संरक्षण और सुधार के लिए 10.95 करोड़ की मंजूरी दी

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कहा गया, “जम्मू-कश्मीर सरकार ने अनंतनाग में जरूरी धार्मिक जगहों के बचाव और अपग्रेडेशन के लिए 10.95 करोड़ रुपये के दो परियोजनाओं को मंजूरी दी है. जियारत शरीफ खिरम के रेस्टोरेशन और रिनोवेशन के लिए 5.03 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं, … Read more

बेटी की दूसरी बरसी से पहले आरजी कर दुष्कर्म पीड़िता की मां विधायक रत्ना देबनाथ सात दिन एकांतवास में रहेंगी

कोलकाता, 3 अगस्त . कोलकाता के सरकारी आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल में एक जूनियर डॉक्टर के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या की दूसरी बरसी 8 अगस्त हैं. ऐसे में पीड़िता की मां रत्ना देबनाथ ने अपनी बेटी के खोने का दुख जताने के लिए सात दिन तक अकेले रहने का फैसला किया है. … Read more

विपक्ष के सांसदों ने भाजपा पर जनता को मुद्दे से भटकाने का लगाया आरोप, कहा-सरकार लोगों को कर रही गुमराह

नई दिल्ली, 3 अगस्त . संसद के मानसून सत्र के दौरान सोमवार को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और समाजवादी पार्टी (एसपी) के नेताओं ने विदेशी अंशदान विनियमन अधिनियम (एफसीआरए) से जुड़े प्रस्तावित विधेयक, राम मंदिर से जुड़े विवाद, नीट यूजी पेपर लीक, विरोध प्रदर्शनों के दौरान पुलिस कार्रवाई, सांसदों पर दर्ज एफआईआर और पूर्णिया के सांसद … Read more

अपराधियों पर कार्रवाई और जनसमस्याओं के निस्तारण में शिथिलता बर्दाश्त नहीं : सीएम योगी

लखनऊ, 3 अगस्त . यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सावन के पहले सोमवार को धार्मिक अनुष्ठान व मानसून सत्र के शासकीय दायित्वों के बीच भी जनसेवा को सर्वोपरि रखा. उन्होंने सोमवार सुबह की शुरुआत ‘जनता दर्शन’ से की. प्रदेश के कई जनपदों से आए सभी लोगों से उन्होंने एक-एक कर मुलाकात की. उनके प्रार्थना … Read more

बृजभूषण के बरी होने पर विपक्ष ने सरकार पर कसा तंज, कहा-“सरकार के कथनी और करनी में दिखा अंतर”

नई दिल्ली, 3 अगस्त . दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा महिला पहलवानों की ओर से दर्ज यौन उत्पीड़न मामले में भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह को बरी किए जाने के बाद राजनीतिक प्रतिक्रियाओं का दौर तेज हो गया है. सत्ता पक्ष ने इसे “सच और न्याय … Read more

तस्लीमा नसरीन के बयान पर दिलीप घोष बोले, ‘भारत का बंटवारा नहीं होना चाहिए था’

कोलकाता, 3 अगस्त . दो दशक बाद पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में वापस लौटी बांग्लादेशी लेखिका और एक्टिविस्ट तस्लीमा नसरीन द्वारा भारत-बांग्लादेश संबंधों को लेकर दिए बयान पर प्रदेश की वर्तमान भाजपा सरकार में मंत्री दिलीप घोष ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि भारत का बंटवारा नहीं होना चाहिए था. उस समय की … Read more

वरिष्ठ भाजपा नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री पारस चंद्र जैन का निधन, सीएम मोहन यादव ने जताया दुख

उज्जैन, 3 अगस्त . वरिष्ठ भाजपा नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री पारस चंद्र जैन का सोमवार को इंदौर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज के दौरान निधन हो गया. फेफड़ों में समस्या के बाद उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया था. 73 वर्ष की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली. पारस चंद्र जैन … Read more

बांकीपुर उपचुनाव: 10वें राउंड के बाद भी प्रशांत किशोर की बढ़त बरकरार, भाजपा दूसरे स्थान पर ‎

पटना, 3 अगस्त . बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना सोमवार को पटना के एएन कॉलेज परिसर में जारी है. 10वें राउंड की मतगणना पूरी होने तक जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार प्रशांत किशोर ने अपनी बढ़त बरकरार रखी है. हालांकि, मतगणना अभी जारी है और अंतिम परिणाम आना बाकी है. … Read more

कर्नाटक कैबिनेट विस्तार का रास्ता साफ, 20 मंत्री आज शाम को लेंगे शपथ

बेंगलुरु, 3 अगस्त . कर्नाटक कैबिनेट के विस्तार का रास्ता साफ हो गया है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कर्नाटक सरकार में कैबिनेट विस्तार के लिए नए मंत्रियों को शामिल करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. इसके साथ ही 20 मंत्रियों की सूची मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार को भेज दी है. मुख्यमंत्री कार्यालय से … Read more

सपा सांसदों का भाजपा पर तंज, कहा-‘विपक्ष पर एफआईआर कराकर सरकार डरा रही’

नई दिल्ली, 3 अगस्त . सनातन धर्म के कथित अपमान को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी, सांसद पप्पू यादव और समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद के खिलाफ दर्ज एफआईआर को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है. समाजवादी पार्टी के सांसदों ने इस कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित बताते हुए आरोप लगाया कि सरकार … Read more

हंगामे के बीच शुरू हुआ यूपी विधानसभा का मानसून सत्र, आलम बदी को श्रद्धांजलि के बाद सदन मंगलवार तक स्थगित

लखनऊ, 3 अगस्त . उत्तर प्रदेश विधानमंडल का चार दिवसीय मानसून सत्र सोमवार को विपक्ष के विरोध-प्रदर्शन और दिवंगत समाजवादी पार्टी विधायक आलम बदी को श्रद्धांजलि के साथ शुरू हुआ. सत्र के पहले दिन समाजवादी पार्टी ने शिक्षक भर्ती, राम मंदिर चढ़ावे में कथित अनियमितता और नीट पेपर लीक जैसे मुद्दों को लेकर विधानसभा परिसर … Read more

संसद में फिर हंगामा, राज्यसभा में नहीं हो सका प्रश्नकाल, दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित

नई दिल्ली, 3 अगस्त . सोमवार को एक बार फिर राज्यसभा में प्रशनकाल की कार्यवाही हंगामे की भेंट चढ़ गई. हाल ही में हुए छात्र प्रदर्शनों से जुड़े मुद्दों पर विपक्ष राज्यसभा में विधायी कामकाज के स्थगन व नियम 267 के तहत चर्चा की मांग कर रहा है. सोमवार को भी सदन में विपक्ष ने … Read more

कांग्रेस सांसदों ने पप्पू यादव पर हमले को गलत बताया, कहा-सरकार लोगों को डरा रही

नई दिल्ली, 3 अगस्त . संसद के मानसून सत्र के दौरान कांग्रेस ने मंगलवार को केंद्र सरकार को कई मुद्दों पर घेरते हुए संसद में सार्थक चर्चा की मांग की. कांग्रेस नेताओं ने पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हुए कथित हमले की कड़ी निंदा की, प्रस्तावित विधेयकों पर विस्तृत बहस … Read more

विपक्ष के हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित

नई दिल्ली, 3 अगस्त . विपक्ष के लगातार हंगामे के कारण संसद का मानसून सत्र लगातार बाधित हो रहा है. सोमवार को सदन की कार्यवाही शुरू होने पर विपक्ष के सदस्यों ने फिर से नारेबाजी और हंगामा किया. इसके कारण लोकसभा को दोपहर 12 बजे तक स्थगित करना पड़ा. सुबह 11 बजे सत्र की शुरुआत … Read more

प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखना हमारी प्राथमिकता, जनता को न हो परेशानी: केशव प्रसाद मौर्य

नई दिल्ली, 3 अगस्त . उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मानसून सत्र-2026 से पहले राज्य की कानून व्यवस्था की स्थिति की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की और वरिष्ठ अधिकारियों को पूरे राज्य में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, केशव प्रसाद मौर्य ने कहा … Read more

यूपी विधानमंडल का मानसून सत्र शुरू, सपा का प्रदर्शन, सीएम योगी ने जनहित के मुद्दों पर सार्थक चर्चा की अपील

लखनऊ, 3 अगस्त . उत्तर प्रदेश विधानमंडल का चार दिवसीय मानसून सत्र सोमवार को शुरू हो गया. सत्र की शुरुआत से पहले समाजवादी पार्टी के विधायकों ने विधानसभा परिसर में राम मंदिर चढ़ावे में कथित अनियमितता, नीट पेपर लीक और शिक्षक भर्ती जैसे मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किया. वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी दलों … Read more

बांकीपुर उपचुनाव: तीसरे राउंड के बाद प्रशांत किशोर आगे, मतगणना जारी

पटना, 3 अगस्त . बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना सोमवार सुबह से पटना के एएन कॉलेज परिसर में जारी है. शुरुआती रुझानों में जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार प्रशांत किशोर ने बढ़त बना ली है. हालांकि, मतगणना अभी जारी है और अंतिम परिणाम आना बाकी है. तीसरे राउंड की मतगणना … Read more

दतिया उपचुनाव : शुरुआती रुझान में भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को बढ़त

दतिया, 3 अगस्त . मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा क्षेत्र में हुए उपचुनाव की मतगणना जारी है. शुरुआती रुझानों में भाजपा को बढ़त बनाई हुई है. मतगणना 15 राउंड में होना है इसके लिए कुल 21 काउंटर बनाए गए हैं. दो चरण की मतगणना हो चुकी है जिसमें भाजपा को बढ़त मिली हुई है. मिली … Read more

कांग्रेस सांसद ने की पप्पू यादव पर हुए हमले की निंदा, बांकीपुर में मतगणना को लेकर प्रशांत किशोर को दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली, 3 अगस्त . कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने पप्पू यादव पर हुए कथित हमले की निंदा की है. उन्होंने कहा कि अगर आपसे लोग असहमत हैं तो वे हिंसात्मक कार्रवाई पर उतर जाते हैं, जो लोकतंत्र के लिए अच्छा नहीं है. इसके साथ ही, सुखदेव भगत ने बांकीपुर में मतगणना के बीच प्रशांत … Read more

चार दिन का सत्र औपचारिकता न बने, जनहित के मुद्दों पर हो गंभीर चर्चा : मायावती

लखनऊ, 3 अगस्त . उत्तर प्रदेश विधानमंडल के सोमवार से शुरू हो रहे चार दिवसीय मानसून सत्र को लेकर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने उम्मीद जताई है कि सदन की कार्यवाही जनहित और जनकल्याण के मुद्दों पर केंद्रित रहेगी. उन्होंने कहा कि यह सत्र संकीर्ण दलगत राजनीति, आरोप-प्रत्यारोप और हंगामे की भेंट नहीं … Read more

मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री पारस जैन का निधन, शिवराज सिंह चौहान समेत कई नेताओं ने जताया दुख

भोपाल/उज्जैन, 3 अगस्त . मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री और भाजपा नेता पारस जैन का सोमवार को निधन हो गया. उनका इंदौर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां उन्होंने आखिरी सांस ली. उन्हें ‘पारस पहलवान’ के नाम से जाना जाता था. पारस जैन ने वन, स्कूल शिक्षा, खाद्य नागरिक आपूर्ति और … Read more

कड़ी सुरक्षा के बीच बांकीपुर, दतिया और मंजलपुर उपचुनावों के लिए मतगणना जारी

नई दिल्ली, 3 अगस्त . मध्य प्रदेश के दतिया, बिहार के बांकीपुर और गुजरात के मंजलपुर विधानसभा क्षेत्रों में हुए उपचुनावों के लिए मतों की गिनती सोमवार सुबह शुरू हो गई. परिणाम आज बाद में घोषित किए जाएंगे. 30 जुलाई को हुए उपचुनावों पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं क्योंकि इनसे संबंधित राज्यों की प्रमुख … Read more

दतिया उप चुनाव की मतगणना आज, कुल 21 काउंटर बनाए गए

दतिया, 3 अगस्त . मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा क्षेत्र में हुए उपचुनाव की मतगणना आज सोमवार को हो रही है. सबसे पहले डाक मत पत्र गिने जाएंगे. मतगणना के लिए कुल 21 काउंटर बनाए गए हैं. दरअसल दतिया विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए 30 जुलाई को मतदान हुआ था. यहां 71.44 प्रतिशत लोगों … Read more

बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा कार्यकर्ताओं को नीरज कुमार सिन्हा की जीत का भरोसा, बनवाए जा रहे 200 क्विंटल लड्डू

पटना, 3 अगस्त . बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो चुकी है. नतीजों से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ता जीत को लेकर आश्वस्त हैं. बांकीपुर में जश्न की तैयारियां भी शुरू हो चुकी है. जीत की खुशी में 200 क्विंटल लड्डू बनवाए जा रहे … Read more

बांकीपुर उपचुनाव: सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतगणना, 25 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला

पटना, 3 अगस्त . बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के नतीजे सोमवार को घोषित किए जाएंगे. सुबह 8 बजे एएन कॉलेज में वोटों की गिनती शुरू होगी. इसके लिए पुलिस प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं. मतगणना शुरू होने पर पहले डाक मतपत्रों की गिनती होगी. इसके 30 मिनट बाद ईवीएम की गिनती … Read more

केंद्रीय राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने कर्नाटक के पशु चिकित्सा अधिकारी भर्ती ‘घोटाले’ की सीबीआई जांच की मांग की

नई दिल्ली, 2 अगस्त . केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम और श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने कर्नाटक लोक सेवा आयोग (केपीएससी) द्वारा पशु चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती में कथित बड़े पैमाने पर अनियमितताओं को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर तत्काल सीबीआई जांच की मांग की है. 2 … Read more

दिल्ली भाजपा ने ‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ पर झूठ फैलाने के लिए आप की आलोचना की

नई दिल्ली, 2 अगस्त . दिल्ली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मीडिया प्रमुख और प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने रविवार को कहा कि दिल्ली लक्ष्मी योजना पर दिल्ली आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक सौरभ भारद्वाज के बयान ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वे एक हताश, पराजित नेता हैं जो झूठ … Read more

प्रियंका गांधी के ‘गोमूत्र विशेषज्ञ’ बयान पर बोले नसीम सिद्दीकी, ‘विज्ञान प्रयोगों और तथ्यों पर आधारित होता है’

मुंबई, 2 अगस्त . राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता नसीम सिद्दीकी ने रविवार को प्रियंका गांधी के गोमूत्र विशेषज्ञ वाले बयान पर प्रतिक्रिया दी. प्रियंका गांधी के ‘गोमूत्र विशेषज्ञ’ वाले बयान पर नसीम सिद्दीकी ने कहा, “अगर इसकी ठीक से जांच की जाए तो इस बयान का विरोध करने वाले वे लोग होंगे, … Read more

दिल्ली का आंदोलन संविधान विरोधी और देशविरोधी था: अतुल लिमये

संभाजीनगर, 2 अगस्त . राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सह-सरकार्यवाह अतुल लिमये ने रविवार को महाराष्ट्र के संभाजीनगर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के एक कार्यक्रम को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों द्वारा किया गया आंदोलन संविधान विरोधी और देशविरोधी था. उन्होंने यह भी कहा कि इस … Read more

पीएम किसान योजना 2030-31 तक बढ़ने से लातेहार के किसानों में खुशी, पीएम मोदी का जताया आभार

लातेहार, 2 अगस्त . केंद्र सरकार द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि योजना को वर्ष 2030-31 तक बढ़ाए जाने के फैसले से झारखंड के लातेहार जिले के किसानों में खुशी की लहर है. योजना की अवधि बढ़ने के बाद जिले के किसानों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया. उनका कहना है कि सीधे बैंक खाते … Read more

बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन ने भारत में समान नागरिक संहिता का किया समर्थन

कोलकाता, 2 अगस्त . निर्वासित बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन ने रविवार को कहा कि भारत में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लागू करना जरूरी है ताकि भेदभाव, खासकर महिलाओं के खिलाफ भेदभाव को खत्म किया जा सके. लेखिका ने पड़ोसी बांग्लादेश और पाकिस्तान में भी ऐसे कानून की जरूरत पर जोर दिया. कोलकाता में एक … Read more

तसलीमा नसरीन के बयान पर सियासत तेज, सामिक भट्टाचार्य बोले- भाजपा हर बात पर टिप्पणी नहीं करेगी

कोलकाता, 2 अगस्त . बांग्लादेश से निर्वासित लेखिका तसलीम नसरीन के हालिया बयान और पश्चिम बंगाल दौरे के बाद देश की राजनीति में नई बहस छिड़ गई है. उनके बयान पर भाजपा, कांग्रेस और मुस्लिम संगठनों ने अलग-अलग प्रतिक्रिया दी है. पश्चिम बंगाल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सामिक भट्टाचार्य ने पत्रकरों से बातचीत करते हुए … Read more

‘बदले की राजनीति’ के खिलाफ लड़ेंगे, आंध्र सीएम नायडू पर जगन का हमला

हैदराबाद, 2 अगस्त . वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी ने रविवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू पर “बदले की राजनीति” और “तानाशाही शासन” अपनाने का आरोप लगाया. उन्होंने राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज कराने की कथित प्रथा के खिलाफ लड़ने का संकल्प जताया. जगन ने जिला … Read more

राज ठाकरे अधूरी जानकारी पर लगाते हैं आरोप, चिट्ठी वाला मामला बेबुनियाद : राजू वाघमारे

मुंबई, 2 अगस्त . शिवसेना के प्रवक्ता राजू वाघमारे ने मनसे प्रमुख राज ठाकरे और शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट पर एक साथ निशाना साधा. उन्होंने राज ठाकरे के पत्र वाले आरोपों को बेबुनियाद बताया और उद्धव ठाकरे की बैठक पर भी तंज कसा. साथ ही वाघमारे ने वीर सावरकर पर दिए बयानों और चोरी के … Read more

बिहार: बांकीपुर उपचुनाव की मतगणना का काउंटडाउन शुरू, 25 उम्मीदवारों का भाग्य होगा तय

पटना, 2 अगस्त . बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में 30 जुलाई को हुए मतदान की मतगणना के लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं.मतगणना 3 अगस्त को होगी और इसके साथ ही सभी 25 उम्मीदवारों का भाग्य तय होगा. जिला प्रशासन और चुनाव आयोग ने पटना के कला भवन, एएन कॉलेज में मतगणना प्रक्रिया की … Read more

विपक्षी दल और सीजेपी केवल चुनिंदा राज्‍यों में छात्रों के प्रदर्शन में होते हैं शामिल: आरपी सिंह

नई दिल्‍ली, 2 अगस्‍त . भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने कांग्रेस की आलोचना की. उन्‍होंने कहा कि विपक्ष को समझ आने लगा है कि इस देश में हिंदुओं की बात किए बिना चुनाव नहीं जीता जा सकता है. वहीं, उन्होंने झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन पर कहा कि विपक्षी और सीजेपी चुनिंदा राज्‍यों … Read more

किसी भी धर्म का मजाक उड़ाना किसी भी तरह से उचित नहीं: मैथिली ठाकुर

पटना, 2 अगस्‍त . भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर ने कहा कि किसी भी धर्म का मजाक उड़ाना किसी भी तरह से सही नहीं है. उन्‍होंने ये बातें वाराणसी में राहुल गांधी और पप्पू यादव के खिलाफ एफआईआर पर कहीं. इसके साथ ही, उन्‍होंने कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के 39 मेडल जीतने की तारीफ की और … Read more

जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में हाई-डेंसिटी सेब की तुड़ाई शुरू, बंपर फसल से किसान खुश, कृषि विभाग ने सही आकार का इंतजार करने को कहा

पुलवामा, 2 अगस्त . घाटी में सेब सीजन की शुरुआत हो गई है. पुलवामा जिले में हाई-डेंसिटी वाले सेबों की तुड़ाई शुरू हो चुकी है. बंपर पैदावार से किसानों के चेहरे खिले हुए हैं. साथ ही बागवानों और कृषि विभाग ने उत्पादकों और फल एजेंटों से अपील की है कि जल्दी मुनाफे के चक्कर में … Read more

अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल ने नशे के खिलाफ 100 दिन के ‘नशा मुक्त स्ट्रीट शो’ का रखा प्रस्ताव

ईटानगर, 2 अगस्त . अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल केटी परनाइक (सेवानिवृत्त) ने रविवार को प्रस्ताव रखा कि नशे की बढ़ती समस्या से लड़ने के लिए अगले 100 दिनों तक हर रविवार को पूरे राज्य में ‘नशा मुक्त स्ट्रीट शो’ आयोजित किए जाएं. इसका मकसद लोगों में जागरूकता फैलाना और खासकर युवाओं को इस … Read more

साधु-संतों की मांग-लोकसभा में राहुल गांधी और पप्पू यादव की सदस्यता रद्द की जाए

वाराणसी, 2 अगस्त . संसद परिसर में निर्दलीय सांसद पप्पू यादव के भगवा वस्त्र पहनने के बाद किए गए विरोध प्रदर्शन को लेकर देशभर के साधु-संतों ने विरोध दर्ज कराया है. अखिल भारतीय संत समिति के राष्ट्रीय महामंत्री स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मांग की है कि पप्पू यादव, … Read more

खुद पर हुए हमले को लेकर पप्पू यादव बोले-‘लोग नहीं होते तो अनहोनी हो सकती थी’

नई दिल्ली, 2 अगस्त . बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव रविवार को उस समय चर्चा में आ गए, जब दिल्ली स्थित उनके आवास पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन पर कथित रूप से चप्पल फेंकी गई. घटना के बाद पप्पू यादव और उनके सहयोगियों ने आरोप लगाया कि उन पर चाकू … Read more

जेन-जी के सड़कों पर आने से सरकार खामोश; पहले सांसदों के खरीद-बिक्री की दुकान खोल रखी थी : शत्रुघ्न सिन्हा

आसनसोल, 2 अगस्त . तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने केंद्र सरकार और विपक्षी सांसदों के दलबदल पर तीखी टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि देश की युवा पीढ़ी और जेन-जी के सड़कों पर उतरने से सत्ताधारी पार्टी खामोश हो गई है. साथ ही उन्होंने टीएमसी के बागी नेताओं के एनसीपी में शामिल होने … Read more

बिहार में शराबबंदी के सकारात्मक परिणाम, नशामुक्त समाज की दिशा में आगे बढ़ रहा राज्य : सम्राट चौधरी

पटना, 2 अगस्त . बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को कहा कि विकसित भारत और समृद्ध बिहार के निर्माण के लिए नशामुक्त युवा पीढ़ी सबसे बड़ी आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को साकार करने में देश के युवाओं की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका … Read more

कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी के ‘सीता कौन थीं’ वाले बयान पर साधु-संतों ने जताई आपत्ति

नई दिल्ली, 2 अगस्त . कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी के ‘सीता कौन थीं’ वाले बयान पर देशभर के साधु-संतों ने आपत्ति जताई है. साधु-संतों ने दावा किया है कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से सनातन विरोधी रही है और इसकी झलक एक बार फिर प्रमोद तिवारी के बयान से स्पष्ट हो गई. कांग्रेस सांसद ने राम … Read more

कुंभकरण की भूमिका अदा कर रहे पप्पू यादव, राहुल गांधी मांगें माफी : प्रमोद कृष्णम

बुलंदशहर, 2 अगस्त . कल्किधाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने संसद परिसर में पूर्णिया सांसद पप्पू यादव द्वारा साधु वेश धारण कर किए गए प्रदर्शन को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. उन्होंने पप्पू यादव को रावण के वंश का बताते हुए राहुल गांधी से सार्वजनिक माफी की मांग की. आचार्य प्रमोद कृष्णम ने … Read more

मुसलमानों ने बांग्लादेशी लेखिका तसलीमा नसरीन को कभी स्वीकार नहीं किया: मौलाना साजिद रशीदी

नई दिल्ली, 2 अगस्त . बांग्लादेशी लेखिका तसलीमा नसरीन ने केंद्र सरकार की अभिव्यक्ति की आजादी के प्रति प्रतिबद्धता की सराहना की. उनके बयान के बाद ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी का दावा है कि मुसलमानों ने कभी तसलीमा नसरीन को स्वीकार नहीं किया. कोलकाता में तसलीमा नसरीन ने कहा कि … Read more

सीजेपी कोर पैनल की बैठक 5 अगस्त को, अभिजीत दिपके करेंगे अध्यक्षता

छत्रपति संभाजीनगर, 2 अगस्त . अभिजीत दिपके के नेतृत्व वाला ऑनलाइन आंदोलन ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (सीजेपी) 5 अगस्त को अपनी कोर कमेटी की बैठक में राजनीति में उतरने या न उतरने के बारे में कोई अहम फैसला लेने वाला है. रविवार को सूत्रों ने इसके बारे में बताया. एक अधिकारी ने बताया कि अभिजीत दिपके, … Read more

सीवान फायरिंग मामला: युवाओं की आवाज दबा रही सरकार : इमरान प्रतापगढ़ी

पटना, 2 अगस्त . सीवान में एके-47 फायरिंग घटना की जांच के लिए पहुंची कांग्रेस की फैक्ट फाइंडिंग टीम में शामिल सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने रविवार को गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि इस घटना में बच्चों को निशाना बनाकर फायरिंग की गई और सरकार युवाओं की आवाज को दबाना चाहती है. इमरान प्रतापगढ़ी ने … Read more

कावेरी संकट: कर्नाटक सरकार को Supreme Court में सही दस्तावेजों के साथ मजबूत तर्क पेश करने चाहिए: बसवराज बोम्मई

बेंगलुरु, 2 अगस्त . कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने रविवार को कहा कि कावेरी बेसिन में अच्छी बारिश पानी की कमी से निपटने के लिए प्रकृति की ओर से मिली एक अस्थायी राहत है. हालांकि, यह केवल कुछ समय के लिए मिली राहत है, कोई स्थायी समाधान नहीं. सीएम बोम्मई ने चेतावनी दी, … Read more

स्वस्थ और नशामुक्त युवा, विकसित भारत के लक्ष्य की कुंजी: युमनाम खेमचंद सिंह

नई दिल्ली/इंफाल, 2 अगस्त . मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने रविवार को कहा कि विकसित भारत-2047 का सपना केवल स्वस्थ, अनुशासित और नशामुक्त युवाओं के माध्यम से ही साकार हो सकता है. उन्होंने युवाओं को नशे की बुराई से बचाने और एक मजबूत राष्ट्र के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर … Read more

तमिलनाडु: श्रीपेरंबदूर-ओरगदम इंडस्ट्रियल कॉरिडोर का दौरा करेंगे सीएम विजय

चेन्नई, 2 अगस्त . मुख्यमंत्री विजय सोमवार को श्रीपेरंबदूर-ओरगदम इंडस्ट्रियल कॉरिडोर में प्रमुख मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स का दौरा करेंगे. राज्य सरकार तमिलनाडु के सबसे महत्वपूर्ण मैन्युफैक्चरिंग हब में से एक में इंडस्ट्रियल ग्रोथ को बढ़ावा देने, निवेश आकर्षित करने और इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने की कोशिशें तेज कर रही है. ऑफिशियल प्रोग्राम के अनुसार, विजय श्रीपेरंबदूर … Read more

परिसीमन देश की अखंडता के लिए सबसे बड़ी चुनौती : इमरान मसूद

सहारनपुर, 2 अगस्‍त . कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि परिसीमन देश की अखंडता के लिए सबसे बड़ी चुनौती बनने वाला है. उन्‍होंने देशभर में छात्रों के विरोध प्रदर्शन, पीएम मोदी द्वारा जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारी छात्रों को माफी पर पलटवार किया. कांग्रेस नेता ने कहा कि यह सरकार युवा विरोधी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी … Read more

केरल में भारी बारिश की वजह से हुई आठ लोगों की मौत पर राहुल गांधी ने जताया दुख

नई दिल्ली, 2 अगस्त . कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केरल में भारी बारिश से हुई तबाही की वजह से आठ लोगों की मौत पर दुख जताया है. राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि केरल में भारी बारिश से हुई तबाही से मैं … Read more

पप्पू यादव नास्तिक, संसद परिसर में साधु का चोला पहनकर गलत कृत्य करना निंदनीय : संजय दास

अयोध्या, 2 अगस्त . संसद परिसर में पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव द्वारा साधु का वेश धारण कर चढ़ावा चोरी मुद्दा उठाने के मामले पर संत समाज में कड़ा आक्रोश है. अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय दास ने रविवार को इस कृत्य की कड़ी आलोचना की. उन्होंने पप्पू यादव को नास्तिक प्रवृत्ति … Read more

असदुद्दीन ओवैसी हमेशा सपा की आलोचना क्‍यों करते हैं: रुचि वीरा

मुरादाबाद, 2 अगस्‍त . समाजवादी पार्टी की सांसद रुचि वीरा ने कहा कि एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी हमेशा सपा की आलोचना क्‍यों करते हैं. उन्‍होंने आगामी विधानसभा चुनाव में सपा-एआईएमआईएम गठबंधन पर कहा कि यह पार्टी नेतृत्व का मामला है. सपा-एआईएमआईएम गठबंधन की संभावना पर सांसद रुचि वीरा ने से बातचीत के दौरान कहा, “गठबंधन … Read more

यूपी विधानसभा का मानसून सत्र: विपक्ष ने उठाई अवधि बढ़ाने की मांग, स्पीकर बोले- सभी को मिलेगा पूरा समय

नई दिल्ली, 2 अगस्त . उत्तर प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से शुरू होगा. सत्र शुरू होने से पहले विपक्ष ने इसकी अवधि बढ़ाने की मांग उठाई है. विपक्ष का कहना है कि प्रदेश के सामने कई गंभीर मुद्दे हैं, जिन पर महज कुछ दिनों में व्यापक चर्चा संभव नहीं है. विधानसभा अध्यक्ष … Read more

केटीआर ने राहुल गांधी को लिखा पत्र, छात्रों पर टिप्पणी के लिए सीएम रेड्डी से सार्वजनिक माफी की मांग

हैदराबाद, 2 अगस्त . भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के कार्यकारी अध्यक्ष केटीआर ने रविवार को लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को पत्र लिखकर तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी द्वारा इंजीनियरिंग छात्रों और शिक्षकों पर की गई टिप्पणी को लेकर माफी की मांग की है. केटीआर ने पत्र में लिखा कि भारत के युवा सिर्फ … Read more

कर्नाटक: सोमवार को हो सकता है कैबिनेट विस्तार, कांग्रेस हाईकमान देगा मंत्रियों की अंतिम सूची को मंजूरी

बेंगलुरु, 2 अगस्त . कर्नाटक कैबिनेट विस्तार का लंबे समय से जारी इंतजार सोमवार को खत्म होने की संभावना है. कांग्रेस हाईकमान मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार द्वारा तैयार की गई नए मंत्रियों की सूची को कई दौर की हाई-लेवल चर्चाओं के बाद अंतिम मंजूरी दे सकता है. पार्टी सूत्रों ने बताया कि कैबिनेट विस्तार अंतिम चरण … Read more

झारखंड के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल ने सरकार से पूछा-एनजीटी की रोक के बावजूद बालू का अवैध कारोबार किसके संरक्षण में चल रहा

रांची, 2 अगस्त . झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने राज्य में अवैध बालू खनन और परिवहन को लेकर हेमंत सोरेन सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने सवाल उठाया कि राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) द्वारा मॉनसून के दौरान नदियों से बालू उठाव पर रोक लगाए जाने के बावजूद राज्य में … Read more

पीएम मोदी ने तब नौजवानों की तारीफ की, जब उन्हें लगा कि देश का युवा रुकेगा नहीं : धर्मेंद्र यादव

आजमगढ़, 2 अगस्त . समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेंद्र यादव ने महंगाई, बेरोजगारी और कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर भाजपा पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के आरोपों को भी खारिज कर दिया और कहा कि हिंदू समुदाय और अल्पसंख्यकों को सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर पूरा भरोसा है. धर्मेंद्र यादव ने पीएम … Read more

कांग्रेस नेताओं ने परिसीमन पर राहुल गांधी के बयान का किया समर्थन, भाजपा ने किया पलटवार

नई दिल्ली, 2 अगस्त . लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के एक बयान के बाद बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है. उन्होंने कहा कि केंद्र की प्रस्तावित परिसीमन प्रक्रिया से कई राज्यों का राजनीतिक प्रतिनिधित्व और हित कमजोर होंगे. इस पर भाजपा और उसके सहयोगियों ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. शनिवार को चेन्नई … Read more

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर आधारित ‘नाटक’ के बाद पप्पू यादव ने धमकियां मिलने का लगाया आरोप

पूर्णिया (बिहार), 2 अगस्त . निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ ​​पप्पू यादव ने रविवार को आरोप लगाया कि अयोध्या के राम मंदिर में दिए गए चढ़ावे के कथित गबन को दर्शाने वाले उनके नाटक के बाद उन्हें ‘जिंदा जलाने’ की धमकी दी जा रही है. इसके अलावा, सांसद ने सवाल उठाया कि मंदिर के चढ़ावे … Read more

एनडीए के नेताओं ने पप्पू यादव पर कार्रवाई की मांग की तो इंडिया ब्लॉक ने प्रदर्शन को सही ठहराया

नई दिल्ली, 2 अगस्त . भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए के नेताओं ने रविवार को संसद परिसर में राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर प्रदर्शन करने वाले निर्दलीय सांसद पप्पू यादव और अन्य विपक्षी सांसदों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. एनडीए नेताओं ने इस प्रदर्शन को संसद का अपमान बताया. वहीं, इंडिया ब्लॉक के … Read more

भाजपा में सभी चंदा चोर नहीं हैं लेकिन सारे चंदा चोर भाजपा में हैं : प्रमोद तिवारी

नई दिल्ली, 2 अगस्त . कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने रविवार को राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर भाजपा पर जमकर हमला बोला. तिवारी ने कहा कि चंदा चोरी राम मंदिर बन जाने के बाद से नहीं हुई है. शिलापूजन से राम मंदिर में चोरी शुरू हो गयी थी. मैं ये नहीं कहता कि … Read more

पश्चिम बंगाल की भाजपा सरकार ही तसलीमा नसरीन को लाई है वापस : कीया घोष

कोलकाता, 2 अगस्त . बांग्लादेशी लेखिका तसलीमा नसरीन के कोलकाता लौटने पर भाजपा नेता और प्रवक्ता कीया घोष ने पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और पिछली वाम-कांग्रेस सरकारों पर निशाना साधा. कीया घोष ने से कहा, “सबसे पहले मैं तसलीमा नसरीन का पश्चिम बंगाल में स्वागत करती हूं. आपने मुझसे पूछा कि जब उन्हें सीपीआईएम के … Read more

बिहार: जयप्रभा मेदांता सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल पहुंचे निशांत कुमार, विशेष जांच शिविर में हुए शामिल

पटना, 2 अगस्त . बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने रविवार को पटना के जयप्रभा मेदांता सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल पहुंचे. वो यहां बाल हृदय योजना के तहत आयोजित विशेष जांच शिविर में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने कहा कि कहा कि बाल हृदय योजना के तहत एक विशेष स्क्रीनिंग शिविर 2 अगस्त को पटना … Read more

भारत की सबसे बड़ी ताकत उसकी 65 प्रतिशत युवा आबादी में निहित है: मनोज सिन्हा

श्रीनगर, 2 अगस्त . जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को कहा कि भारत की सबसे बड़ी ताकत उसकी युवा आबादी में निहित है, जो कुल आबादी का लगभग 65 प्रतिशत है. एलजी सिन्हा ने युवा मामले एवं खेल विभाग और एसकेयूएएसटी-कश्मीर द्वारा आयोजित एक केंद्र शासित प्रदेश स्तरीय समारोह में ‘नशा मुक्त युवा … Read more

पंजाब कांग्रेस की अंदरूनी कलह पर हरपाल चीमा ने कसा तंज, कहा-पंजाब के लोग कुर्सी नहीं देंगे

चंडीगढ़, 2 अगस्त . पंजाब सरकार के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने भूपेश बघेल के पंजाब दौरे के दौरान कांग्रेस में हुई अंदरूनी कलह को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस अनुशासनहीन पार्टी है और उसके नेता सिर्फ सत्ता की दौड़ में लगे हैं. कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने से … Read more

सीएम सुवेंदु अधिकारी के बयान पर सौगत रॉय का पलटवार, बोले-‘सीएए कानून पास हुए सालों हो गए, लागू नहीं हुआ’

कोलकाता, 2 अगस्त . पश्चिम बंगाल में नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) और बांग्लादेशी लेखिका तसलीमा नसरीन के मुद्दे पर तृणमूल कांग्रेस के सांसद सौगत रॉय ने मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के हालिया बयानों पर प्रतिक्रिया दी. सीएए के तहत नागरिकता प्रमाणपत्र वितरण कार्यक्रम पर सौगत रॉय ने कहा, “वे कुछ नहीं कर पाएंगे. सीएए कानून कई … Read more

इथेनॉल ब्लेंडिंग से किसानों की बढ़ी आय, प्रदीप भंडारी ने केजरीवाल के दावों को बताया गलत

मेरठ, 2 अगस्त . भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने रविवार को मेरठ जिले के कई गांवों का दौरा किया और केंद्र द्वारा शुरू किए गए इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल (ईबीपी) कार्यक्रम के प्रभाव के बारे में किसानों से बातचीत की. इस दौरान भंडारी ने फाफुंडा और चंदासारा गांवों के गन्ने और चावल की खेती … Read more

अखिलेश का भाजपा पर तीखा हमला, बोले- चार दिन का नहीं, चार दिन बची सरकार का सत्र

लखनऊ, 2 अगस्त . उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र से एक दिन पहले समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर चौतरफा हमला बोला. उन्होंने दावा किया कि सरकार का कार्यकाल अब ‘गिनती के दिनों” में है और यही वजह है कि विधानसभा सत्र भी केवल चार दिनों का रखा … Read more

कावेरी जल विवाद पर नेताओं की चुप्पी पर डीएमके सांसद दयानिधि मारन ने उठाए सवाल

चेन्नई, 2 अगस्त . डीएमके सांसद दयानिधि मारन ने कावेरी जल विवाद, प्रस्तावित मेकेदातु बांध, नीट और कथित राजनीतिक खरीद-फरोख्त को लेकर अपनी राय रखी है. उन्होंने तमिलनाडु से जुड़े मुद्दों पर चुप रहने वाले नेताओं पर राज्य के हितों के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाया है. डीएमके सांसद दयानिधि मारन ने सोशल मीडिया … Read more

मानसून सत्र में विपक्ष का जवाब देने के लिए सरकार तैयार, सदन में होनी चाहिए सार्थक चर्चा: केशव मौर्य

लखनऊ, 2 अगस्त . उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विधानसभा के मानसून सत्र, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव से जुड़े विवाद और परिसीमन के मुद्दे पर विपक्ष पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि सरकार सदन में हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है और विपक्ष को भी अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए … Read more

बांकीपुर उपचुनाव: नतीजों से पहले एनडीए का प्रशांत किशोर पर पलटवार, कहा-हार के डर से कर रहे नाटक

पटना, 2 अगस्त . बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के नतीजे आने से पहले बिहार की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है. जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर द्वारा चुनाव प्रक्रिया और प्रशासन पर लगाए गए आरोपों का भारतीय जनता पार्टी और जनता दल (यूनाइटेड) के नेताओं ने तीखा जवाब दिया है. सत्ता पक्ष … Read more

शिक्षा के मुद्दे पर छात्र आंदोलन दबाने की हर कोशिश नाकाम होगी : दीपांकर भट्टाचार्य

पटना, 2 अगस्त . शिक्षा में भ्रष्टाचार, पेपर लीक, फीस वृद्धि, विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता पर कथित हमलों और छात्र आंदोलनों पर कार्रवाई के मुद्दे को लेकर भाकपा (माले) ने रविवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा. पार्टी के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि शिक्षा के सवाल पर देशभर में चल रहे छात्र आंदोलन को … Read more

‘क्या देश में अराजकता फैलाना चाहता है विपक्ष’, राहुल गांधी और पप्पू यादव पर भड़के अयोध्या के संत

अयोध्या, 2 अगस्त . अयोध्या के संतों ने वाराणसी में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी के अवधेश प्रसाद और निर्दलीय सांसद पप्पू यादव के खिलाफ दर्ज एफआईआर पर तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि सनातन, भगवा और भगवान राम का अपमान अक्षम्य और दंडनीय है. विपक्ष के सदस्यों ने घिनौना कुकृत्य किया है और … Read more

तमिलनाडु के मंत्री निर्मल कुमार ने डीएमके पर कावेरी का पानी छोड़े जाने में बाधा डालने का लगाया आरोप

चेन्नई, 2 अगस्त . तमिलनाडु के मंत्री निर्मल कुमार ने द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) पर आरोप लगाया है कि वह कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार के साथ मिलकर राज्य को कावेरी का पानी मिलने में रुकावटें पैदा कर रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी पार्टी नहीं चाहती कि लंबे समय से चले आ रहे … Read more

पप्पू यादव का आचरण सनातन के विरुद्ध, कड़ी सजा मिलनी चाहिए: मनोज तिवारी

नई दिल्ली, 2 अगस्त . भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव के संसद परिसर में भगवा वस्त्र पहनकर विरोध जताने पर आपत्ति जताई. उन्होंने कहा कि पप्पू यादव का आचरण सनातन के विरुद्ध, कड़ी सजा मिलनी चाहिए. नई दिल्ली में मीडिया से बातचीत के दौरान भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा … Read more

हिंदू परंपराओं और साधु-संतों का उपहास बर्दाश्त नहीं, राहुल गांधी मांगे माफी : संजय सरावगी

पटना, 2 अगस्त . राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर संसद परिसर में विपक्ष के विरोध प्रदर्शन और उसके बाद राहुल गांधी तथा पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव के खिलाफ दर्ज एफआईआर को लेकर बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने आरोप लगाया कि विरोध प्रदर्शन के दौरान सनातन संस्कृति, हिंदू … Read more

सपा प्रवक्ता फखरुल हसन का भाजपा पर निशाना, कहा-12 साल में आंतरिक सुरक्षा पूरी तरह फेल

लखनऊ, 2 अगस्त . उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र से पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने भाजपा पर निशाना साधा और कई गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने आतंकवाद, युवाओं और विधानसभा में उठाए जाने वाले मुद्दों को लेकर सरकार को घेरा. फखरुल हसन चांद ने से कहा, “भाजपा आतंकवाद को लेकर … Read more

बांकीपुर उपचुनाव को लेकर प्रशांत किशोर का हमला, बोले- पुलिस प्रशासन ने निष्पक्षता नहीं बरती

पटना, 2 अगस्त . जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने रविवार को बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के दौरान प्रशासन की भूमिका पर गंभीर सवाल उठाते हुए पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) पर भाजपा के इशारे पर कार्रवाई करने का आरोप लगाया. उन्होंने दावा किया कि चुनाव के दौरान जन सुराज के स्थानीय नेताओं और … Read more

राहुल गांधी और पप्पू यादव पर एफआईआर को लेकर सपा विधायकों का बयान, ‘सरकार डर से कर रही कार्रवाई’

लखनऊ, 2 अगस्त . संसद परिसर के बाहर राम मंदिर चंदा चढ़ावा मामले के विरोध में किए गए एक प्रतीकात्मक नाटक को लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, निर्दलीय सांसद पप्पू यादव और सपा सांसद अवधेश प्रसाद पर एफआईआर दर्ज की गई है. इस पर सनातन धर्म के अपमान और धार्मिक … Read more

दतिया उपचुनाव के नतीजे कल आएंगे, वोटों की गिनती के लिए तैयारियां पूरी

दतिया, 2 अगस्त . मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती सोमवार की सुबह से शुरू होगी. इस चुनाव में कांग्रेस और भाजपा दोनों ही अपनी जीत को लेकर आश्वस्त हैं. हालांकि, असली नतीजा 3 अगस्त की दोपहर तक ही साफ हो पाएगा, जब वोटों की गिनती पूरी होगी. … Read more

‘पहले बताएं आपने गीता पढ़ी है या नहीं’, अमित शाह की टिप्पणी को लेकर कांग्रेस नेता ने दी प्रतिक्रिया

मुंबई, 2 अगस्त . कांग्रेस पार्टी के नेता हुसैन दलवाई ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की युवाओं को ‘भगवद गीता’ पढ़ने की सलाह पर प्रतिक्रिया दी है. दलवाई ने कहा कि पहले अमित शाह को बताना चाहिए कि उन्होंने भगवद गीता पढ़ी है या नहीं. इस दौरान, उन्होंने सिद्धिविनायक मंदिर के दान में चोरी … Read more

यूपी विधानसभा : अब सपा के वोट बैंक पर चंद्रशेखर की नजर!

लखनऊ, 2 अगस्त . उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव में अभी समय है, लेकिन आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने 45 सीटों पर उम्मीदवार उतारकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के लिए नई राजनीतिक चुनौती खड़ी करने की कोशिश की है. पार्टी ने अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग, मुस्लिम और सिख समाज … Read more

यूपी सरकार के मंत्री बोले, सपा-कांग्रेस में सीधी बहस का साहस नहीं, ओवैसी के गठबंधन प्रस्ताव पर दिया जवाब

लखनऊ, 2 अगस्त . यूपी सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सदन में कार्यवाही को लेकर रविवार को विपक्ष पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, “चाहे समाजवादी पार्टी हो या कांग्रेस, जब भी उन्हें हमारा सीधे सामना करना पड़ा, वे सदन छोड़कर भाग गए. उनमें आमने-सामने आकर बात करने का साहस नहीं है. उन्होंने जो … Read more

कावेरी मुद्दे पर सीएम आवास पर हुई सर्वदलीय बैठक, राज्यहित में एकजुट रहने का किया आह्वान

बेंगलुरु, 2 अगस्त . कावेरी नदी के जल बंटवारे के मुद्दे पर रविवार को मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री आवास ‘कृष्णा’ में सर्वदलीय बैठक आयोजित की गई. बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा, एचडी कुमारस्वामी, डीवी सदानंद गौड़ा और बसवराज बोम्मई, केंद्रीय मंत्री वी सोमन्ना और शोभा करंदलाजे, उपमुख्यमंत्री जीपरमेश्वर, कई मंत्री, सांसद, … Read more

‘श्रद्धालुओं का चढ़ावा लूटा गया, लोग अपने तरीके से उठा रहे मुद्दा’, राहुल-पप्पू पर केस को लेकर बोले तारिक अनवर

नई दिल्ली, 2 अगस्त . कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और निर्दलीय सांसद पप्पू यादव के खिलाफ एफआईआर पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि पप्पू यादव और अन्य सांसदों ने जो कुछ किया , वह सिर्फ लोगों का ध्यान आकर्षित करने के लिए किया था. अनवर ने कहा कि … Read more

मायावती का बड़ा एक्शन, अशोक सिद्धार्थ फिर बसपा से निष्कासित, रणधीर सिंह बेनीवाल भी बाहर

लखनऊ, 2 अगस्त . बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने संगठन में अनुशासनहीनता पर एक बार फिर सख्त रुख अपनाते हुए पूर्व सांसद अशोक सिद्धार्थ को दोबारा पार्टी से निष्कासित कर दिया है. उनके साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता रणधीर सिंह बेनीवाल को भी तत्काल प्रभाव से बाहर का रास्ता दिखाया गया है. बसपा … Read more

‘आस्था पर हमला करने का किसी को अधिकार नहीं’, राहुल गांधी और पप्पू यादव पर एफआईआर को लेकर बोले जदयू एमएलसी

पटना, 2 अगस्त . जदयू के एमएलसी नीरज कुमार ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और सांसद पप्पू यादव के खिलाफ एफआईआर पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि आस्था पर हमला करने का किसी को अधिकार नहीं है. समाचार एजेंसी से बात करते हुए नीरज कुमार ने कहा, “ये देश धर्मनिरपेक्ष है, पंथनिरपेक्ष … Read more

सीएम रेखा गुप्ता ने लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा

नई दिल्ली, 2 अगस्त . दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को मयूर विहार फेज-2 स्थित लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल का दौरा किया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने अस्पताल की ओपीडी, आपातकालीन सेवाओं, विभिन्न वार्डों, दवा वितरण केंद्रों और अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं का गहन जायजा लिया. सीएम रेखा गुप्ता ने अस्पताल में मौजूद मरीजों एवं … Read more

राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का डिजाइन करने वाले पिंगली वेंकैया की जयंती पर रक्षा मंत्री, गृह मंत्री समेत अन्य नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली, 2 अगस्त . भारतीय ध्वज तिरंगे का डिजाइन करने वाले पिंगली वेंकैया की जयंती पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी सहित अन्य नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पर लिखा, “मैं पिंगली वेंकैया की जयंती पर उन्हें सादर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं, … Read more

कर्नाटक भाजपा प्रमुख ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से कावेरी और मेकेदातु मुद्दों पर मांगा सहयोग

बेंगलुरु, 2 अगस्त . कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष और विधायक बी.वाई. विजयेंद्र ने रविवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय को एक खुला पत्र लिखा. इसमें उन्होंने कावेरी नदी विवाद पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार के साथ बातचीत के दौरान एक राजनेता की तरह समझदारी भरा रवैया अपनाने और मेकेदातु बैलेंसिंग रिजर्वर प्रोजेक्ट के … Read more

तमिलनाडु कांग्रेस प्रमुख ने कावेरी जल विवाद को लेकर भाजपा पर ‘दोहरा मापदंड’ अपनाने का आरोप लगाया

चेन्नई, 2 अगस्त . तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी (टीएनसीसी) के अध्यक्ष मणिकम टैगोर ने कावेरी जल बंटवारे के विवाद पर भाजपा पर “दोहरे मापदंड” अपनाने का आरोप लगाया है. उन्होंने सवाल किया कि क्या पार्टी के राज्य नेतृत्व ने कभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी या भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के सामने तमिलनाडु के पानी के … Read more

चेन्नई में सर्टिफिकेट समेत नागरिक सेवाओं को मिलेगी रफ्तार, 12 नए मिनी तालुक कार्यालय जल्द

चेन्नई, 2 अगस्त . तमिलनाडु सरकार राजस्व सेवाओं को अधिक तेज और सुलभ बनाने के उद्देश्य से चेन्नई में 12 मिनी तालुक कार्यालय स्थापित करने की योजना बना रही है. इन कार्यालयों में समर्पित ई-सेवा केंद्र होंगे, जहां विभिन्न प्रकार के राजस्व प्रमाणपत्रों के लिए आवेदन स्वीकार किए जाएंगे. राजस्व विभाग के अधिकारियों के अनुसार, … Read more

‘परिसीमन वोटों के लिए, प्रतिनिधित्व के लिए नहीं’, भाजपा पर कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना

नई दिल्ली, 2 अगस्त . लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के परिसीमन का विरोध किए जाने पर कांग्रेस नेताओं ने समर्थन किया है. सुखदेव भगत ने कहा कि प्रतिनिधित्व के नजरिए से, बल्कि भाजपा सरकार जानबूझकर इसे वोटों के नजरिए से कर रही है. राहुल गांधी ने शनिवार को सभी दलों से संसद में … Read more

बारामूला में सुरक्षाबलों ने ओवर ग्राउंड वर्कर को किया गिरफ्तार, हथियार और गोला-बारूद बरामद

बारामूला, 2 अगस्त . जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में सुरक्षाबलों ने संयुक्त अभियान के दौरान एक संदिग्ध ओवर ग्राउंड वर्कर (ओजीडब्ल्यू) को गिरफ्तार किया है. उसके कब्जे से अवैध हथियार, गोला-बारूद, मोबाइल फोन और अन्य सामान बरामद किया गया है. जानकारी के अनुसार, सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से भारतीय सेना … Read more