भारत में हर युवा को मिलनी चाहिए सैन्य ट्रेनिंग , अग्निवीर योजना में समयावधि बढ़ाने पर बोले ब्रज भूषण शरण सिंह

गोंडा, 5 नवंबर . भारतीय जनता पार्टी के नेता बृजभूषण शरण सिंह ने अग्निवीर योजना को लेकर सरकार के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि रूस जैसे कई देशों की तरह भारत में भी हर युवा को 3-4 साल की सैन्य ट्रेनिंग मिलनी चाहिए, ताकि देश का हर व्यक्ति स्वस्थ और सैनिक के रूप … Read more

अहमदाबाद में सीएम भूपेंद्र पटेल ने शंकराचार्य शंकर विजयेंद्र सरस्वती से लिया आशीर्वाद

गांधीनगर, 5 नवंबर . गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने अहमदाबाद के गोता में कांची कामकोटि पीठम के 70वें पीठाधिपति जगद्गुरु शंकराचार्य शंकर विजयेंद्र सरस्वती स्वामी के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद लिया. मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गोता में शंकराचार्य की मौजूदगी में हुए पूर्णाहुति हवन में हिस्सा लिया. उन्होंने यज्ञशाला मंडपम में शंकराचार्य से … Read more

बिहार में हड़ताल पर नहीं लौटने वाले राजस्व कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई, वैकल्पिक व्यवस्था में विशेष सर्वेक्षण अमीनों को मिलेगा पदभार

पटना, 5 नवंबर . बिहार के भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री दिलीप जायसवाल ने गुरुवार को कहा कि हड़ताल पर गए कई राजस्व कर्मचारी और अमीन काम पर लौट आए हैं और अपना काम कर रहे हैं. सरकार ने हड़ताल पर अब तक नहीं लौटने वाले कर्मचारियों और अमीनों के स्थान पर वैकल्पिक व्यवस्था कर … Read more

सीएम योगी के ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ मार्च पर भाजपा विधायक बोले-विरोधियों को मिलेगा करारा जवाब

गाजियाबाद, 5 नवंबर . उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में निकाले जा रहे ‘लोकतंत्र बचाओ मार्च, अराजकता हटाओ’ को भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने संविधान और राष्ट्र की रक्षा का अभियान बताया है. भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर ने कहा कि सीएम योगी के नेतृत्व में अराजकता फैलाने वालों को करारा … Read more

झांसी में आधुनिक रोशनी के बीच मिट्टी के दीयों की लौ बरकरार, महंगाई से कुम्हारों की उम्मीदों पर असर

झांसी, 5 नवंबर . दीपावली का त्योहार नजदीक आने के बाद बाजारों में रौनक बढ़ी है. घरों को सजाने के लिए रंग-बिरंगी इलेक्ट्रॉनिक झालरें खरीदी जा रही हैं, तो पारंपरिक मिट्टी के दीयों की मांग भी बनी हुई है. उत्तर प्रदेश के झांसी में कुम्हार परिवार दीपावली के लिए दिन-रात दीये और लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां … Read more

प्रयागराज में दीपावली पर नहीं होगी बिजली की परेशानी, 24 घंटे अलर्ट पर टीम : मुख्य अभियंता राजेश कुमार

प्रयागराज, 5 नवंबर . दीपावली से पहले प्रयागराज का बिजली विभाग पूरी तरह हाई अलर्ट पर आ गया है. त्योहार के दौरान शहर के किसी भी इलाके में बिजली आपूर्ति बाधित न हो, इसके लिए विभाग ने व्यापक स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली हैं. मुख्य अभियंता (वितरण) राजेश कुमार ने से बातचीत में कहा … Read more

अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में, जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने दी जानकारी

अयोध्या, 5 नवंबर . रामनगरी अयोध्या एक बार फिर इतिहास रचने के लिए तैयार है. इस बार 10वां भव्य दीपोत्सव सरयू नदी के तट पर 56 घाटों पर 30 लाख से अधिक दीये जलाने के लक्ष्य के साथ आयोजित किया जा रहा है. दीपोत्सव को लेकर पूरी अयोध्या को दुल्हन की तरह सजाया गया है. … Read more

हरदोई में एनसीसी के गोदाम में लगी भीषण आग, छह दमकल वाहनों ने घंटों मशक्कत के बाद पाया काबू

हरदोई, 5 नवंबर . उत्तर प्रदेश के हरदोई के कोतवाली शहर क्षेत्र के बिलग्राम रोड पर जल निगम ग्रामीण के अधीन संचालित एनसीसी लिमिटेड के स्टोर में तड़के करीब 3.30 बजे भीषण आग लग गई. आग की लपटें उठती देख आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया. दमकल विभाग को तत्काल अवगत कराया गया, जिसके … Read more

मध्य प्रदेश : शहडोल में सो रही युवती को उठा ले गया तेंदुआ, घर से दूर मिला क्षतविक्षत शव

शहडोल, 4 नवंबर . मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में तेंदुए के हमले की एक दर्दनाक घटना सामने आई है. जयसिंहनगर वन परिक्षेत्र के तगावर गांव में एक युवती को तेंदुआ घर से उठाकर ले गया, जिसके बाद उसका क्षत-विक्षत शव घर से कुछ दूरी पर बरामद हुआ. घटना के बाद पूरे गांव में दहशत … Read more

केंद्रीय कैबिनेट ने ‘व‍िस्‍तार’ योजना को दी मंजूरी, अग्निवीरों के लिए खुला नियमित भर्ती का रास्ता

नई द‍िल्‍ली, 4 नवंबर . प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बुधवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने कई बड़े फैसले लिए. इसमें ‘व‍िस्‍तार’ योजना, लिथियम-निकेल प्रोसेसिंग के लिए 2,814 करोड़ की कैपेक्स स्कीम, 14,500 करोड़ की एनर्जी स्टोरेज योजना, अग्निवीरों के लिए नया रास्ता और फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट को 2030-31 तक जारी रखने की मंजूरी … Read more

सड़क हादसे रोकने में एआई की भूमिका पर आईआईटी मद्रास में मंथन

कोलकाता, 4 नवंबर . सड़क दुर्घटनाओं को कम करने और सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए भू-स्थानिक डेटा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के उपयोग पर बुधवार को आईआईटी मद्रास में आयोजित एक विशेष चर्चा में विचार-विमर्श किया गया. इस कार्यक्रम में भारत के पूर्व Supreme Court न्यायाधीश और सड़क सुरक्षा संबंधी Supreme Court समिति … Read more

ओडिशा : चक्रवात ‘अर्नब’ प्रभावित परिवारों के लिए सरकार ने मंजूर की 107.70 करोड़ की राशि

भुवनेश्वर, 4 नवंबर . चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने के लिए ओडिशा सरकार ने राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष (एसडीआरएफ) से 107.70 करोड़ रुपये से अधिक की राशि मंजूर की है. यह राशि गंजम और कोरापुट जिलों के प्रभावित परिवारों को अनुग्रह सहायता के रूप में प्रदान की जाएगी. मुख्यमंत्री द्वारा घोषित राहत … Read more

उत्तरकाशी : बांसुरी स्वराज ने 2027 की जीत का दिया मंत्र, मजबूत संगठन और बूथ स्तर की सक्रियता को बताया जीत का आधार

उत्तरकाशी, 4 नवंबर . उत्तराखंड के विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भाजपा ने उत्तरकाशी में संगठनात्मक गतिविधियों को तेज करने के साथ ही कार्यकर्ताओं में चुनावी उत्साह भरना शुरू कर दिया है. भाजपा की उत्तराखंड सह प्रभारी बांसुरी स्वराज ने जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित संगठनात्मक बैठक में कार्यकर्ताओं को एकजुटता, समर्पण और बूथ स्तर … Read more

केदारताल हिमस्खलन में चार ट्रैकरों के शव बरामद, दो की हुई पहचान; फिर शुरू होगा सर्च ऑपरेशन

उत्तरकाशी, 4 नवंबर . केदारताल ट्रैक पर भारी हिमपात और हिमस्खलन ने आठ सदस्यीय ट्रेकिंग दल को मौत के मुहाने पर पहुंचा दिया. करीब चार हजार मीटर की ऊंचाई पर लापता सात ट्रैकरों और एक गाइड की तलाश में चलाए जा रहे रेस्क्यू अभियान के दौरान बुधवार को चार ट्रैकरों के शव बरामद किए गए. … Read more

गृह मंत्री से मिले केरल के राज्यपाल, हरियाणा और ओडिशा के मुख्यमंत्री, विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा

नई दिल्ली, 4 नवंबर . केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से बुधवार को केरल के राज्यपाल ओमप्रकाश माथुर, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने मुलाकात की. केरल के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर ने नई दिल्ली में अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की. मुलाकात के बाद … Read more

बिहार: मधुबनी हत्याकांड में चौकीदार समेत छह पुलिसकर्मी निलंबित, आरोपी एएसआई की गिरफ्तारी के लिए 12 टीमें गठित

मधुबनी, 4 नवंबर . बिहार के मधुबनी जिले के बाबूबरही थाना क्षेत्र के बलिराजगढ़ गांव में एक सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) द्वारा फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत और तीन लोगों के घायल होने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चौकीदार समेत छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है. इनमें घटना के … Read more

बिहार में पांच आईपीएस और एक आईएएस अधिकारी का तबादला, कई जिलों के एसपी बदले

पटना, 4 नवंबर . बिहार सरकार ने बुधवार को प्रशासनिक और पुलिस महकमे में फेरबदल करते हुए पांच भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारियों और एक भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी का तबादला कर दिया. गृह विभाग और सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई है. इसके तहत खगड़िया और … Read more

एआई की मदद से बैंकों, एनबीएफसी और फिनटेक कंपनियों पर बढ़ रहे साइबर हमले, केंद्र सरकार ने जारी की चेतावनी

नई दिल्ली, 4 नवंबर . भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (आई4सी) की नेशनल साइबरक्राइम थ्रेट एनालिसिस यूनिट (एनसीटीएयू) और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत कार्यरत सीईआरटी-इन ने बैंकों, गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) और फिनटेक कंपनियों पर बढ़ते साइबर हमलों को लेकर गंभीर चेतावनी जारी की है. एजेंसियों के अनुसार, हाल के दिनों में … Read more

यूपी में वोटर लिस्ट से छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने के लिए चलेगा विशेष अभियान, राशन दुकानों से भी होगी पहचान

लखनऊ, 4 नवंबर . उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले मतदाता सूची को अधिक समावेशी बनाने की कवायद तेज हो गई है. मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से छूटे पात्र नागरिकों, विशेषकर युवाओं और महिलाओं को जोड़ने के लिए निर्वाचन विभाग व्यापक अभियान चलाएगा. इसके तहत पंचायत और नगरीय निकाय की मतदाता … Read more

अनुगुल में नालको के स्मेल्टर विस्तार को मिली गति, 30 हजार करोड़ के निवेश से दोगुनी होगी क्षमता

भुवनेश्वर, 4 नवंबर . भारत सरकार के खान मंत्रालय के अंतर्गत आने वाली नवरत्न सीपीएसई नेशनल एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (नालको) ओडिशा के अनुगुल में अपने प्रस्तावित ब्राउनफील्ड स्मेल्टर विस्तार परियोजना पर तेजी से आगे बढ़ रही है. इस परियोजना का उद्देश्य स्मेल्टिंग क्षमता को 0.5 मिलियन टन प्रति वर्ष तक बढ़ाना है, जिससे मौजूदा 0.46 … Read more

दिल्ली में नकली और अवैध दवाओं के खिलाफ कार्रवाई तेज

नई दिल्ली, 4 नवंबर . दिल्ली सरकार ने नकली, जाली और अवैध दवाओं के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए कार्रवाई तेज कर दी है. स्वास्थ्य विभाग के तहत ड्रग्स कंट्रोल विभाग ने पिछले तीन महीनों में राजधानी भर में व्यापक निरीक्षण और छापेमारी अभियान चलाया है. इस दौरान 569 निरीक्षण किए गए और 272 उल्लंघन … Read more

त्योहारों की भीड़ को देखते हुए सेंट्रल रेलवे का फैसला, 5 प्रमुख स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री पर अस्थायी रोक

मुंबई, 4 नवंबर . दीपावली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सेंट्रल रेलवे ने अपने मंडल के पांच प्रमुख स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री पर अस्थायी रोक लगाने का फैसला किया है. यह प्रतिबंध 5 नवंबर 2026 से 15 नवंबर 2026 तक लागू रहेगा. रेलवे प्रशासन … Read more

अग्निवीरों की सेवा अवधि बढ़ाने के फैसले को युवाओं ने सराहा, पुरानी व्यवस्था बहाल करने की भी मांग

नई दिल्ली, 4 नवंबर . अग्निवीर योजना के तहत सेवा अवधि चार साल से बढ़ाकर छह साल किए जाने के फैसले पर युवाओं की सकारात्मक प्रतिक्रिया सामने आई. उत्तर प्रदेश के चंदौली और हरदोई के साथ ही राजस्थान के शेखावाटी क्षेत्र में सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं ने सरकार के इस निर्णय का … Read more

आजम खान ने ईडी की गिरफ्तारी को Supreme Court में दी चुनौती, गुरुवार को होगी सुनवाई

नई दिल्ली, 4 नवंबर . समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता आजम खान ने रामपुर जेल से रिहाई के तुरंत बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा गिरफ्तार किए जाने को Supreme Court में चुनौती दी है. उनकी याचिका पर Supreme Court गुरुवार को सुनवाई करेगा. मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना … Read more

मणिपुर में कुकी-जो समुदाय का टोटल शटडाउन 48 घंटे और बढ़ा, सरकार को आंदोलन तेज करने की चेतावनी

इंफाल, 4 नवंबर . मणिपुर में दो कुकी-जो नागरिकों की नृशंस हत्या के मामले में न्याय और अपनी मांगों को पूरा कराने के लिए जारी विरोध प्रदर्शन के तहत टोटल शटडाउन की अवधि अगले 48 घंटे के लिए बढ़ा दी गई है. कमेटी ऑन ट्राइबल यूनिटी (सोटू) ने बुधवार को इसकी घोषणा की. शटडाउन बुधवार … Read more

इंदौर में संपन्न हुई आरएसएस की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक, होसबाले ने दिया शताब्दी वर्ष का लेखा-जोखा

इंदौर, 4 नवंबर . राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की वार्षिक अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक इन्दौर में संपन्न हुई. बैठक के अंतिम दिन सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने पत्रकारों को संबोधित किया. पत्रकार वार्ता के प्रारंभ में सरकार्यवाह ने डेली कॉलेज के प्रबंधन का व्यवस्था के लिए और मीडिया के बंधुओं का कार्यकारी मंडल की … Read more

झारखंडः एसआईआर की सुनवाई 30 दिन बढ़ाने की मांग, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से मिले कांग्रेस नेता

रांची, 4 नवंबर . झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत सुनवाई की प्रक्रिया पूरी करने में आ रही दिक्कतों को देखते हुए कांग्रेस ने इसकी अवधि कम से कम 30 दिन बढ़ाने की मांग की है. प्रदेश कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से मिलकर ज्ञापन सौंपा. … Read more

मध्य प्रदेश में किसानों की बदल रही आर्थिक स्थिति

भोपाल, 4 नवंबर . मध्य प्रदेश में किसान नवाचार के साथ प्राकृतिक खेती को अपना रहे हैं और इसका असर किसानों की आर्थिक स्थिति में भी नजर आ रहा है. प्रगतिशील किसानों ने मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ संवाद में बदलती स्थिति की कहानी सुनाई. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बुधवार को पांढुर्णा में आयोजित बलराम … Read more

बिहार: वैशाली में 55 लाख रुपए की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, असम से ट्रेन के जरिए लाता था खेप

हाजीपुर, 4 नवंबर . बिहार के वैशाली जिले में पुलिस ने 276.83 ग्राम हेरोइन के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. बरामद हेरोइन की कीमत करीब 55 लाख रुपए आंकी गई है. पुलिस के अनुसार, आरोपी असम से ट्रेन के जरिए मादक पदार्थ लाकर वैशाली और आसपास के जिलों में इसकी आपूर्ति करता था. … Read more

यूपी में एससी-एसटी आरक्षित विधानसभा सीटों के रोटेशन की मांग वाली याचिका Supreme Court ने खारिज की

नई दिल्ली, 4 नवंबर . Supreme Court ने उत्तर प्रदेश में अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए आरक्षित विधानसभा सीटों के रोटेशन की मांग वाली याचिका खारिज कर दी है. अदालत ने कहा कि आरक्षित सीटों के रोटेशन का मुद्दा विधायिका और संसद के विचार करने का विषय है. इसके लिए याचिकाकर्ता … Read more

दीपावली की खरीदारी : झांसी के बाजारों में रौनक के बावजूद बजट देखकर सामान खरीद रहे लोग

लखनऊ, 4 नवंबर . उत्तर प्रदेश के झांसी में दीपावली का त्योहार नजदीक आने के साथ बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है. शहर के बाजारों में मिठाइयों, कपड़ों, सजावटी सामान, मिट्टी के दीपकों और लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमाओं की दुकानें सज गई हैं. हालांकि, इस बार त्योहार की तैयारियों पर महंगाई का असर भी दिखाई दे … Read more

आणंद पुलिस का सराहनीय कार्य: ‘तेरा तुझको अर्पण’ के तहत उप मुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने नागरिकों को करोड़ों की संपत्ति, नकदी और दस्तावेज सौंपे

गांधीनगर, 4 नवंबर . गुजरात के उप मुख्यमंत्री हर्ष संघवी के द्वारा ‘तेरा तुझको अर्पण’ कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को गांधीनगर में धोखाधड़ी, सूदखोरी और अंधविश्वास का शिकार बने नागरिकों को 26 लाख रुपए मूल्य का एक फ्लैट, 37 लाख रुपए से अधिक की नकदी तथा चेक, 7 बीघा कृषि भूमि और आवासीय मकान-होटल के … Read more

दिवाली पर राघव चड्ढा की अपील, स्थानीय उत्पाद खरीदें और कारीगरों का समर्थन करें

नई दिल्ली, 4 नवंबर . भाजपा सांसद राघव चड्ढा ने दिवाली पर स्थानीय बाजारों और पारंपरिक कारीगरों का समर्थन करने की अपील की है. उन्होंने दिवाली की खरीदारी के दौरान जिस कुम्हार परिवार से मुलाकात की, उनकी मेहनत और शिल्प कौशल को उजागर किया. भाजपा सांसद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी … Read more

गुजरात में एक लाख पशुओं को मिलेगा बीमा कवर: सरकार

गांधीनगर, 4 नवंबर . गुजरात में पशुपालक अब सिर्फ 229 रुपए का प्रीमियम देकर अपने पशुओं का एक साल के लिए 40,000 रुपए तक का बीमा करा सकेंगे. राज्य सरकार इस पशुधन बीमा योजना के तहत बीमा लागत का 85 प्रतिशत वहन करेगी. इस पहल की घोषणा करते हुए प्रवक्ता और मंत्री जीतू वाघानी ने … Read more

फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट योजना को 5 साल का विस्तार, केंद्रीय कैबिनेट ने 31 मार्च 2031 तक जारी रखने की दी मंजूरी

नई दिल्ली, 4 नवंबर . महिलाओं और बच्चों से जुड़े यौन अपराधों के मामलों के शीघ्र निपटारे को सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार ने फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट (एफटीएससी) योजना को पांच वर्ष के लिए आगे बढ़ाने का फैसला किया है. केंद्रीय कैबिनेट ने इस योजना को 1 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2031 … Read more

मध्य प्रदेश: शहडोल में किशोरी को उठा ले गया तेंदुआ, शव बरामद

भोपाल, 4 नवंबर . मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में दिल दहला देने वाली वारदात हुई है, यहां घर में सो रही किशोरी को तेंदुआ उठा ले गया. बाद में उसे किशोरी का शव लहूलुहान मिला है. जानकारी के अनुसार, यह घटना ब्योहारी थाना क्षेत्र के तगावर गांव के विजाहरा टोला की है. मृतक की … Read more

हजारीबाग की चंद्रगुप्त कोल परियोजना में नौकरी का वादा पूरा नहीं होने पर टावर पर चढ़ा युवक, घंटों मची रही अफरा-तफरी

हजारीबाग, 4 नवंबर . झारखंड के हजारीबाग जिले के केरेडारी स्थित सीसीएल की चंद्रगुप्त ओपन कास्ट कोल परियोजना में बुधवार को एक युवक कंपनी परिसर में लगे ऊंचे टावर पर चढ़ गया और वहां से कूदकर जान देने की धमकी देने लगा. घटना के बाद परियोजना क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों … Read more

बिहार: प्रशांत किशोर का दावा- भाजपा में शामिल हुए दोनों एमएलसी की सदस्यता जाना तय

बेगूसराय, 4 नवंबर . जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बुधवार को नवनिर्वाचित दो निर्दलीय विधान परिषद सदस्यों के भाजपा में शामिल होने को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने दावा किया कि दोनों एमएलसी की सदस्यता जाना तय है और भाजपा की सरकार भी उन्हें नहीं बचा सकती. उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के ‘क्राइम … Read more

भारत के लिए महासागर दूर या अनजाने नहीं है, स्वतंत्र व नियम आधारित व्यवस्था के पक्षधरः राजनाथ सिंह

नई दिल्ली, 4 नवंबर . रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का कहना है कि हिंद-प्रशांत क्षेत्र का भविष्य केवल तकनीक से तय नहीं होगा, बल्कि इस बात से तय होगा कि विभिन्न देश उस तकनीक का इस्तेमाल कितनी समझदारी से करते हैं. किस तरह की साझेदारी बनाते हैं और एक-दूसरे के बीच कितना विश्वास कायम करते … Read more

जेकेएसए ने विदेश मंत्री से बांग्लादेश में मृत पाए गए कश्मीरी छात्र का शव जल्द भारत लाने की मांग की

नई दिल्ली, 4 नवंबर . जम्मू-कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन (जेकेएसए) ने बुधवार को विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर को पत्र लिखकर बांग्लादेश में मृत पाए गए कश्मीरी एमबीबीएस छात्र अदनान अल्ताफ राथर के पार्थिव शरीर को जल्द वापस लाने की मांग की है. एसोसिएशन ने बताया कि बारामूला जिले के सोपोर (बुनपोरा, डांगरपोरा) निवासी अदनान अहमद … Read more

झारखंड में सांसदों-विधायकों पर लंबित आपराधिक मामलों में जांच एजेंसियों की सुस्ती पर हाई कोर्ट नाराज, सीबीआई से पूछे सवाल

रांची, 4 नवंबर . झारखंड हाई कोर्ट ने सांसदों और विधायकों के खिलाफ लंबित आपराधिक मामलों की सुनवाई में हो रही देरी पर नाराजगी जताई है. अदालत ने जांच एजेंसियों की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों से जुड़े मामलों में सुनवाई तेज करने के लिए जरूरी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं. … Read more

पटना: मादक पदार्थ मामले में पकड़े गए दो लोगों को रकम लेकर छोड़ने के आरोप में आठ पुलिसकर्मी निलंबित

पटना, 4 नवंबर . बिहार की राजधानी पटना के फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र में मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री के मामले में गिरफ्तार एक आरोपी के साथ पकड़े गए दो अन्य लोगों को कथित तौर पर मोटी रकम लेकर छोड़ने के आरोप में आठ पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है. मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिसकर्मियों … Read more

दिवाली पर गुजरात में बढ़ेंगी इमरजेंसी कॉल, 108 और 112 सेवाओं ने विशेष एक्शन प्लान तैयार

अहमदाबाद, 4 नवंबर . दिवाली और आने वाले नए साल के त्योहार को देखते हुए गुजरात में आपातकालीन सेवाओं को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं. त्योहारों के दौरान बढ़ने वाली दुर्घटनाओं, आग लगने की घटनाओं, मेडिकल इमरजेंसी के मामलों से निपटने के लिए गुजरात 108 और 112 सेवाओं ने विशेष एक्शन प्लान तैयार किया … Read more

एसआईआर के तहत झारखंड में 22.84 लाख मामलों का निष्पादन बाकी, नो मैपिंग में आधे से ज्यादा मामले लंबित

रांची, 4 नवंबर . झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया पूरी होने में अब महज 26 दिन बाकी हैं, लेकिन बड़ी संख्या में मतदाताओं के रिकॉर्ड की जांच और सत्यापन का काम अभी लंबित है. राज्य में नो मैपिंग और लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी के कुल 59.53 लाख मामलों में से अब … Read more

अपनी उम्र पूरी कर चुकीं सरकारी ‘धक्कामार’ गाड़ियों की ‘छुट्टी’ करने का झारखंड सरकार ने बनाया प्लान

रांची, 4 नवंबर . झारखंड के सरकारी दफ्तरों और पुलिस थानों में सालों से खड़ी पुरानी और बेकार गाड़ियों की अब छुट्टी होने वाली है. 15 साल की उम्र पूरी कर चुके सरकारी वाहनों को व्यवस्थित तरीके से हटाया जाएगा. इनमें वे गाड़ियां भी शामिल होंगी, जो दुर्घटना के बाद थानों में पड़ी हैं और … Read more

‘मध्य प्रदेश से विधायक निर्मला की सदस्यता का फैसला दो माह में हो’, Supreme Court का स्पीकर को निर्देश

भोपाल, 4 नवंबर . मध्य प्रदेश के सागर जिले के बीना विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित विधायक निर्मला सप्रे के मामले में सर्वोच्च न्यायालय का अहम आदेश आया है, जिसमें विधानसभा अध्यक्ष को दो माह के भीतर सप्रे की सदस्यता के संदर्भ में फैसला लेने को कहा गया है. दरअसल, निर्मला सप्रे वर्ष 2023 में हुए … Read more

दीपावली पर महालक्ष्मी के दर्शन के लिए खास है कर्नाटक का गोरवनहल्ली मंदिर, जानें इसकी मान्यता और इतिहास

नई दिल्ली, 4 नवंबर . दीपावली का त्योहार आते ही घरों से लेकर मंदिरों तक मां लक्ष्मी की पूजा की तैयारियां शुरू हो जाती हैं. इस दिन लोग सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना के साथ मां लक्ष्मी का आशीर्वाद लेते हैं. देश में मां महालक्ष्मी के कई प्रसिद्ध मंदिर हैं, जहां सालभर भक्तों की भीड़ … Read more

दीपोत्सव में यूपी के अनेक जिलों सहित देशभर से आए लोक कलाकार बिखेरेंगे रंग

लखनऊ, 4 नवंबर . दीपोत्सव 2026 में रामनगरी की सड़कों और सांस्कृतिक मंचों पर देश की विविध लोक परंपराओं के रंग देखने को मिलेंगे. आयोजन में उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आए लोक कलाकार अपने पारंपरिक नृत्यों और लोक विधाओं की प्रस्तुति देंगे. इसके साथ ही अन्य प्रदेशों के कलाकार भी अपनी क्षेत्रीय लोककला … Read more

दौड़ में तीन सेकंड पीछे रहने पर दिव्यांग अभ्यर्थी को किया था डिस्क्वालिफाई, हाई कोर्ट ने नियुक्ति का दिया आदेश

रांची, 4 नवंबर . दौड़ पूरी करने में महज तीन सेकंड की देरी एक दिव्यांग अभ्यर्थी के लिए सरकारी नौकरी और बेरोजगारी के बीच का अंतर बन गई थी. लिखित परीक्षा पास करने के बावजूद उसे चौकीदार नियुक्ति की दौड़ से बाहर कर दिया गया. अब झारखंड हाई कोर्ट ने इस मामले में महत्वपूर्ण फैसला … Read more

अभय कुमार चतुर्वेदी झारखंड स्टेट बार काउंसिल के अध्यक्ष निर्वाचित, रिंकू भगत बनीं उपाध्यक्ष

रांची, 4 नवंबर . झारखंड स्टेट बार काउंसिल के अध्यक्ष पद पर वरिष्ठ अधिवक्ता अभय कुमार चतुर्वेदी निर्वाचित हुए हैं. उपाध्यक्ष पद पर रिंकू भगत ने जीत दर्ज की है, जबकि बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) के प्रतिनिधि सदस्य के रूप में प्रशांत कुमार सिंह चुने गए हैं. रांची के डोरंडा स्थित काउंसिल कार्यालय में … Read more

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने ड्रग्स रूल्स के शेड्यूल एम में बदलाव का दिया प्रस्ताव

नई दिल्ली, 4 नवंबर . केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने 28 अक्टूबर को जी.एस.आर. नंबर 953(ई) के जरिए ड्रग्स रूल्स, 1945 के शेड्यूल एम में बदलाव का प्रस्ताव दिया है. यह बदलाव स्टेराइल फार्मास्युटिकल प्रोडक्ट्स के लिए गुड मैन्युफैक्चरिंग प्रैक्टिस (जीएमपी) पर विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) पर टेक्निकल रिपोर्ट सीरीज (टीआरएश) नंबर 1044, … Read more

दिल्ली के स्कूल में नौ साल की बच्ची की अचानक गिरने से मौत, सीसीटीवी फुटेज में बेहोश होकर गिरती दिखी

नई दिल्ली, 4 नवंबर . दिल्ली के पूर्वी इलाके मयूर विहार स्थित एक स्कूल में नौ साल की बच्ची की अचानक गिरने के बाद मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक, बच्ची को अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. यह घटना पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार स्थित लवली पब्लिक … Read more

ईडी की बड़ी कार्रवाई, दो राज्यों के कई ठिकानों पर छापेमारी

नई दिल्ली, 4 नवंबर . प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को दो अलग-अलग मामलों में बड़ी छापेमारी की. पहली कार्रवाई ओडिशा और पश्चिम बंगाल में निवेश धोखाधड़ी के मामले में हुई, जबकि दूसरी कार्रवाई तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में एपीपीएससी ग्रुप-1 परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में गड़बड़ी के मामले में की गई. ईडी … Read more

हजारीबाग में दो ट्रांसपोर्टरों के ठिकानों पर एनआईए की छापेमारी, मोबाइल और प्रिंटर-स्कैनर ले गई टीम

हजारीबाग, 4 नवंबर . झारखंड के हजारीबाग में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बुधवार सुबह दो ट्रांसपोर्टरों के ठिकानों पर छापेमारी की. करीब सात घंटे तक चली तलाशी के बाद टीम कुछ मोबाइल फोन और प्रिंटर या स्कैनर जैसी एक मशीन अपने साथ ले हालांकि, एनआईए ने अब तक कार्रवाई के कारणों और जब्त सामान … Read more

छठ पूजा को लेकर नोएडा पुलिस अलर्ट, यमुना घाट का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर दिए जरूरी निर्देश

नोएडा, 4 नवंबर . आगामी छठ पूजा पर्व को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट ने तैयारियां तेज कर दी हैं. छठ पूजा के दौरान यमुना घाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेना शुरू कर … Read more

झारखंड में नहीं थम रहा ‘गजराजों’ की मौत का सिलसिला, पश्चिमी सिंहभूम में फिर मिला हाथी का शव

रांची, 4 नवंबर . झारखंड में हाथियों की मौत का सिलसिला थम नहीं रहा है. ताजा मामला पश्चिमी सिंहभूम के टंकुरा का है. यहां बुधवार सुबह एक खेत में हाथी का शव मिला. पिछले दो महीनों में राज्य के अलग-अलग वन क्षेत्रों में हाथियों की मौत की चार घटनाएं सामने आ चुकी हैं. पश्चिमी सिंहभूम … Read more

सिद्धारमैया स्टिंग प्रकरण का असर 2028 के चुनावों में भी कांग्रेस पर पड़ेगा : कर्नाटक भाजपा

बेंगलुरु, 4 नवंबर . वरिष्ठ भाजपा नेता और विपक्ष के नेता आर. अशोक ने बुधवार को दावा किया कि पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से जुड़े कथित स्टिंग ऑपरेशन ने कांग्रेस के भीतर की आंतरिक कलह को उजागर कर दिया है. उन्होंने यहां तक कहा कि हाल ही में हुए विधान परिषद चुनावों में पार्टी की हार … Read more

ईडी ने केरल और चेन्नई में 11 जगहों पर चलाया तलाशी अभियान

तिरुवनंतपुरम, 4 नवंबर . प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को केरल और चेन्नई में 11 जगहों पर तलाशी अभियान चलाया. यह कार्रवाई एक सहकारी समिति और उसके प्रमोटर से जुड़ी जांच के सिलसिले में की गई है. अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि ईडी की केरल इकाई ने ‘भारत लझना मल्टी स्टेट को-ऑपरेटिव सोसाइटी’ (बीएलएम) … Read more

18 देशों के प्रतिनिधियों के बीच हिंद-प्रशांत सहयोग पर भारत का पक्ष रखेंगे राजनाथ सिंह

नई दिल्ली, 4 नवंबर . अंतरराष्ट्रीय समुद्री संवाद ‘इंडो पैसिफिक रीजनल डायलॉग-2026’ (आईपीआरडी-2026) में बुधवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शामिल होंगे. इस दौरान वह 18 देशों के समुद्री विशेषज्ञों, वैज्ञानिकों, शिक्षाविदों, नीति निर्माताओं और राजनयिकों की मौजूदगी में हिंद-प्रशांत क्षेत्र में समुद्री सहयोग को मजबूत बनाने पर भारत का दृष्टिकोण सामने रखेंगे. रक्षा मंत्री … Read more

पंजाब में पराली जलाने के 2,196 मामले आए सामने, 32 लाख से ज्यादा का लगा जुर्माना

पटियाला, 4 नवंबर . पंजाब में पराली जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए सरकार और प्रशासन की ओर से किए जा रहे प्रयासों के बावजूद खेतों में आग लगाने का सिलसिला जारी है. पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीपीसीबी) की 3 नवंबर तक की रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है. रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में … Read more

‘आत्मज्ञान से मनुष्य को आंतरिक शक्ति और आत्मविश्वास मिलता है’, पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित

नई दिल्ली, 4 नवंबर . प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सुभाषित साझा किया गया है. जिसमें अनुभव और ज्ञान के माध्यम से परम शांति का संदेश दिया गया है. प्रधानमंत्री की ओर से संस्कृत श्लोक, “प्रतिबोधविदितं मतममृतत्वं हि विन्दते. आत्मना विन्दते वीर्यं विद्यया विन्दतेऽमृतम्॥” साझा किया गया … Read more

असम में सुरक्षित पकड़ी गई बक्सा टाइगर रिजर्व की बाघिन बीटी-वन: जयंत मल्ला बरुआ

गुवाहाटी, 3 अक्टूबर . पश्चिम बंगाल के बक्सा टाइगर रिजर्व की बाघिन बीटी वन को असम में सुरक्षित पकड़ लिया गया है. ये जानकारी असम के वित्त मंत्री जयंत मल्ला बरुआ ने सोशल मीडिया पर दी. बरुआ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में बताया कि अंतरराज्यीय समन्वय और वन्यजीव संरक्षण के प्रति … Read more

उल्लास-उमंग के पर्वों में न हो कोई अप्रिय घटना, सौहार्द और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: सीएम योगी

लखनऊ, 3 नवंबर . आगामी पर्व-त्योहार उल्लास, उमंग, आस्था और सामाजिक सौहार्द के प्रतीक हैं. इन अवसरों पर प्रदेश में सुरक्षा, स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं की चाक-चौबंद व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि कोई भी अप्रिय घटना पर्वों के उल्लास में खलल न डाल सके. मंगलवार शाम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश की कानून-व्यवस्था और … Read more

योगी सरकार में हर शिकायतकर्ता की समस्या का हो रहा समयबद्ध निस्तारण

लखनऊ, 3 नवंबर . योगी सरकार में हर शिकायतकर्ता की समस्या का समयबद्ध निस्तारण किया जा रहा है. जन शिकायतों के निस्तारण में कासगंज पुलिस ने पूरे प्रदेश में परचम लहराया है. आईजीआरएस (एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली) की अक्टूबर-2026 माह की रैंकिंग में कासगंज पुलिस को प्रदेश में पहला स्थान मिला है. पुलिस अधीक्षक ओपी … Read more

राष्ट्रीय चेतना के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर संघ के सरकार्यवाह ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली, 3 नवंबर . राष्ट्रीय चेतना के अग्रदूत, महान देशभक्त और समाज सुधारक राजनारायण बसु की 200वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरकार्यवाह ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने कहा कि राजनारायण बसु ने भारतीय समाज में राष्ट्रीय चेतना, सांस्कृतिक गौरव और आत्मसम्मान की भावना जागृत करने में महत्वपूर्ण भूमिका … Read more

अगा सैयद रुहुल्लाह और नेशनल कॉन्फ्रेंस के बीच जुबानी जंग, पार्टी पर किया तीखा पलटवार

श्रीनगर, 3 नवंबर . जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) और सांसद अगा सैयद रुहुल्लाह मेहदी के बीच जारी जुबानी जंग तेज हो गई है. अब अगा सैयद रुहुल्लाह मेहदी के कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बयान जारी कर नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेतृत्व पर तीखा हमला बोला है. कार्यालय ने पार्टी पर अपने चुनावी … Read more

दीपावली पर घर जाना होगा आसान, सेंट्रल रेलवे चलाएगा नागपुर-मुंबई के बीच स्पेशल ट्रेनें

मुंबई, 3 नवंबर . दीपावली के त्योहार पर यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए सेंट्रल रेलवे ने नागपुर और मुंबई के बीच अतिरिक्त दीपावली स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है. ये ट्रेनें 5 से 13 नवंबर के बीच चलेंगी, जिससे विदर्भ से मुंबई आने-जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी. रेलवे द्वारा दी … Read more

दीपावली से पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 850 किलो मिठाई नष्ट; 7 नमूने जांच के लिए भेजे

गौतमबुद्धनगर, 3 नवंबर . दीपावली के त्योहार से पहले लोगों को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए गौतमबुद्धनगर का खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है. जिलाधिकारी के निर्देश पर मंगलवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की अलग-अलग टीमों ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा में मिठाई … Read more

मध्य प्रदेश दब रहा कर्ज और ब्याज के बोझ तले: जीतू पटवारी

भोपाल, 3 नवंबर . मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रदेश की भाजपा सरकार की आर्थिक नीतियों और लगातार बढ़ते कर्ज को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव पर निशाना साधा. आरोप लगाया है कि राज्य कर्ज और ब्याज के बोझ तले दबता जा रहा है. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने एक बयान … Read more

राष्ट्रपति के स्नेह से यादगार बनी झारखंड की कलावती और दिलीप की दीपावली, नौ साल पुराना रिश्ता फिर हुआ जीवंत

रांची, 3 नवंबर . रिश्ते कभी-कभी एक छोटी-सी पहल से जन्म लेते हैं. वक्त गुजरता है, परिस्थितियां बदलती हैं, लेकिन रिश्तों की गर्माहट बनी रहती है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के गुड़ाबांदा की कलावती मुंडा तथा उनके बेटे दिलीप मुंडा के बीच नौ साल पहले बना रिश्ता इसकी मिसाल है. … Read more

झारखंडः नौकरी का झांसा देकर बैंक खाते और एटीएम कार्ड लेते थे ठग, पांच गिरफ्तार

रांची, 3 नवंबर . झारखंड के चतरा जिले में नौकरी दिलाने का प्रलोभन देकर लोगों के बैंक खाते, एटीएम कार्ड और सिम कार्ड हासिल कर उनके जरिए अवैध लेन-देन करने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है. पुलिस ने इस मामले में एक महिला समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से … Read more

पंजाब में भाजपा-अकाली गठबंधन हुआ तो बनेगी एनडीए सरकार, 10-15 सीटों पर लड़ सकती है आरपीआई: रामदास आठवले

चंडीगढ़, 3 नवंबर . केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्य मंत्री और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के अध्यक्ष रामदास आठवले ने चंडीगढ़ में पार्टी बैठक के बाद बताया कि फरवरी में होने वाले संभावित विधानसभा चुनावों में पंजाब में अगर भाजपा और अकाली दल का गठबंधन होता है तो एनडीए की सरकार बनेगी. बैठक में तय … Read more

समुद्री सुरक्षा से वैज्ञानिक सहयोग तक, हिंद-प्रशांत के देशों का दिल्ली में महामंथन

नई दिल्ली, 3 नवंबर . भारत में फ्रांस, इंडोनेशिया, जापान और मालदीव आदि कई देश हिंद-प्रशांत क्षेत्र में समुद्री निगरानी व सुरक्षा व्यवस्था लिए आपसी सहयोग बढ़ाने की संभावनाएं तलाश रहे हैं. समुद्री गतिविधियों पर नजर रखने से लेकर समुद्र के नीचे मौजूद महत्वपूर्ण ढांचे की सुरक्षा तक, चुनौतियों से निपटने में विज्ञान और तकनीक … Read more

हल्द्वानी में हाई कोर्ट के स्थायी परिसर को लेकर सीएम धामी ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से की मुलाकात

नई दिल्‍ली, 3 नवंबर . मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से मुलाकात की. इस दौरान उन्‍होंने उत्तराखंड उच्च न्यायालय को नैनीताल से हल्द्वानी स्थानांतरित किए जाने तथा हल्द्वानी के लामाचौड़ क्षेत्र में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर के निर्माण के लिए आरक्षित वन भूमि के हस्तांतरण … Read more

दिल्ली: स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह ने खाद्य सुरक्षा विभाग की समीक्षा बैठक की, सघन निरीक्षण करने के निर्देश

नई दिल्‍ली, 3 नवंबर . दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने मंगलवार को खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता की और उन्हें राष्ट्रीय राजधानी में खाद्य निरीक्षण और प्रवर्तन अभियानों को और तेज करने का निर्देश दिया. बैठक का उद्देश्‍य त्योहारों के मौजूदा मौसम को देखते हुए … Read more

टाइगर श्रॉफ फायरिंग: आरोपी सुनेहा पंडित के वकील बोले-डायरेक्ट कनेक्शन नहीं, लेन-देन के आरोपों का प्रत्यक्ष प्रमाण नहीं

मुंबई, 3 नवंबर . मुंबई की एक विशेष मकोका अदालत ने मंगलवार को बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में गिरफ्तार 13वीं आरोपी सुनेहा पंडित को 16 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया. सुनेहा के वकील अजिंक्य मिरगल ने अदालत में दलील दी कि उनकी मुवक्किल का मामले से कोई सीधा संबंध नहीं … Read more

सीएम सम्राट चौधरी के बयान पर सियासी विवाद, तेजस्वी और रोहिणी ने कसा तंज

पटना, 3 नवंबर . बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के राज्य में अपराध और क्राइम वाले बयान पर सियासी विवाद शुरू हो गया है. दिल्ली दौरे के दौरान दिए गए इस बयान को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव और रोहिणी आचार्य ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधा है. दोनों नेताओं ने सोशल … Read more

‘जिनके शासनकाल में काशी की उपेक्षा हुई, वही आज विकास पर सवाल उठा रहे’, ओपी राजभर का अखिलेश पर निशाना

लखनऊ, 3 नवंबर . उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा. राजभर ने कहा कि जिनके शासनकाल में काशी की उपेक्षा हुई, वही अखिलेश यादव आज काशी के विकास पर सवाल उठा रहे हैं. उन्होंने मथुरा, अयोध्या और काशी में … Read more

दिल्ली में प्रदूषण के आंकड़ों में हेराफेरी का आरोप, एक्यूआई मॉनिटरिंग स्टेशन के आसपास पानी छिड़कने पर ‘आप’ ने सरकार को घेरा

नई दिल्ली, 3 नवंबर . दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण के बीच आम आदमी पार्टी (आप) ने भाजपा सरकार पर एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) के आंकड़ों में हेराफेरी करने का गंभीर आरोप लगाया है. आप के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने दावा किया है कि दिल्ली में प्रदूषण की वास्तविक स्थिति को कम दिखाने के … Read more

अगा रुहुल्लाह पर नेशनल कॉन्फ्रेंस का पलटवार, कहा- उनका भाषण मानसिक और नैतिक दिवालियेपन का प्रतीक

श्रीनगर, 3 नवंबर . जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस (जेकेएनसी) ने सांसद अगा रुहुल्लाह मेहदी पर तीखा हमला बोला है. पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी बयान में उनके भाषण को ‘मानसिक और नैतिक दिवालियेपन’ का प्रदर्शन बताते हुए उन पर आत्ममुग्धता का आरोप लगाया. पार्टी ने कहा कि पवित्र कुरान और इंसान की गरिमा … Read more

मध्य प्रदेश में विकास और अधोसंरचना के लिए 23 हजार करोड़ से ज्यादा के प्रस्ताव मंजूर

भोपाल, 3 नवंबर . मध्य प्रदेश की कैबिनेट ने राज्य के समग्र विकास, पर्यावरण संतुलन और बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 23 हजार 300 करोड़ रुपए से अधिक के कई महत्वपूर्ण वित्तीय प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की है. आधिकारिक तौर पर मिली जानकारी में बताया गया है कि कैबिनेट द्वारा जो प्रस्ताव … Read more

समुद्री सुरक्षा एवं आपदा राहत के लिए भारत का श्रीलंका, अमेरिका और दक्षिण कोरिया के साथ सहयोग

नई दिल्ली, 3 नवंबर . भारतीय तटरक्षक बल और श्रीलंका तटरक्षक बल के बीच मंगलवार को 9वीं उच्चस्तरीय बैठक हुई. इसके अलावा भारतीय नौसेना के युद्धपोत आईएनएस सह्याद्रि ने दक्षिण कोरिया की नौसेना के साथ द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास सफलतापूर्वक पूरा किया. वहीं, भारत और अमेरिका ने त्रि-सेवा मानवीय सहायता एवं आपदा राहत अभ्यास ‘टाइगर ट्रायम्फ-2026’ … Read more

मध्य प्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार हरदीप पुरी के नामांकन पर आपत्ति

भोपाल, 3 नवंबर . मध्य प्रदेश में हो रहे राज्यसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के नामांकन पर कांग्रेस विधायक दल के उप नेता हेमंत कटारे ने आपत्ति दर्ज कराई है. कांग्रेस समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार राजकुमार लोहानी के प्रस्तावक और विधायक हेमंत कटारे ने हरदीप सिंह … Read more

तमिलनाडु में नई तमिल फिल्मों को बड़ी राहत, रिलीज के पहले हफ्ते में रोजाना 6 शो की मंजूरी

चेन्नई, 3 नवंबर . तमिलनाडु सरकार ने फिल्म उद्योग को बड़ी राहत देते हुए नई तमिल फिल्मों के प्रदर्शन को लेकर महत्वपूर्ण फैसला किया है. मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने राज्य के सभी सिनेमाघरों में नई रिलीज होने वाली तमिल फिल्मों के लिए रिलीज की तारीख से एक सप्ताह तक प्रतिदिन छह शो (सुबह 6:00 … Read more

आगा रूहुल्लाह मेहदी के एनसी छोड़ने पर भाजपा प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर बोले, डूब चुका नेशनल कॉन्फ्रेंस का जहाज

श्रीनगर, 3 नवंबर . आगा रूहुल्लाह मेहदी के नेशनल कॉन्फ्रेंस से इस्तीफे पर सियासी घमासान तेज हो गया है. भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर ने इसे नेशनल कॉन्फ्रेंस के पतन और डूबते जहाज का संकेत बताया, वहीं शोपियां के निर्दलीय विधायक शब्बीर अहमद कुल्ले ने कहा कि विचारों में मतभेद होने पर नेता … Read more

‘आप संसद चलने दीजिए, सरकार एसआईआर पर चर्चा के लिए तैयार’, गृह मंत्री शाह ने विपक्ष को दी चुनौती

रायपुर, 3 नवंबर. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) के मुद्दे पर विपक्ष को चुनौती देते हुए कहा है कि सरकार इस विषय पर संसद में चर्चा करने के लिए तैयार है. उन्होंने विपक्ष से संसद की कार्यवाही बाधित नहीं करने और सदन चलने देने की अपील की. गृह मंत्री शाह … Read more

नवंबर आते ही ताजा हो जाते हैं 1984 के जख्म, कांग्रेस नेता स्वर्ण मंदिर जाकर मांगें माफी: भाजपा

हैदराबाद, 3 नवंबर . भारतीय जनता पार्टी के नेता मनमीत सिंह ने 1984 के सिख दंगों को याद करते हुए कांग्रेस नेताओं जगदीश टाइटलर और कमलनाथ से स्वर्ण मंदिर जाकर माफी मांगने की अपील की. उन्होंने कहा कि नवंबर आते ही उन दर्दनाक यादों के जख्म फिर ताजा हो जाते हैं. उन्होंने खेलो इंडिया के … Read more

प्रदूषण के बीच नमो भारत का बड़ा फैसला, दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर पर चलेंगी 20 अतिरिक्त ट्रेनें, यात्रियों को मिलेगी राहत

नोएडा, 3 नवंबर . राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में लगातार बढ़ते वायु प्रदूषण के बीच सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने बड़ा कदम उठाया है. दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर पर यात्रियों की सुविधा के लिए 20 अतिरिक्त ट्रेन ट्रिप्स शुरू की जा रही हैं. ये अतिरिक्त सेवाएं … Read more

दीया मिर्जा विवाद पर किशोरी पेडनेकर का महापौर पर हमला, बोलीं- ‘मिर्जा’ नाम देखकर किया अपमान

मुंबई, 3 नवंबर . शिवसेना (यूबीटी) नेता और पूर्व महापौर किशोरी पेडनेकर ने दीया मिर्जा मामले में कोर्ट की टिप्पणी के बाद मुंबई की महापौर और बीएमसी पर जमकर निशाना साधा. महापौर का बहिष्कार करने का ऐलान करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि ‘मिर्जा’ नाम देखकर वीडियो हटाने का फैसला किया गया. दिया मिर्जा मामले … Read more

दीपावली से पहले देशभर में सुरक्षा कड़ी, पुलिस ने बाजारों और रेलवे स्टेशनों पर बढ़ाई चौकसी

नई दिल्ली, 3 नवंबर . दीपावली और आगामी त्योहारों के मद्देनजर पुलिस ने देशभर के प्रमुख बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा, निगरानी और भीड़ प्रबंधन के इंतजाम बढ़ा दिए हैं. खरीदारों और आने-जाने वालों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भीड़भाड़ वाले इलाकों की निगरानी और ट्रैफिक को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिसकर्मियों … Read more

बिहार: निर्दलीय एमएलसी के भाजपा को समर्थन से एनडीए में बढ़ी हलचल, चिराग पासवान ने भी नैतिकता पर उठाए सवाल

पटना, 3 नवंबर . बिहार विधान परिषद की शिक्षक और स्नातक सीटों के चुनाव परिणाम के बाद एनडीए में निर्दलीय विधान पार्षदों के भाजपा को समर्थन देने के मुद्दे पर खींचतान शुरू हो गई है. दो निर्दलीय उम्मीदवारों के भाजपा में शामिल होने की घोषणा और फिर सदस्यता जाने के खतरे के मद्देनजर इसे समर्थन … Read more

एसआईआर और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 5 नवंबर को बेंगलुरु में प्रदर्शन करेगा इंडिया ब्लॉक

बेंगलुरु, 3 नवंबर . कर्नाटक में इंडिया ब्लॉक के घटक दल मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में कथित अनियमितताओं और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 5 नवंबर को बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में बड़ा विरोध प्रदर्शन करेंगे. कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के अध्यक्ष एवं एमएलसी बी.के. हरिप्रसाद ने मंगलवार को … Read more

महिलाओं और किसानों के लिए बड़ा पैकेज लाएंगे: सीएम योगी

लखनऊ, 3 नवंबर . उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपावली के शुभ अवसर पर प्रदेश के 1.89 करोड़ से अधिक परिवारों को रसोई गैस सिलेंडर रिफिल की सब्सिडी का बड़ा उपहार दिया है. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार जल्द ही प्रदेश के अन्नदाता किसानों के फसल नुकसान की भरपाई और … Read more

रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता का मतलब विदेशी निर्भरता खत्म करना है: राजनाथ सिंह

नई दिल्ली, 3 नवंबर . रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता का मतलब हर चीज का निर्माण देश में करना नहीं है, बल्कि यह सुनिश्चित करना है कि देश की महत्वपूर्ण रक्षा जरूरतें किसी दूसरे देश पर निर्भर न रहें. आत्मनिर्भरता का असली उद्देश्य तकनीकी संप्रभुता हासिल करना है, ताकि … Read more

दिल्ली के प्रदूषण पर ‘आप’ का भाजपा पर पलटवार, कहा- अपनी नाकामी छिपाने के लिए पंजाब के किसानों को कर रही बदनाम

नई दिल्ली, 3 नवंबर . दिल्ली-एनसीआर में लगातार बिगड़ती वायु गुणवत्ता और बढ़ते प्रदूषण को लेकर आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर निशाना साधा. दिल्ली में जहरीली होती हवा के लिए पंजाब के किसानों को जिम्मेदार ठहराने वाले मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा के बयान पर पलटवार करते हुए आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया कि … Read more

रिश्वत मांगने के आरोप में डिप्टी सीएमओ डॉ. सचिंद्र कुमार मिश्रा निलंबित, मेरठ मंडल कार्यालय से अटैच

नोएडा, 3 नवंबर . गौतमबुद्ध नगर के स्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर शासन ने बड़ी कार्रवाई की है. बिसरख सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के प्रभारी रह चुके और वर्तमान में डिप्टी मुख्य चिकित्सा अधिकारी (डिप्टी सीएमओ) के पद पर तैनात डॉ. सचिंद्र कुमार मिश्रा को उत्तर प्रदेश शासन ने तत्काल प्रभाव से … Read more

झारखंडः गम्हरिया और गोड्डा में दुष्कर्म की घटनाओं को लेकर भाजपा ने हेमंत सरकार को घेरा, निष्पक्ष जांच की मांग

रांची, 3 नवंबर . झारखंड में महिलाओं के साथ यौन शोषण की दो घटनाओं को लेकर भाजपा ने राज्य सरकार पर निशाना साधा. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने गम्हरिया थाने में महिला से दुष्कर्म और गोड्डा में मिशन से जुड़े एक फादर पर लगे यौन शोषण के आरोपों का हवाला देते हुए कहा … Read more

नोएडा में वाहन की चपेट में आने से डेढ़ साल के मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम

नोएडा, 3 नवंबर . शहर में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. थाना सेक्टर-142 क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर-141 स्थित शहदरा गांव में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में करीब डेढ़ साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई. बच्चा सड़क पर एक वाहन की चपेट में आ गया, जिससे … Read more

कुंदन कृष्णन पर भ्रष्टाचार का आरोप: सुधाकर सिंह बोले- पत्नी और करीबी के नाम है 150 करोड़ की बेनामी संपत्ति

पटना, 3 नवंबर . राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सांसद सुधाकर सिंह ने राज्य एसटीएफ के महानिदेशक कुंदन कृष्णन और उनके परिवार की संपत्ति को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने दावा किया कि कुंदन कृष्णन की घोषित और अघोषित संपत्तियां उनकी नौकरी से हुई आय की तुलना में काफी अधिक हैं. सांसद ने इस … Read more

कर्नाटक में गन्ना किसानों का बड़ा आंदोलन, खरीद मूल्य बढ़ाने की मांग को लेकर किया घेराव

बेंगलुरु, 3 नवंबर . कर्नाटक में गन्ना किसानों ने मंगलवार को अपना राज्यव्यापी आंदोलन तेज कर दिया. प्रदर्शनकारियों ने मैसूरु में डिप्टी कमिश्नर के कार्यालय का घेराव करने की कोशिश की जबकि बेलगावी में ‘जेल भरो’ आंदोलन शुरू किया. वे 5,500 रुपये प्रति टन की खरीद कीमत की मांग कर रहे हैं. उन्होंने यह भी … Read more