
उन्नाव, 8 अगस्त . केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की. रिश्वत के एक मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी ने उत्तर प्रदेश के उन्नाव स्थित बिघापुर पोस्ट ऑफिस के अधिकारी को गिरफ्तार किया है.
सीबीआई ने शुक्रवार को एक शिकायत के आधार पर यह मुकदमा दर्ज किया. शिकायत में कहा गया था कि शिकायतकर्ता ने बेकरी शुरू करने के लिए उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक, भगवंत नगर से प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी) योजना के तहत 10,00,000 रुपए का लोन लिया था और इस लोन के लिए 3,49,500 रुपए की सब्सिडी बैंक में जमा हो गई थी.
आरोप था कि बिघापुर पोस्ट ऑफिस, उन्नाव (यूपी) के आरोपी ऑफिस असिस्टेंट ने लोन की सब्सिडी के लिए यूनिट के वेरिफिकेशन के बदले शिकायतकर्ता से 35,000 रुपए की रिश्वत मांगी थी.
सीबीआई ने 8 अगस्त को जाल बिछाया और आरोपी ऑफिस असिस्टेंट को शिकायतकर्ता से 25,000 रुपए की रिश्वत मांगते और लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे लखनऊ की संबंधित अदालत में पेश किया जाएगा.
–
डीकेपी/