
मुंबई, 11 जून . सोने और चांदी की कीमतों में गुरुवार को बिकवाली देखने को मिली. इससे सोने का दाम 1.45 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी का दाम 2.33 लाख रुपए प्रति किलो के नीचे फिसल गया है.
इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का दाम 2,364 रुपए घटकर 1,44,782 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जो कि पहले 1,47,146 रुपए प्रति 10 ग्राम थी.
22 कैरेट सोने की कीमत 1,34,786 रुपए प्रति 10 ग्राम से कम होकर 1,32,620 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है. 18 कैरेट सोने का दाम कम होकर 1,08,587 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1,10,360 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था.
सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली है.
चांदी का दाम 692 रुपए कम होकर 2,32,591 रुपए प्रति किलो हो गया है, जो कि पहले 2,33,283 रुपए प्रति किलो था.
आईबीजेए की ओर से दिन में दो बार सोने और चांदी की कीमतों को जारी किया जाता है.
हाजिर के साथ वायदा बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली.
खबर लिखे जाने तक, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने का 5 अगस्त 2026 का कॉन्ट्रैक्ट 0.36 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 1,47,485 रुपए और चांदी का 3 जुलाई 2026 का कॉन्ट्रैक्ट 0.67 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 2,33,928 रुपए पर था.
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है. कॉमेक्स पर सोना 0.69 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 4,107 डॉलर प्रति औंस और चांदी 1.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ 63.97 डॉलर प्रति औंस पर था.
एलकेपी सिक्योरिटीज के जतिन त्रिवेदी ने कहा कि एमसीएक्स पर सोने की शुरुआत बड़ी गिरावट के साथ 1,46,500 रुपए पर हुई. हालांकि, निचले स्तरों से खरीदारी देखने को मिली और इससे सोना रिकवरी कर 1,48,000 रुपए के जोन में पहुंच गया.
उन्होंने आगे कहा कि वैश्विक स्तर पर तनाव, कच्चे तेल में उतार-चढ़ाव और अन्य कारणों के चलते फिलहाल सोने में मुनाफावसूली हावी है.
–
एबीएस